: आलोट विधायक व कलेक्टर ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट की चुनरी
Mon, Jun 17, 2024
रतलाम
16
जून
2024/ 5 जून से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का आलोट में सिपावरा संगम पर समापन हुआ। कार्यक्रम मे आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय व कलेक्टर श्री राजेश बाथम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
मां शिप्रा की ओढाई 300 फीट की चुनरी
समापन के अवसर पर मां शिप्रा के तट पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मां शिप्रा को 300 फीट की लंबी चुनरी ओढाई। इस दौरान सिपावरा संगम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया
,
महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। शिप्रा व चम्बल नदी का संगम स्थल सिपावरा गांव में स्थित है। ये स्थान प्राचीन व धार्मिक होने के साथ-साथ नदियों का संगम स्थल भी है।
आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय ने कहा कि जल के प्रति श्रद्धा रखना व इसका संरक्षण करना हमारी सबकी जवाबदारी है। जल संवर्धन योजना के समापन के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सिपावरा संगम स्थल के विकास के लिए प्लान बनाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि यह संगम स्थल प्रदेश के प्रमुखपर्यटक स्थलों में शामिल होना चाहिए। पूर्वजों की सोच को आगे बढ़ाने की बात भी कलेक्टर ने कही।
: आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
Fri, Jun 14, 2024
रतलाम
13
जून
2024/ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई ने की। इस दौरान एसडीएम श्री संजीव पाण्डे, शांति समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, शहर काजी श्री एहमद अली, ज्ञानी श्री मानसिंह, श्री शरद जोशी, श्री गोविन्द काकानी, श्री युनूस भाई, श्री सलीम मेव, श्री पवन सोमानी, श्रीमती सीमा टांक आदि उपस्थित थे।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि ईद-उल-अजहा सहित अन्य त्यौहार शहर में सौहार्द्र के साथ मनाए जाएंगे। त्यौहारों के दौरान नगर निगम, विद्युत वितरण कम्पनी, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर श्री मण्डलोई ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदस्यगणों द्वारा अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खाखा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस पाईन्ट के बारे में जानकारी दी गई।
: जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है : श्रीमती मनीषा शर्मा
Thu, Jun 13, 2024
रतलाम 13 जून । पानी का महत्व रेगिस्तान के लोगो से अधिक कौन जान सकता है, रेगिस्तान में पानी का महत्व इतना है कि उसकी एक-एक बूॅंद बचाने भरपुर प्रयास किया जाता है, क्योंकि जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने हाथीखाना राजपूत धर्मशाला के सामने स्थित मोती कुंज व नगर निगम तिराहे स्थित दो मुंह की बावड़ी की सफाई व पौधा रोपण के दौरान व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज गांव व शहरों में सरकारी जल प्रदाय योजनाओ से घर बैठे ही जल प्राप्त हो रहा है वह भी नाम मात्र के मूल्य पर और बिना किसी कठिनाई के इसलिये पानी के महत्व को नहीं समझा जाकर बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकों को पानी का महत्व समझते हुए जल की बचत करना होगी साथ ही हमारे प्राचीन जल स्त्रोत कुएं, बावड़ी, तालाब जो कि पूजनीय है उन्हे भी सहेजना होगा।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी प्रकृति का संदेश है कि हम जल व पर्यावरण का संरक्षण करें आज नहीं जागे तो बहुत देर हो जायेगी इसलिये नागरिक पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें व कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री हार्दिक मेहता के अलावा सर्वश्री श्री अपित, आशीष जैन, चमन मारू, पंकज, अमरेशवर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों ने बावड़ियों की सफाई के कार्य में श्रमदान किया साथ ही अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया।