भगवान नेमिनाथ दिगंबर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस आयोजन में धर्म प्रभावना के उद्देश्य से सकल दिगम्बर जैन महिला मंडल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम में श्री जिनवाणी को विराजमान कर बोर्ड सदस्य द्वारा मंगलाचरण किया गया। पंचकल्याणक में सभी मूर्ति विराजमान कर्ता, प्रमुख पात्र, इंन्द्र इंद्राणी व राजा रानि का बहुमान किया गया। भक्ति में अश्विन पण्डित जी ने संचालन किया।
निलेश गोधा, राजेश जैन रौनक जैन, सयंम पाटोदी, जितेंद्र जैन ने अपने भजनो से भक्ति मय माहौल बनाया । नेहा अग्रवाल, रंजना गर्ग, अर्पण गंगवाल, मनोज अग्रवाल, पीयूष गर्ग, जयंत जैन, ओम जी अग्रवाल, राजकुमार अजमेरा, प्रमोद पाटनी, संजय गोधा, कीर्ति बड़जात्या, भरत पाटनी, कमलेश पापरिवाल ,महेंद्र मोठ्या, अजय बाकीवाला, अनुराग जैन आदि उपस्थित रहे।