: इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3 एन-2 के संक्रमण की रोकथाम के लिए रतलाम में गाइड लाइन जारी
Thu, Mar 16, 2023
रतलाम 15 मार्च 2023/
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीजनल इन्फ्लूएंजा सब टाईप (एच-
3,
एन-
2)
संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-
3,
एन-
2
के संक्रमण की सूचना प्राप्त हुई है इसके लक्षणों में खांसी
,
बुखार
,
सांस लेने में तकलीफ वीजिंग साउण्ड शामिल हैं।
डॉ. ननावरे ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाइप (एच-
3,
एन-
2)
के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोऐं
,
मास्क पहने एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
,
मुंह और नाक को ढंकें
,
छींकते और खांसते समय मुंह को ढंक कर रखें
,
अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें
,
हाथों से बार-बार आंख और नाक को छूने से बचें
,
पैरासिटेमॉल टेबलेट का सेवन बुखार और बदन दर्द में करें। कोरोना संक्रमण के समय जारी गाइडलाइन का पुन: अनुसरण करें
,
स्वयं सुरक्षित रखें और परिवार को भी सुरक्षित करें।
सीएमएचओ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-
3,
एन-
2
के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण हेतु क्या न करें
,
हाथ न मिलायें
,
छू कर अभिवादन न करें
,
सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें
,
दूसरों के साथ नजदीक बैठकर भोजन ग्रहण न करें
,
एन्टीबायोटिक औषधि का सेवन बिना चिकित्सक के परामर्श के न करें।
: मिलावट की शंका के आधार पर 1.5 लाख मूल्य का घी किया जप्त
Wed, Mar 15, 2023
आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशानुसार जिसमे दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले व्यापारियों पर सतत निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर महोदय के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। आज रतलाम में घी के नमूने लेकर मिलावट की शंका के आधार पर 145993/- मूल्य का 268kg घी जप्त किया गया। पिंजरवाड़ी रतलाम स्थित पद्मावती इंटरप्राइजेस पर निरीक्षण करने पर केसव ब्रांड और परमेश्वर ब्रांड के घी रखा मिला जो मूल्य में 360 रुपए प्रति किलोग्राम में विक्रय करना बताया और दोनो ही ब्रांड गुजरात के निर्माता पाए गए । वहा से केसव घी और परमेश्वर घी के नमूने लिए गए एवम मिलावट की शंका पर कुल 25993(पच्चीस हजार नौ सौ तिरानवे रुपए )का अड़सठ किलोग्राम घी जप्त किया गया ।इसी प्रकार हनुमान रुंडी रतलाम स्थित चिंतामणि दूध भंडार से दूध और घी के नमूने लिए गए एवम 120000/-(एक लाख बीस हजार रूपए )का दो क्विंटल देशी घी मिलावट की शंका होने पर जप्त किया गया ।जप्त किया गया घी जांच रिपोर्ट आने तक फर्म के मालिकों की अभिरक्षा में रख दिया गया। जावरा में स्थित सुनील मिल्क सेंटर से दूध के चार नमूने लिए गए।इसके बाद ढोढर स्थित सिद्ध विनायक कुल्फी सेंटर से मटका कुल्फी का नमूना लिया गया , ढोढर में ही स्थित बालाजी कोल्ड्रिंक्स से सरस घी एवम् रिज कार्बोनेटेड वाटर के नमूने लिए गए । लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए।जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी।कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरियां एवम् ज्योती बघेल द्वारा की गई । आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
: नवनियुक्त शिक्षक 20 मार्च तक करे आवेदन
Wed, Mar 15, 2023
रतलाम 14 मार्च 2023/
जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत रतलाम जिले में संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइस विद्यालयों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों की पदस्थापना की जाना है। जनजाति कार्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत विद्यालयों में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से अपने आवेदन 20 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ।
जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त पदों पर पदस्थापना के इच्छुक जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन वचन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में विभाग के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में 9 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों, कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में 9 उमाशि एवं 2 माशि के रिक्त पदों, सीएम राइस स्कूल रावटी में 13 उमाशि एवं 01 माशि के रिक्त पदों एवं सीएम राइज स्कूल सैलाना में 6 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों पर विषय अनुसार पदस्थापना की जाना है। रिक्त पदों की विषयवार जानकारी संकुल केंद्रों पर उपलब्ध है । इच्छुक शिक्षक अपनी पात्रता अनुसार संकुल प्राचार्य को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय मध्यप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण शिक्षा परिसर योजना में शामिल हैं।इन संस्थाओं में आगामी 1 अप्रैल से नवीन सत्र पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ होना है।