: किडनी दान : रतलाम मेडिकल कॉलेज बना एक परिवार के लिए वरदान
Fri, Mar 31, 2023
रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज रशीदा अली निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) को किडनी प्रत्यारोपण मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है | मरिज को गंभीर अवस्था में होने से लाया नहीं जा सकता | ऐसे में समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल बैठक कर स्वीकृति प्रदान कर रवाना किया |
समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाले मजहर अली पिता अली हुसैन, उनकी पत्नी निवासी कोटा (राजस्थान) एवं श्रीमती रशीद अली की पुत्री रबाब शेख निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं | समिती ने दस्तावेज में कुछ कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता
ने बताया कि प्रकरण में तीन राज्यों की सहभागिता होने से प्रकरण को सूक्ष्मता से देखा गया | परिवार किडनी कीअनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त एवं बहुत त्रस्त होने से सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है |
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी
ने कहा कि आज अष्टमी माताजी पूजन होने से बैठक में सम्मिलित होना संभव नहीं था परंतु मरीज की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की |
संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के समक्ष पुत्री रबाब शेख ने बताया कि हमारे परिवार में किडनी खराबी की अनुवांशिक बीमारी है | इसी के कारण हमारे परिवार के 3 सदस्य किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही असमय काल के ग्रस्त बन गए | इस बार भी मेरी माता जी के किडनी खराबी में परिवार तीन महीने से इंदौर ,भोपाल, उज्जैन चक्कर लगाने के पश्चात जानकारी मिलने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर एवं डॉ अतुल कुमार के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा | समिति द्वारा यहां मात्र 1 घंटे में स्वीकृति पाकर परिवार जन आश्चर्यचकित है| सभी समिति सदस्य का परिवार की ओर से धन्यवाद अदा करती हूं|
: रतलाम में 4 अप्रैल को उत्साह, उल्लास व परंपरा अनुसार मनेगी महावीर जयंती
Thu, Mar 30, 2023
रतलाम, 29 मार्च।
महावीर जयंती का पर्व इस वर्ष रतलाम में 4 अप्रैल को पूरे उत्साह, उल्लास एवं परंपरा अनुसार मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह प्रतिवर्षानुसार महावीर जैन युवा संघ के तत्वावधान में चल समारोह निकलेगा। इसके बाद जैन स्कूल में स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा। यह निर्णय बुधवार रात सैलाना वालों की हवेली (मोहन टाकिज) में आयोजित श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक में सर्वानुमति से लिया गया। बैठक श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में मार्गदर्शक श्री कोठारी ने कहा कि महावीर जयंती का पर्व सभी समाजजनों को मिल-जुल कर मनाना है। समाज में जो एकता आरंभ से चली आ रही है उसे कायम रखते हुए आगे बढ़ना है। सभी समाजजन 4 अप्रैल को अपनी एकता का परिचय दे। बैठक में मार्गदर्शक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में सामाजिक एकता के प्रयास सराहनीय है। एकता के यह भाव सदैव बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज एकजूट रहे तो उसका स्थान महत्वपूर्ण बना रहता है। इस दौरान श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मुणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना मंचासीन रहे।
श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक में सर्वानुमति से लिया निर्णय
सुबह निकलेगा चल समारोह, जैन स्कूल में होगा स्वामीवात्सल्य
