: 94 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
Thu, Feb 9, 2023
रतलाम
09
फरवरी
2023/
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास यात्रा विधायक श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में निकाली गई। इस दौरान विधायक श्री काश्यप ने 94 लाख 48 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, श्री विकास सोलंकी आदि उपस्थित थ्ो।
विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक, वार्ड क्रमांक 3 जवाहर नगर हाऊसिंग बोर्ड के सामने 19.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक, वार्ड क्रमांक 4 इन्द्रानगर सांई मंदिर के समीप 40.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक नाली, वार्ड क्रमांक 13 सिद्धेश्वर वाटिका सखवाल नगर में 4.65 लाख की लागत से निर्मित होनेन वाले सीसी रोड व नाली निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन किया।
श्री काश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। विकास यात्रा के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। आपने कहा कि विकास यात्राएं निश्चित रुप से शहर मे आए सकारात्मक बदलाव को दर्शा रही है।
: वैश्य महासम्मेलन रतलाम ईकाई का रक्तदान शिविर संपन्न
Wed, Feb 8, 2023
कार्यक्रम संयोजक सौरभ छाजेड़ ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश संस्था के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नानाजी) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसी तारतम्य में वैश्य महासम्मेलन रतलाम संस्था ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन रखा जिसमें
मुख्य अतिथि डॉ अजय जैन एवं डॉक्टर एचसी खंडेलवाल
रहे l रक्तदान शिविर में 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी l मुख्य अतिथि डॉ अजय जैन ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया एवं प्रदेश व देश में थैलेसीमिया आदि बीमारियों के होते हुए रक्त की अत्यंत आवश्यकता के बारे में जोर दिया l डॉ अजय जैन ने बताया कि स्वस्थ व्यक्तियों को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे कि रक्त की कमी को दूर किया जा सके l डॉक्टर एचसी खंडेलवाल ने रक्तदान आयोजन की सराहना करते हुए रक्तदान के बारे में यह जानकारी दी कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है एवं कुछ ही घंटों में दिया हुआ रक्त शरीर में वापस बन जाता है l ब्लड बैंक के डॉक्टर चंद्रसेन राठौर ने ब्लड बैंक संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में रक्तदान हेतु संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है एवं रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय है l ऐसे कई मरीज यहां भर्ती होते हैं जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है एवं रक्तदान किए जाने से उनकी आवश्यकता जिला चिकित्सालय में ही पूरी हो जाएगी l प्रदेश महामंत्री युवा इकाई वरुण पोरवाल ने बताया की संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित करने से प्रदेश में करीब 3000 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान का लाभ लिया है एवं यह कार्य प्रतिवर्ष संस्था द्वारा किया जाता है जिससे कि रक्तदान हेतु स्वस्थ व्यक्तियों में प्रेरणा का भाव जाग सके l जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया ने रतलाम में संस्था की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला एवं रतलाम जिले में रक्तदान हेतु प्रतिवर्ष दो से तीन शिविर लगाने का आश्वासन दिया l इस अवसर पर राजेश मूणत, अशोक जैन लाला, प्रीतेश गादिया, संजय छाजेड़ ,दीपक भंसाली, विशाल डांगी, संजय चानोदिया, श्रीकांत डोशी, अभीजीत सुराणा, विनीत पीपाड़ा,नवदीप मूणत, विवेक अग्रवाल,ललित चोरड़िया, अरुण जैन लाला आदि वैश्यजन उपस्थित रहे l
: जिले की 5 हजार से अधिक लाडली बालिकाओं को डेढ़ करोड़ राशि से ज्यादा का छात्रवृत्ति लाभ दिया गया
Tue, Feb 7, 2023
रतलाम
07
फरवरी
2023/
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को प्रदेश की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति राशि का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान रतलाम जिले की कक्षा छठी, नवी, 11वीं तथा 12वीं की कुल 5202 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 59 लाख 70 हजार रूपए छात्रवृत्ति राशि का लाभ मिला।
इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को देखा व सुना गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, श्री आर.के. मिश्रा, सीडीपीओ सुश्री चेतना गहलोत, सुश्री अर्चना माहोर तथा लाडली बालिकाएं, उनके परिजन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर रतलाम जिले की कक्षा छठी की 3010, कक्षा नौवीं की 1601, कक्षा ग्यारहवीं की 402 तथा कक्षा बारहवीं की 189 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया। कक्षा छठी की प्रत्येक बालिका को 2 हजार रूपए, कक्षा नौवीं की प्रत्येक बालिका को 4 हजार रूपए, कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं की प्रत्येक लाडली बालिका को 6 हजार रूपए रुपए छात्रवृत्ति लाभ दिया गया।