: जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है : श्रीमती मनीषा शर्मा
Thu, Jun 13, 2024
रतलाम 13 जून । पानी का महत्व रेगिस्तान के लोगो से अधिक कौन जान सकता है, रेगिस्तान में पानी का महत्व इतना है कि उसकी एक-एक बूॅंद बचाने भरपुर प्रयास किया जाता है, क्योंकि जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने हाथीखाना राजपूत धर्मशाला के सामने स्थित मोती कुंज व नगर निगम तिराहे स्थित दो मुंह की बावड़ी की सफाई व पौधा रोपण के दौरान व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज गांव व शहरों में सरकारी जल प्रदाय योजनाओ से घर बैठे ही जल प्राप्त हो रहा है वह भी नाम मात्र के मूल्य पर और बिना किसी कठिनाई के इसलिये पानी के महत्व को नहीं समझा जाकर बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकों को पानी का महत्व समझते हुए जल की बचत करना होगी साथ ही हमारे प्राचीन जल स्त्रोत कुएं, बावड़ी, तालाब जो कि पूजनीय है उन्हे भी सहेजना होगा।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी प्रकृति का संदेश है कि हम जल व पर्यावरण का संरक्षण करें आज नहीं जागे तो बहुत देर हो जायेगी इसलिये नागरिक पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें व कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री हार्दिक मेहता के अलावा सर्वश्री श्री अपित, आशीष जैन, चमन मारू, पंकज, अमरेशवर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों ने बावड़ियों की सफाई के कार्य में श्रमदान किया साथ ही अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया।
: जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है : श्रीमती मनीषा शर्मा
Tue, Jun 11, 2024
हाकिमवाड़, रत्नेश्वर व स्टेशन रोड़ थाने की बावड़ी की हुई साफ सफाई
रतलाम 11 जून । ‘‘जल है तो कल है’’ इसके बावजूद जल को बेवजह बर्बाद किया जाता है हमें यह नही भूलना चालिये कि जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल बिना सुरहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने हाकिमवाड़ा, रत्नेश्वर तथा स्टेशन रोड थाने के पीछे बावड़ी की साफ-सफाई के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि दैनिक जीवन के सभी कार्यो हेतु जल की आवश्यकता होती है। जल पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमूल्य संसाधन है इसलिये इसका उपव्यय नहीं करना चाहिये।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है देष के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही हैं प्रतिवर्श यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जा रही है। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97 प्रतिशत पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं ही पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3 प्रतिशत है इसमें से 2 प्रतिशत पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है इस प्रकार मात्र 1 प्रतिशत पानी ही मानव के उपयोग के लिए उपलब्ध है इसलिये हमें पानी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक होना होगा।
प्रारंभ में निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नागरिकों ने हाकिम वाड़ा, रत्नेश्वर तथा स्टेशन रोड थाने के पीछे स्थित मनकामनेष्वर महादेव मंदिर बावड़ी की सफाई में श्रमदान किया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, जोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।
: शुरु हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई : 102 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे
Tue, Jun 11, 2024
रतलाम
11
जून
2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान 102 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री आर.एस. मण्डलोई तथा एसडीएम श्री संजीव पाण्डे द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान सैलाना निवासी रमेश पिता अमृतराम कुलम्बी ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी की सैलाना में पैतृक भूमि है। समस्त भूमियां राजस्व रिकार्ड में दर्ज हैं परन्तु एक भूमि त्रुटिवश राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाई है। पूर्व में भी इस सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, परन्तु उचित कार्यवाही नहीं हुई है। कृपया उक्त भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम सैलाना को प्रेषित किया गया है।
ग्राम रघुनाथगढ निवासी राजकुंवर राजपूत ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया की कृषि भूमि रघुनाथगढ में स्थित है। उक्त जमीन के पास ही एक अन्य व्यक्ति की कृषि भूमि है, जिसने पटवारी से मिलकर प्रार्थी की जमीन पर अनाधिकृत रुप से कब्जा कर रखा है। प्रार्थिया के पति का स्वास्थ्य खराब है तथा एक बेटा है जिसका मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में कब्जाधारी व्यक्ति से बात करने पर धमकाया जाता है। कृपया उक्त भूमि की पुनः नपती करवाई जाकर मुझे हक प्रदान करने की कृपा करें। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को प्रेषित किया गया है।
ग्राम बरखेडी के ग्रामवासियों ने संयुक्त रुप से जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थीगण विगत काफी वर्षों से शासकीय भूमि पर निवास करते आ रहे हैं तथा सरकारी भूमि की राशि भी जमा करवाई जाती रही है, परन्तु वर्तमान में सभी निवासियों को अतिक्रमण के नोटिस प्राप्त हुए हैं। सभी प्रार्थीगण मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन यापन करते हैं तथा उक्त मकानों के अलावा कोई अन्य भूखण्ड नहीं हैं। सभी प्रार्थीगणों को भूखण्ड के पट्टे जारी करने की कृपा करें। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम जावरा को प्रेषित किया गया है।
हरमाला रोड निवासी रहतम बी. ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थिया बुजुर्ग है तथा पति-पत्नी दोनों ही बीमार है और कोई औलाद भी नहीं है। जैसे-तैसे मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पेंशन योजना तथा गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनाने की कृपा करें जिससे अपना भरण-पोषण कर सके। आवेदन सीएमएचओ को निराकरण के लिए भेजा गया है। प्रीतम नगर निवासी मंगलेश जैन ने बताया कि प्रार्थी की भीलख्ोडी रोड पर भूमि है। भूमि के समीप है रेलवे द्वारा ब्रिज का कार्य किया जा रहा है। रेलवे ठेकेदार द्वारा प्रार्थी की जमीन पर निर्माण सामग्री डाल दी गई है, बात करने पर ठेकेदार द्वारा बदसलूकी जाती है। बारिश का मौसम करीब है और प्रार्थी को अपनी कृषि भूमि में बोवनी का कार्य करना है, कृपया भूमि से निर्माण सामग्री हटवाने का कष्ट करें। आवेदन निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजा गया है।
बडायला माताजी निवासी रामलाल ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि विगत दिनों प्रार्थी की झोपडी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी जिससे झोपडी व भैंस के बछडे की भी जलने से मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी, परन्तु तहसील कार्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही प्रार्थी को किसी प्रकार का मुआवजा प्राप्त हुआ है। प्रार्थी की स्थिति काफी दयनीय है, कृपया मुआवजा राशि दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार पिपलौदा को प्रेषित किया गया है।