: आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
Fri, Jun 14, 2024
रतलाम
13
जून
2024/ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई ने की। इस दौरान एसडीएम श्री संजीव पाण्डे, शांति समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, शहर काजी श्री एहमद अली, ज्ञानी श्री मानसिंह, श्री शरद जोशी, श्री गोविन्द काकानी, श्री युनूस भाई, श्री सलीम मेव, श्री पवन सोमानी, श्रीमती सीमा टांक आदि उपस्थित थे।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि ईद-उल-अजहा सहित अन्य त्यौहार शहर में सौहार्द्र के साथ मनाए जाएंगे। त्यौहारों के दौरान नगर निगम, विद्युत वितरण कम्पनी, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर श्री मण्डलोई ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदस्यगणों द्वारा अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खाखा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस पाईन्ट के बारे में जानकारी दी गई।
: जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है : श्रीमती मनीषा शर्मा
Thu, Jun 13, 2024
रतलाम 13 जून । पानी का महत्व रेगिस्तान के लोगो से अधिक कौन जान सकता है, रेगिस्तान में पानी का महत्व इतना है कि उसकी एक-एक बूॅंद बचाने भरपुर प्रयास किया जाता है, क्योंकि जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने हाथीखाना राजपूत धर्मशाला के सामने स्थित मोती कुंज व नगर निगम तिराहे स्थित दो मुंह की बावड़ी की सफाई व पौधा रोपण के दौरान व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज गांव व शहरों में सरकारी जल प्रदाय योजनाओ से घर बैठे ही जल प्राप्त हो रहा है वह भी नाम मात्र के मूल्य पर और बिना किसी कठिनाई के इसलिये पानी के महत्व को नहीं समझा जाकर बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकों को पानी का महत्व समझते हुए जल की बचत करना होगी साथ ही हमारे प्राचीन जल स्त्रोत कुएं, बावड़ी, तालाब जो कि पूजनीय है उन्हे भी सहेजना होगा।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी प्रकृति का संदेश है कि हम जल व पर्यावरण का संरक्षण करें आज नहीं जागे तो बहुत देर हो जायेगी इसलिये नागरिक पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें व कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री हार्दिक मेहता के अलावा सर्वश्री श्री अपित, आशीष जैन, चमन मारू, पंकज, अमरेशवर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों ने बावड़ियों की सफाई के कार्य में श्रमदान किया साथ ही अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया।
: जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है : श्रीमती मनीषा शर्मा
Tue, Jun 11, 2024
हाकिमवाड़, रत्नेश्वर व स्टेशन रोड़ थाने की बावड़ी की हुई साफ सफाई
रतलाम 11 जून । ‘‘जल है तो कल है’’ इसके बावजूद जल को बेवजह बर्बाद किया जाता है हमें यह नही भूलना चालिये कि जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल बिना सुरहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने हाकिमवाड़ा, रत्नेश्वर तथा स्टेशन रोड थाने के पीछे बावड़ी की साफ-सफाई के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि दैनिक जीवन के सभी कार्यो हेतु जल की आवश्यकता होती है। जल पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमूल्य संसाधन है इसलिये इसका उपव्यय नहीं करना चाहिये।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है देष के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही हैं प्रतिवर्श यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जा रही है। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97 प्रतिशत पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं ही पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3 प्रतिशत है इसमें से 2 प्रतिशत पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है इस प्रकार मात्र 1 प्रतिशत पानी ही मानव के उपयोग के लिए उपलब्ध है इसलिये हमें पानी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक होना होगा।
प्रारंभ में निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नागरिकों ने हाकिम वाड़ा, रत्नेश्वर तथा स्टेशन रोड थाने के पीछे स्थित मनकामनेष्वर महादेव मंदिर बावड़ी की सफाई में श्रमदान किया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, जोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।