: नवनियुक्त शिक्षक 20 मार्च तक करे आवेदन
Wed, Mar 15, 2023
रतलाम 14 मार्च 2023/
जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत रतलाम जिले में संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइस विद्यालयों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों की पदस्थापना की जाना है। जनजाति कार्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत विद्यालयों में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से अपने आवेदन 20 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ।
जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त पदों पर पदस्थापना के इच्छुक जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन वचन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में विभाग के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में 9 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों, कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में 9 उमाशि एवं 2 माशि के रिक्त पदों, सीएम राइस स्कूल रावटी में 13 उमाशि एवं 01 माशि के रिक्त पदों एवं सीएम राइज स्कूल सैलाना में 6 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों पर विषय अनुसार पदस्थापना की जाना है। रिक्त पदों की विषयवार जानकारी संकुल केंद्रों पर उपलब्ध है । इच्छुक शिक्षक अपनी पात्रता अनुसार संकुल प्राचार्य को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय मध्यप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण शिक्षा परिसर योजना में शामिल हैं।इन संस्थाओं में आगामी 1 अप्रैल से नवीन सत्र पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ होना है।
: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना : शहर में कैंप हेतु 49 वार्डों में स्थान निर्धारित
Wed, Mar 15, 2023
रतलाम 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्ति के लिए रतलाम शहर में 49 वार्डों में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं जहां 25 मार्च से 10 अप्रैल तक कैंप आयोजित होगा।
निर्धारित किए गए कैंप स्थानों में गांधीनगर आंबेडकर मांगलिक भवन, नवीन कम्युनिटी हॉल, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, साईं मंदिर बगीचा नया आंगनवाड़ी भवन, धोलावाड़ ऑफिस, मॉर्निंग स्टार स्कूल, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, गुरु तेग बहादुर स्कूल सैलाना रोड, विधायक सभागृह सैलाना रोड, पीएमएवाई बिल्डिंग, कम्युनिटी हॉल डोंगरे नगर बोधी स्कूल के सामने, कस्तूरबा नगर टंकी परिसर, जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, नया आंगनवाड़ी भवन आमलिया भेरु, सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल, गौशाला टंकी के पास आंगनवाड़ी भवन कलीमी कॉलोनी, हम्माल कॉलोनी का शासकीय भवन, शांतिनिकेतन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, राधाकृष्ण स्कूल, नरसिंह वाटिका, मानस भवन त्रिवेणी रोड, आयुर्वेदिक अस्पताल, नाहर पब्लिक स्कूल, हरमाला पंप हाउस, संत मीरा कान्वेंट स्कूल हां कीम वाड़ा, ऊकाला कम्युनिटी हॉल, सामुदायिक भवन दिलीप नगर, कम्युनिटी हॉल होमगार्ड कॉलोनी, सुभाष मार्केट शॉपिंग कंपलेक्स, कम्युनिटी हॉल डोसी गांव, नेहरू स्टेडियम, तरणताल वैक्सीनेशन सेंटर, नेहरू स्टेडियम, आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, कालिका माता स्टेज के पीछे, सेरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, फायर बिग्रेड कार्यालय नगर निगम परिसर, पूर्णेश्वर मंदिर के पीछे लाइब्रेरी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, मोहन टॉकीज सैलाना वालों की हवेली, मेवाड़ा साथ धर्मशाला, बोहरा बाखल तैयब या स्कूल, गौशाला बगीचे के पास शासकीय स्कूल, आईएमए हाल गौशाला रोड, विनोबा स्कूल के पीछे मुस्लिम समाज का भवन मदरसा, जैन कन्या स्कूल तथा चारभुजा मंदिर के सामने धर्मशाला ब्राह्मणों का वास शामिल है।
: <strong>कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय में पदस्थापना के लिए</strong>
Tue, Mar 14, 2023
रतलाम
14
मार्च
2023/