: वायरल वीडियो : भाजपा नेता दिनेश पोरवाल के विरुद्ध हुआ प्रकरण दर्ज
Wed, Jul 10, 2024
वायरल वीडियो में पुलिस कर्मचारियों को धमकाते हुए वाहन में तोड़ फोड़ करने पर भाजपा नेता व पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल के विरुद्ध हुआ प्रकरण दर्ज
: दिनांक 8 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी से बदतमीजी करते हुए पत्थर उठाकर फेकते और पास खड़े वाहनो में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहा था। जिसके संबंध में थाना डीडीनगर आरक्षक फरियादी अजीतसिह पिता श्री दिलीपसिह चौहान जाति राजपुत उम्र 38 साल निवासी पुलिस लाइन की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना का संशिप्त विवरण –
दिनांक 06.07.24 को आरक्षक अजीत सिंह व सैनिक क्रमांक 1084 शादाब की ड्युटी शाम 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक चीता 04 पार्टी में सैलाना बस स्टेण्ड, हाट की चौकी क्षैत्र में थी। आरक्षक अजीतसिंह तथा सैनिक शादाब ड्युटी के दौराने रात्रि में भ्रमण कर सैलाना बस स्टेण्ड पर दुकानदारो को समय पर दुकाने बंद करवाने की समझाईश देते हुए दोनो करीबन 11.35 बजे गायत्री टाकीज रोड पहुंचे तो देखा एक दिनेश पोरवाल गायत्री टाकीज के बोर्ड व गेट पर पत्थर फेंक रहा था। जिसके द्वारा पुलिस कर्मचारियों के द्वारा टोकने पर दिनेश पोरवाल द्वारा शराब के नशे में पुलिस कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया गया। आरक्षक अजीत सिंह की रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 921/2024 धारा 296,132,125,324(4),351(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
https://youtu.be/qai_wV_E5EI?si=KRt9s9jVwatL9Od0
दिनेश पोरवाल निवासी गायत्री टाकिज रोड रतलाम
: 105 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए
Tue, Jul 9, 2024
रतलाम 0
9
जुलाई
2024
/
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान 105 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री आर.एस. मण्डलोई, अपर कलेक्टर सुश्री शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम भैंसाखादन निवासी होमा डामर ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी दिव्यांग है तथा आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है, जिससे परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। प्रार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिससे वह छोटा-मोटा कार्य करे परिवार का भरण पोषण कर सके। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।
भवानी नगर रतलाम निवासी लक्ष्मीबाई परमार ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया भवानी नगर, टैंकर रोड रतलाम में निवासरत है तथा मकान के आसपास जल निकासी का साधन नहीं होने से काफी मात्रा में जल जमा हो चुका है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पूर्व में इस हेतु आयुक्त नगर निगम को भी अवगत कराया गया था परन्तु अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया है। साथ ही मकान के समीप जल जमा होने के कारण आस-पडौस के लोगों द्वारा आए दिन लडाई झगडा किया जाता है। कृपया समस्या का निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए निगम आयुक्त को भेजा गया है।
ग्राम बजरंगगढ निवासी सीमा ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया एवं उनका पति दोनों दिव्यांग हैं तथा आय का कोई साधन नहीं होने से काफी परेशानी आ रही है। प्रार्थिया स्वयं का रोजगार डालना चाहती है जिस हेतु लोन की आवश्यकता है। कृपया शासकीय योजनान्तर्गत प्रार्थिया को लोन उपलब्ध कराने का कष्ट करें। आवेदन सीईओ सैलाना को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया है। अशोक नगर निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने आवेदन में बताया कि प्रार्थी की उम्र 67 वर्ष हो चुकी है और वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई बार आवेदन करने के बाद भी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। कृपया वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है।
ग्राम जेठाना तहसील पिपलौदा निवासी रामचन्द्र ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा दो वर्ष पूर्व अम्बिका एग्रो एण्ड ट्रेक्टर्स जावरा से एक ट्रेक्टर क्रय किया था। कम्पनी द्वारा कहा गया था कि ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन दो से छह माह के अन्दर हो जाएगा परन्तु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में जब भी बात की जाती है तो कहा जाता है रजिस्ट्रेशन जल्द हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन नहीं होने कारण मुझे अपना वाहन मण्डी या अन्य स्थान पर ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है, कृपया रजिस्ट्रेशन करवाया जाकर आर.सी. कार्ड प्रदान करने में मदद की जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।।
: शासन के निर्देशों के अनुरूप संचालित हो स्कूल, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी संख्या में शिकायते लंबित : कलेक्टर
Tue, Jul 9, 2024
रतलाम 08 जुलाई 2024/
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा को निर्देशित किया कि जिले में सभी शासकीय तथा प्राइवेट स्कूलों का संचालन शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। विभाग सतत मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, सुश्री शालिनी श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने निर्देशित किया स्कूलों के बारे में यदि पालकगणों से शिकायत प्राप्त होती हैं तो उन्हें शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाए। इसके अलावा अन्य सभी स्कूल संबंधी मुद्दों एवं शिकायतों को समिति के समक्ष रखा जाकर विचार विमर्श करके हल किया जाएगा, आवश्यक होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग सुनिश्चित करें कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूल शासन द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुसार संचालित किए जा रहे हो। ,बताया गया कि स्कूलों द्वारा वसूल की जाने वाली फीस तथा अन्य राशि का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जून थी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उक्त तिथि तक अपलोड डाटा की समीक्षा विभाग द्वारा कर ली जाए। बताया गया कि नियमानुसार फीस राशि में किसी भी स्कूल द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि की गई है तो उस स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। संबंधित प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु भोपाल स्तर पर भी सतत संपर्क रखा जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की निराकरण की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों पर पुनः सख्त नाराजगी कलेक्टर द्वारा व्यक्त की गई। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग की 1652 लंबी शिकायत हैं इनमें से 736 शिकायत जिला चिकित्सालय की है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंदेलकर द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश शिकायत योजनाओं के भुगतान की हैं जिसमें शासन से राशि कम प्राप्त होने के कारण समस्त भुगतान नहीं किया जा सका हैं इस कारण शिकायते लंबित है। कलेक्टर ने विभाग को शिकायतों को निपटारे में तेज गति से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। नगर निगम की ज्यादा संख्या में शिकायतें लंबित पाई गई जिस पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया तथा निगम आयुक्त को कार्य में शिथिलता दूर करने के निर्देश दिए।