: लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद छुड़ाई गई अरबों की भूमि
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम
16
फरवरी
2023/
शहर के बीचोचीच रतलाम स्थित बहुमूल्य भूमि का आधिपत्य आज शासन ने वापस प्राप्त कर लिया है। सर्वे नम्बर 87 में से क़रीब ढाई हेक्टेयर भूमि पर नार्थ इण्डिया चर्च ट्रस्ट ने अपनी भूमि बताते हुए वर्षों से अवैध रूप से क़ब्ज़ा किया था जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय ज़िला न्यायालय में उनके द्वारा शासन के विरूद्ध प्रकरण दायर किया गया था। उक्त प्रकरण में शासन पक्ष की ओर अपना पक्ष मज़बूती से रखा गया था।
13 फरवरी को माननीय न्यायालय ने प्रश्नाधीन भूमि को शासन की भूमि बताते हुए ट्रस्ट के दावे को निरस्त कर दिया था। इसके उपरान्त 16 फरवरी को ज़िला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र स्थित खण्डहरनुमा अस्पताल, ओपीडी भवन सहित 7-8 मकानों की भूमि पर अपना आधिपत्य प्राप्त कर लिया है। माननीय उच्च न्यायालय से जिन 33 रहवासियों ने स्थगन आदेश प्राप्त किया था, उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। अतिक्रमण से मुक्त भूमि का अनुमानित बाज़ार मूल्य क़रीब 350 से 400 करोड़ रुपए आंका गया है।
अतिक्रमण हटाने की मुहिम सुबह 6 बजे प्रारम्भ हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। इस अभियान में 3 पोकलेन, 4 जेसीबी, 4 ट्रक और नगर निगम के कई ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। इस संयुक्त अभियान में राजस्व अमले के अतिरिक्त पुलिस, नगर निगम, होम गार्ड और विद्युत विभाग के क़रीब 150 अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
https://youtu.be/MWSuiPz8oPs
: संजीवनी क्लीनिक आमजन के स्वास्थ्य की चिंता का प्रतिक : विधायक काश्यप
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम, 15 फरवरी 2023। शहर में आयोजित विकास यात्रा बुधवार को वार्ड क्रमांक 14, 15, 47 व 48 में पहुंची। यहां सांसद गुमानसिंह डामोर और विधायक चेतन्य काश्यप यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यहां कन्या पूजन के बाद विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। यात्रा में उपस्थित सांसद श्री डामोर ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब जरूरमंदों के घर तक पहुंचकर उनसे पूछ रहे कि आपको शासन की योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं। जिन्हे नहीं मिला उनके फार्म भराए जा रहे है और लाभ दिलाया जा रहा है।
सुभाष नगर क्षेत्र में आयोजित समारोह के दौरान सांसद श्री डामोर ने कहा कि रतलाम का रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय स्टेशन बनेगा, जैसा भोपाल का बना है, यह स्वीकृत हो चुका है। संसदीय क्षे़त्र में रतलाम और मेघनगर स्टेशन का उन्नयन होगा। जब रतलाम नगर से महानगर बनेगा तो यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विधायक काश्यप जी नगर को महानगर बनाने का पूरा प्रयास कर रहे है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मोमिनपुरा में सांसद श्री डामोर जी और हमारे द्वारा संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया गया है। यह कोई भवन निर्माण की प्रक्रिया नहीं है। यह मध्यप्रदेश में आमजन के स्वास्थ्य की चिंता का विषय है। हर 30 हजार की आबादी पर एक क्लीनिक खुल रहा है। आपके नजदीक क्लीनिक होने से आपको जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज तक की दूरी तय नहीं करना होगी। यहीं पर चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ उपलब्ध रहेगा। यहां पर 252 प्रकार की दवाओं के साथ 72 प्रकार की जांच की सुविधा भी रहेगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आप तक पहुंचाना है। सांसद और विधायक जी के प्रयासों से विकास के द्वार लगातार खुल रहे है। रतलाम के पास से 8 लेन एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। इसके पास स्थापित होने वाले निवेश क्षेत्र से आपके लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। यहां कई सारे उद्योग आएंगे और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, पप्पू पुरोहित, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, पार्षद आयुषी सांकला, शबाना खान, मंगल लोढ़ा, राजेंद्र पाटीदार, सोनू चौहान आदि उपस्थित रहे।
: कलेक्ट्रेट में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न
Wed, Feb 15, 2023
रतलाम 15 फरवरी 2023। जिले में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस एवं राजस्व अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें
एक दूसरे को जानकारियों के आदान-प्रदान के साथ संयुक्त निरीक्षण एवं भ्रमण किए जाएं किसी भी स्थिति में कानून एवं व्यवस्था कायम रहे उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में दिए पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार एसडीएम श्री संजीव पांडे एसडीएम श्री त्रिलोचन गोड सीएसपी श्री हेमंत चौहान तहसीलदार नायब तहसीलदार थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत हर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखी जाए किसी भी घटना पर तत्काल संज्ञान लिया जाए कार्रवाई के साथ समय सीमा में वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्टिंग की जाए अधिकारी अपना सूचना तंत्र मजबूत करें सूचनाओं का त्वरित प्रसार हो संवेदनशील स्थानों पर स्थानीय व्यक्तियों से सघन संपर्क रखते हुए सूचनाएं प्राप्त की जाए अपराधिक तत्वों पर नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए जिला बदर बॉन्ड ओवर 107/116 जैसी कार्रवाई समय सीमा में कर ली जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अलर्ट रहकर कार्य करें अपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें सूचनाओं के संप्रेषण में देरी नहीं हो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी अपराधिक व्यक्तियों एवं गैर कानूनी कार्यों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए सूचनाओं के आधार पर संबंधित स्थानों में चेकिंग की जाए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की शांति समितियों के साथ समय सीमा में बैठक आयोजित कर लेवे शांति सद्भाव एवं सौहार्द सुनिश्चित करें कलेक्टर ने मदिरा के अवैध विक्रय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी राजस्व अधिकारियों को दिए जिससे मतदान केंद्र निर्वाचन कार्य हेतु समय सीमा में तैयार किए जा सके।