: रुद्राक्ष रेसिडेंसी कॉलोनी वासियों ने समस्याओं के निराकरण हेतु महापौर को दिया ज्ञापन
Fri, Feb 17, 2023
रतलाम । रुद्राक्ष रेसिडेंसी कॉलोनी वासियों ने क्षेत्रीय पार्षद आयुषी सांखला एवं रुद्राक्ष रेसिडेंसी समिति अध्यक्ष प्रियेश गादीया, सचिव डॉक्टर देवेंद्र राव वैराल, उपाध्यक्ष परसराम सैनी , सरोज शाह, कोषाध्यक्ष शरद जैन, दीपक कटारिया आदि ने कॉलोनी में मीठे पानी की पाइप लाइन जोड़ने, बगीचे की साफ सफाई एवं रख-रखाव करने, स्ट्रीट लाइट चालू करवाने ,कचरा गाड़ी नियमित समय पर भेजने एवं कचरा संग्रहण हेतु डस्टबिन रखने,लक्ष्मी नगर से रुद्राक्ष कॉलोनी के बीच पक्का रोड निर्माण करवाने, मतदाता सूची में कॉलोनी वासियों के नाम जुड़वाने आदि समस्याओं हेतु ज्ञापन देकर महापौर प्रहलाद पटेल से निवेदन किया। माननीय महापौर प्रहलाद पटेल ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण करा दिया जाएगा एवं कॉलोनी नाइजर को भी तत्काल फोन कर उक्त समस्या हल करवाने हेतु दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर कॉलोनी के नितेश शर्मा, महेश माली ,लक्ष्मण सिंह, महेश चंद निगम, अभिषेक जैन, राहुल जैन, भरत सोलंकी, हरीश जोशी, हेमंत मकवाना, शंकर लाल कुमावत भानु प्रताप ,दीपक द्विवेदी, आदित्य यति ,गोविंद सोनगरा ,विशाल बोरसिया सहित कॉलोनी के समस्त वरिष्ठ नागरिक सहित महिलाएं एवं युवा वर्ग उपस्थित थे सभी कॉलोनी वासियों ने शपथ ली कि हम हमारी कॉलोनी को कचरा मुक्त स्वच्छ सुंदर नंबर वन कॉलोनी बनाएंगे। अंत में आभार सचिव डॉक्टर देवेंद्र राव वैराल ने व्यक्त किया।
: महाशिवरात्रि के दृष्टिगत केदारेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओ का जायजा
Fri, Feb 17, 2023
महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा शुक्रवार को सैलाना के समीप केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सैलाना एसडीएम श्री मनीष जैन भी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने इस दौरान मंदिर परिसर में उचित प्रकाश व्यवस्था करने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि बहुत जल्द मंदिर परिसर में रंग रोगन करवाया जाएगा, सीड़ियों की उचित मरम्मत करवाई जाएगी, ऊपर हिस्से में रेलिंग लगवाई जाएगी अन्य आवश्यक निर्माण किए जाएंगे।
: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर में साफा सम्मान रैली आयोजित
Fri, Feb 17, 2023
रतलाम l महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है ।माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था ।पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ ।इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है ।इस दिन के लिये शिव भक्त पूरे साल इंतजार करते है पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कई प्रकार के आयोजन भी कई दिन पूर्व शुरू कर देते है ।
ऐसा ही एक अनूठा आयोजन साफा सम्मान रैली का विगत कई वर्षों से नगर में आयोजन किया जा रहा है जो मालवा क्षेत्र की गौरवमय परपंरा को भी प्रदर्शित करता है । जवाहर व्यायामशाला परिवार व अम्बर ग्रुप द्वारा महाशिवरात्रि से पूर्व उक्त धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।इस साफा सम्मान रैली में शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल होते है ।रैली को लेकर खसाकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है ।
साफा सम्मान रैली जवाहर व्यायाम शाला परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहर के आस्थास्थल श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई ।रैली का मार्ग में जगह जगह पुष्पवर्षा कर शहरवासियों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया ।
रैली दौलत जाट पहलवान के मार्गदर्शन मे आयोजित की गई व रैली की कमान पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट पहलवान , सूरज जाट , जगदीश पहलवान , आश्विन जायसवाल , अम्बर जाट , अभिषेक जाट , वैभव जाट , मयंक जाट , गोरव जाट , सोनू जाट , अमन जाट , धन्ना उस्ताद मदन सोनी के साथ बड़ी संख्या में जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सदस्य व शहर के शिवभक्त शामिल हुवे ।