: नोटिस जारी : गणेश दूध डेयरी डेलनपुर का दूध का एक नमूना अवमानक
Mon, Jul 29, 2024
रतलाम 28 जुलाई 2024 / विगत दिनों जिला प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गणेश दूध डेयरी डेलनपुर से दूध के तीन नमूने लिए थे जिनमे से दो नमूने की जॉच रिर्पोट मेल पर प्राप्त हुई। जिसमें एक नमूना मानक स्तर का पाया गया एवं एक नमूना सॉलिड नॉट फैट की मात्रा 8.5 के स्थान पर 7.85 पाए जाने पर अवमानक पाया गया। एवं कोई भी हानिकारक पदार्थ नहीं पाया गया। एक दूध के नमूने की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरे ने बताया है कि जो नमूना अवमानक पाया गया उसमे खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) का नोटिस दिया जाएगा। यदि वह नमूने के दूसरे भाग की जॉच निर्दिष्ट प्रयोगशाला में कराने हेतु नोटिस प्राप्त होने के तीस दिन के अंदर अपील नहीं करता है तो प्रकरण तैयार कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
: लापरवाही तथा अनुशासन हीनता पर छात्रावास अधीक्षिका निलंबित
Thu, Jul 25, 2024
कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने रतलाम के शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती रूपा मैड़ा को पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि रतलाम के आनंद कॉलोनी स्थित शासकीय अ.जा सीनियर बालिका छात्रावास की छात्राओं द्वारा छात्रावास अधीक्षिका के विरुद्ध दुर्व्यवहार, खानपान तथा छात्रावास में रात्रि में किसी अन्य पुरुष के रहने संबंधी शिकायत की गई, इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा अन्य दो महिला अधिकारियों द्वारा छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया जाकर जांच प्रतिवेदन भिजवाया गया प्रतिवेदन अनुसार छात्रावास अधीक्षिका द्वारा छात्रावास के नियंत्रण पर अभाव पाया गया छात्रावास की अन्य महिला कर्मचारी श्रीमती गीता बाई रसोईया के पति के बगैर किसी प्राधिकार के उक्त परिसर में निवास करना पाया गया।
इसके अतिरिक्त छात्राओं को उपलब्ध होने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया पेयजल की समुचित व्यवस्था पुस्तकालय की अनुपलब्धता परिसर में गंदगी उचित रखरखाव का अभाव तथा अन्य अनियमितताएं पाई गई अतः अधीक्षिका का उक्त कृत्य गंभीर रूप से आपत्तिजनक होकर लापरवाही तथा अनुशासनहीनता के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा अधीक्षिका को निलंबित किया गया है साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी की जाएगी।
: कलेक्टर की अध्यक्षता में रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय हुए
Wed, Jul 24, 2024
रतलाम 23 जुलाई 2024/रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों का गत जुलाई 2023 यह वृद्धि 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ दिये जाने के साथ ही कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को माह अप्रेल 2024 से वृद्धि मानदेय का लाभ दिए जाने को निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर विकास स्कीम-02 में सम्मिलित करण नगर, राम नगर एवं आदर्श नगर की योजना क्रमांक 03 मां कालिका विहार तथा योजना क्रमांक 04, श्री परशुराम विहार में रिक्त भूखण्डों का व्ययन एमपी ऑनलाईन के माध्यम से उच्चतम बिड आमंत्रित कर किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्राधिकरण की सीईओ संजय कुमार शर्मा ने वर्ष 2024-2025 का राशि रूपये 98.24 लाख की बचत का बजट प्रस्तुत किया गया। जिसे संचालक मण्डल द्वारा सर्वानुमति से पारित किया गया।
बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम
,
सदस्य वन मंडलधिकारी,
अनुराग सिंह कार्यपाल यंत्री लोक निर्माण विभाग
,
हिमांशु भट्ट आयुक्त नगर पालिका निगम
,
विनोवा तिवारी म.प्र. विद्युत मण्डल
,
एम.एल. वर्मा उप संचालक
,
नगर तथा ग्राम निवेश
,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिका तथा आरडीए के सीईओ संजय कुमार शर्मा
,
कार्यपालन यंत्री सचिन हरित प्र. लेखाधिकारी राजेश उपाध्याय उपस्थित थे।