: नगर निगम द्वारा मानस भवन में आज होगा निःशुल्क पौधो का वितरण
Sun, Jun 30, 2024
रतलाम 29 जून । मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव, केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर श्री प्रहलाद पटेल की मंशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने तथा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित किये जाने हेतु आज 30 जून रविवार को केबिनेट मंत्री मा0 श्री चेतन्य जी काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मा0 श्रीमती मनीषा शर्मा के आतिथ्य में त्रिवेणी स्थित मानस भवन में प्रातः 11ः30 बजे से निःशुल्क पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होकर रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
: करमदी में साड़ी कलस्टर को लेकर 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, जल्द पूरी की जाएगी आवंटन प्रक्रिया
Sat, Jun 29, 2024
रतलाम, 29 जून।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में जमीनी पहल की है। उन्होंने शहर में निर्मित किए जाने वाले साड़ी कलस्टर निर्माण को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य प्रशासनिक अमले से बैठक की। बैठक में साड़ी कलस्टर के लिए चिन्हित भूमि जल्द से जल्द आवंटित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि करमदी में साड़ी कलस्टर बनाए जाने की जो तैयारी की जा रही है, वह रतलाम विकास में महती भूमिका निभाएगी। करमदी में इसके लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है। उसके आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश प्रशासनिक अमले को दिए गए है। उक्त भूमि पर निर्माण कार्य मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल द्वारा किया जाएगा। गृह निर्माण मण्डल ने राजस्व विभाग से चिन्हित भूमि का आवंटन जल्द कराने की मांग की है। साड़ी कलस्टर के निर्माण से रतलाम प्रदेश ही नहीं देश एवं दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। प्रदेश सहित अन्य राज्यों से साड़ी खरीदने के लिए व्यवसायियों को रतलाम के साड़ी कलस्टर में ही हर तरह की साड़ी मिल सकेगी।
: मंत्री श्री काश्यप ने नगर वन के लिए 10 हेक्टेयर भूमि नगर निगम को सौंपी
Sat, Jun 29, 2024
रतलाम, 29 जून।
विधानसभा चुनाव के दौरान शहर की जनता से किए वादों को अब पंख लगने लगे है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप लगातार संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा करने के प्रयास में जुटे है। इसी क्रम में उनके द्वारा शहर में नगर वन के लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने पर उसका पत्र नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा को सौंपा गया।
इस अवसर कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि गंगा सागर कॉलोनी के समीप नगर वन के लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई भूमि पर नगर वन तैयार करने का काम नगर निगम करेगा। भूमि चिहिन्त होते ही उसके आवंटन की प्रक्रिया को तत्काल पूरा करते हुए इससे जुड़ा पत्र निगम अध्यक्ष को सौंप दिया है। नगर निगम अब योजना अनुसार नगर वन को तैयार करने का कार्य करेगा।