: श्री त्रिलोचन गौड़ ने संभाला ग्रामीण एसडीएम का प्रभार
Tue, Feb 14, 2023
रतलाम 14 फरवरी 2023/
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा रतलाम ग्रामीण एसडीएम का प्रभार डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़ को सौंपा गया है। आदेश के पालन में श्री गौड़ द्वारा मंगलवार को एसडीएम ग्रामीण का पदभार ग्रहण कर लिया गया।
: पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को अक्षय संघवी मित्र मंडल ने दी श्रद्धांजलि
Tue, Feb 14, 2023
रतलाम । आज दिनांक 14 फरवरी 2023 मंगलवार को पोलो ग्राउंड स्थित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ करने के पूर्व अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्रगान कर 2 मिनट का मौन भी रखा गया इस अवसर पर एमआईसी सदस्य पार्षद अक्षय संघवी ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैलाश जी निनामा (भूतपूर्व सैनिक ) (जनजाति सुरक्षा मंच मध्य भारत प्रांत संयोजक ),नरेंद्र जी जोशी (वर्तमान सैनिक आर्मी ,फॉर बिहार रेजिमेंट ),सुंदरलाल जी भवर (संस्थापक - रतलाम डिफेंस एकेडमी ),नरेंद्र जी जोशी (वर्तमान सैनिक आर्मी ,फॉर बिहार रेजिमेंट ),सुंदरलाल जी भवर (संस्थापक - निशुल्क फिटनेस क्लब रतलाम),खुबेब खान मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा श्रद्धांजलि में अक्षय संघवी मित्र मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
: रतलाम कलेक्टर की संवेदनशीलता जनसुनवाई में आए दिव्यांग को तत्काल दिलाई ट्राईसाईकिल
Tue, Feb 14, 2023
रतलाम 14 फरवरी 2023/ रतलाम कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब जन सुनवाई करते हुए उनके समक्ष जावरा के बुजुर्ग बधिर व्यक्ति श्री रामचंद्र टेकवानी ने आवेदन दिया कि मुझे सुनाई नहीं देता, कान की मशीन चाहिए। संवेदनशील कलेक्टर ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया कि बुजुर्ग को अभी तत्काल कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। निर्देश के पालन में विभाग ने जनसुनवाई में ही बुजुर्ग रामचंद्र को अच्छी गुणवत्ता का हियरिंग ऐड्स (कान की मशीन) कलेक्टर के हाथों दिलवाई। 66 वर्षीय श्री रामचंद्र टेकवानी जावरा से अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में आए थे और खुशी-खुशी अपने घर लौटे।
लाठी एवं सहायक का सहारा लेकर जनसुनवाई में आए अशरफ ट्राईसाइकिल पर बैठकर घर लौटे
: कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण मंगलवार की जनसुनवाई में देखने को मिला जब रतलाम के अशोक नगर निवासी अशरफ खान जो कि एक पैर से दिव्यांग है, चल नहीं पाते हैं वे हाथ में लाठी और एक सहायक का सहारा लेकर कलेक्टर के समक्ष आए तो कलेक्टर ने तत्काल उनको ट्राईसाईकिल दिलवा दी। कलेक्टर ने संवेदनशीलता से उनका दुखड़ा सुना।
मौजूद उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर के आदेश का पालन हुआ जनसुनवाई में ही अशरफ को ट्राईसाईकिल प्राप्त हो गई। जनसुनवाई से लाभान्वित अशरफ तथा रामचंद्र ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की संवेदनशीलता की सराहना की, साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन को धन्यवाद दिया।