: निर्धन बालक की फीस होगी माफ : कलेक्टर श्री बाथम ने दिए निर्देश
Tue, Jul 23, 2024
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना ओर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को जारी किए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री शालिनी श्रीवास्तव
,
श्री आर एस मंडलोई
,
एसडीएम श्री अनिल भाना
,
श्री विवेक सोनकर
,
डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा
,
श्रीमती राधा महंत ने भी जनसुनवाई की।
इस दौरान जावरा फाटक रतलाम निवासी घनश्याम राठौर ने आवेदन दिया कि वह मजदूरी करता है
,
उसका पुत्र यश राठौड़ स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ता हैं वह अपने पुत्र की स्कूल फीस भरने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता के साथ आवेदन पर विचार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल जांच करके प्रतिवेदन देने एवं बच्चों के फीस माफ कराने की कार्रवाई करें। इसी प्रकार ग्राम सिखेड़ी के दिनेश ने आवेदन दिया कि उसके दो बच्चे नाम लिखे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं जिनको वह अब सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहता है परंतु स्कूल द्वारा अनुचित रूप से 28000 रुपए की मांग स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए की जा रही है। आवेदक इतनी राशि देने में असमर्थ है। आवेदन पर कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।
जिले के ग्राम बोदीना की महिला सरोज ने आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु पश्चात अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है इस कारण शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसके आवेदन पर एसडीएम सैलाना को निर्देश जारी किए गए।
इसी प्रकार का एक आवेदन मंगली बाई भाबर निवासी घोड़ा खेड़ा द्वारा दिया गया जिसमें बताया गया कि उसके पति का निधन हो चुका है परंतु मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल का लाभ नहीं मिल पाया हैं। आवेदन पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश जारी किए गए। इसी तरह ग्राम पींगराला तहसील पिपलोदा की राधाबाई ने भी आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है परिवार में तीन नाबालिक बच्चे हैं कमाने वाला कोई नहीं है आर्थिक सहायता दी जाए। इस संबंध में जावरा एसडीएम को कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
ग्राम देलवास तहसील लाल निवासी जसवंत सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके पैतृक भूमि में आने जाने का रास्ता गांव के अन्य व्यक्तियों द्वारा रोक दिया गया है
,
तत्काल रास्ता खुलवाया जाए कार्रवाई के संबंध में एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में ग्राम उखेडिया निवासी गोवर्धन द्वारा नक्शे में बटांकन एवं तरमीम करने हेतु आदेश प्रदान करने का आवेदन दिया गया। इसी तरह ग्राम संगत तहसील रावटी निवासी रमेश पिता हरजी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आवेदन दिया गया। ग्राम देलवास तहसील लाल की कुंता बाई द्वारा आवेदन में बैंक द्वारा पेंशन नहीं देने की शिकायत तथा ग्राम ऊपरवाडा तहसील पिपलोदा निवासी अशोक रारोटिया द्वारा उसके घर पर नल जल योजना के तहत जलप्रपात नहीं करने के संबंध में शिकायत की गई। समस्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर श्री बाथम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
: जिला प्रशासन द्वारा मिलावट की शंका में डेलनपुर दूध डेरी पर बड़ी कार्यवाई
Sun, Jul 21, 2024
रतलाम 21 जुलाई 2024/ जिला प्रशासन द्वारा मिलावट की शंका में डेलनपुर स्थित दुग्ध डेयरी पर कार्यवाई की गई है। सूचना मिलने पर कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर एसडीएम अनिल भाना तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी राहुल पाटीदार की गणेश दुग्ध डेरी पहुंचे। रविवार को हुई इस कार्यवाई के दौरान कलेक्टर बाथम भी मौजूद थे। संयुक्त जांच दल द्वारा डेयरी से दुग्ध सैंपल लिए जाकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। संचालक के अनुसार इस दूध डेरी में रोजाना 22,000 लीटर दूध लिया जाता है और 23,000 लीटर दूध मंदसौर भेजा जाता है। प्रशासन की इस छापा मारी में डेरी से दूध के 2 टैंकर, कास्टिक सोडा और वेव पाउडर मिला है।
प्रशासन के अनुसार इस प्रकार की जांच कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान सी.एस.पी अभिनव बारंगे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, पटवारी तेजवीर चौधरी आदि उपस्थित थे।
: रोशनी से जगमगाया अमृत सागर तालाब : महापौर ने किया लोर्कापण
Sat, Jul 20, 2024
रतलाम 20 जुलाई । अमृत सागर तालाब को स्वच्छ सुन्दर बनाने व रात्रि में आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाने हेतु अमृत सागर झील संरक्षण एवं प्रबंधन योजनान्तर्गत तालाब के चारो ओर लगाई गई डेकोरेटिव लाईट का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने गढ़ कैलाश मंदिर पर विधिवत् पूजा अर्चना कर व बटन दबाकर लोकार्पण किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि अमृत सागर तालाब को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु झील संरक्षण एवं प्रबंधन योजनान्तर्गत जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। तालाब रात्रि में भी आकर्षक लगे इस हेतु तालाब के चारो ओर 2 करोड़ की लागत से लगाई गई 200 डेकोरेटिव लाईट का लोकार्पण होने से आज से तालाब अपनी अनूठी छटा बिखेरेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्री विशाल शर्मा तथा नागरिकों के साथपूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री राकेश मीणा सहित गढ़कैलाश मंदिर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।