श्री सकल जैन श्रीसंघ के निर्मल लुनिया ने बताया कि बैठक को झमक भरगट, सुदर्शन पिरोदिया, अशोक चत्तर, अशोक लुनिया, विनोद मूणत, ललित पटवा, दिलीप जैन माण्डोत, राजेन्द्र लुणावत, जितेन्द्र चौपड़ा, विजय पटवा, कीर्ति बड़जात्या, कमलेश पापरीवाल, जयन्तिलाल पाणोत, राजेश कुमार भुजियावाला ने संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती के अवसर पर प्रातः 8 बजे महावीर युवा संघ के तत्वावधान में मोती पूज्य जी मंदिर, चौमुखीपुल, हाथीवाला मंदिर एवं तोपखाना मंदिर से चल समारोह निकालने का निर्णय लिया गया। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन स्कूल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र चाणोदिया द्वारा किया गया।
: लाडली बहना योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय कंट्रोल रुम स्थापित
Wed, Mar 29, 2023
रतलाम 29 मार्च 2023/
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिला पंचायत रतलाम में बनाए गए कंट्रोल रुम का दूरभाष नम्बर
07412-231560
है। लेखा अधिकारी श्रीमती प्रीति डेहरिया कंट्रोल रुम की नोडल अधिकारी नियुक्त की गई हैं।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कंट्रोल रुम पर तैनात नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी
,
कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से समस्त पंचायत
,
जनपद
,
नगर परिषद्
,
नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्र में कैम्प प्रारम्भ की सूचना प्राप्त करेंगे तथा कितनी आईडी कार्यरत है
,
की जानकारी प्राप्त कर जहां पर कम आईडी कार्यरत है
,
उन्हें निर्देशित कर आईडी बनवाएंगे। प्रतिदिन कैम्प में आनलाईन होने वाले लाडली बहना योजना के आवेदन की जानकारी प्राप्त करेंगे। निर्धारित लक्ष्य अनुरुप कम प्रगति वाले पंचायत
,
जनपद
,
नगर परिषद्
,
नगर पालि एवं नगर निगम क्षेत्र में विशेष मानिटरिंग करेंगे।
कैम्प में लाडली बहना योजना के आवेदन आनलाईन करने में आ रही तकनीकी कठिनाइयों
,
समस्याओं का उचित निराकरण करवाएंगे। प्रतिदिन ई केव्हायसी
,
बैंक खाता खुलवाने एवं बैंक खाता डीबीटी इनेबल्ड करवाने की जानकारी प्राप्त करने के साथ कम प्रगति वाले क्षेत्र में विशेष मानिटरिंग करेंगे। निर्धारित प्रारुप में प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर को प्रातः
10.00
बजे
,
दोपहर
3.00
बजे
,
सायं
6.00
बजे तथा रात्रि
9.00
बजे फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही जनसामान्य से प्राप्त होने वाली जिज्ञासा
,
प्रश्नों का उचित समाधान करने के साथ ही विनम्रतापूर्व सभी प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान करेंगे। उक्त कार्य में रुचि नहीं लेने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारी
,
कर्मचारी के नाम कार्यवाही हेतु कलेक्टर को प्रस्तावित करेंगे।
योजना में पात्र महिलाएं -
महिला म.प्र. की स्थायी निवासी हो
,
विवाहित
,
विधवा
,
तलाकशुदा एवं परित्यक्तता महिलाएं
,
आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में
01
जनवरी की स्थिति में
23
वर्ष पूर्ण कर चुकी हं तथा
60
वर्ष की आयु से कम हों।
योजना में अपात्र महिलाएं -
परिवार की सम्मिलित रुप से वार्षिक आय
2.5
लाख रुपए से अधिक हो। परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो। परिवार का कोई भी सदस्य भारत अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग
,
उपक्रम
,
मण्डल
,
स्थानीय निकाय में नियमित
,
स्थायीकर्मी
,
संविदाकर्मी के रुप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो (परन्तु मानसेवीकर्मी तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।) जो स्वयं भारत सरकार
,
राज्य सरकार की किसी भी योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह राशि रुपए एक हजार या उससे अधिक प्राप्त कर रही हैं।
परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद
,
विधायक हो। परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड
,
निगम
,
मण्डल
,
उपक्रम का अध्यक्ष
,
उपाध्यक्ष
,
संचालक
,
सदस्य हो। परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोडकर) हो। परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रुप से कुल पांच एकड से अधिक कृषि भूमि हो। परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर सहित) हो।