: कस्तूरबा नगर गली नं 1 से 6 में 50 लाख के सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Sat, Apr 1, 2023
रतलाम। शहर के वार्ड क्रमांक 12 कस्तूरबा नगर में गली नंबर 1 से 6 की सड़के 50.52 लाख की लागत से नए सिरे से बनेगी। इन सड़कों के नव निर्माण के कार्य से पूर्व कस्तूरबा नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भूमिपूजन किया।
विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि हम लगातार योजना बद्ध तरीके से रतलाम को विकसित करने का काम कर रहे हैं। विकास की अवधारणा के कई आयाम होते हैं। बुनियादी और सामाजिक विकास में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब हम किसी काम को अंजाम देते हैं तो कुछ न कुछ तकलीफ होती है लेकिन एक समय के बाद भविष्य में इसका अलग परिणाम सामने आता है। सड़कों का विषय हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्ति जब घर से बाहर निकलता है तो सबसे पहले सड़क से उसका वास्ता होता है।
श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य होता है। रतलाम का गोल्ड कॉम्प्लेक्स पूरे शहर को एक नई पहचान देगा। रतलाम मालवा का सबसे बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। ओपन स्पेस और कॉर्नर को सुंदर बनाने के लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान रखा है। उद्यानों के लिए अलग से बजट बनाया है। शहर को रीजनल पार्क के रूप में 50 बीघे का गार्डन देने का प्लान बनाया गया है । 5 साल पूरे होने पर आपको जिस परिषद को चुना है, उसके लिए पछताना नही होगा। जो विकास करता है, वही विकास यात्राएं निकाल सकता है।
समारोह के आरम्भ में स्वागत भाषण निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने दिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, पप्पू पुरोहित, मनोहर लाल राजू सोनी, प्रकाश बंशीवाल संतोष जोशी अर्पित उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
: श्री राम नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Fri, Mar 31, 2023
रतलाम 31 मार्च 2023/
म.प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम नवमी के अवसर पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व आयोजन किया गया। शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप
,
महापौर श्री प्रहलाद पटेल
,
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री काश्यप
,
महापौर श्री प्रहलाद पटेल
,
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए कलाकारों का स्वागत
,
अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श रूप में शासन के कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल
,
श्री कृष्ण कुमार सोनी
,
पार्षदगण सर्वश्री धर्मेंद्र व्यास
,
सपना त्रिपाठी
,
संगीता सोनी
,
अनिल कटारा
,
देवश्री पुरोहित
,
गौरव त्रिपाठी
,
हेमंत राहोरी
,
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े
,
एसडीएम श्री संजीव पांडे
,
कविता चौहान
,
परमानंद योगी भी उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर एवं उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच एवं ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कवि श्री प्रवीण अत्रे द्वारा किया गया।
: किडनी दान : रतलाम मेडिकल कॉलेज बना एक परिवार के लिए वरदान
Fri, Mar 31, 2023
रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज रशीदा अली निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) को किडनी प्रत्यारोपण मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है | मरिज को गंभीर अवस्था में होने से लाया नहीं जा सकता | ऐसे में समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल बैठक कर स्वीकृति प्रदान कर रवाना किया |
समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाले मजहर अली पिता अली हुसैन, उनकी पत्नी निवासी कोटा (राजस्थान) एवं श्रीमती रशीद अली की पुत्री रबाब शेख निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं | समिती ने दस्तावेज में कुछ कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता
ने बताया कि प्रकरण में तीन राज्यों की सहभागिता होने से प्रकरण को सूक्ष्मता से देखा गया | परिवार किडनी कीअनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त एवं बहुत त्रस्त होने से सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है |
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी
ने कहा कि आज अष्टमी माताजी पूजन होने से बैठक में सम्मिलित होना संभव नहीं था परंतु मरीज की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की |
संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के समक्ष पुत्री रबाब शेख ने बताया कि हमारे परिवार में किडनी खराबी की अनुवांशिक बीमारी है | इसी के कारण हमारे परिवार के 3 सदस्य किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही असमय काल के ग्रस्त बन गए | इस बार भी मेरी माता जी के किडनी खराबी में परिवार तीन महीने से इंदौर ,भोपाल, उज्जैन चक्कर लगाने के पश्चात जानकारी मिलने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर एवं डॉ अतुल कुमार के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा | समिति द्वारा यहां मात्र 1 घंटे में स्वीकृति पाकर परिवार जन आश्चर्यचकित है| सभी समिति सदस्य का परिवार की ओर से धन्यवाद अदा करती हूं|