फरियादी कैलाश पिता बापुलाल नागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ की रिपोर्ट पर दिनांक 20.06.25 को अपराध क्रमांक 302/ 2025 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जिसमे फरियादी ने बताया था कि उक्त दिनांक को वह बाजना से व्यापारी अनिल कुमार, सुनिल कुमार गुप्ता पचौर के व्यापार के रुपये लेकर बस मे बैठकर रतलाम जाते समय उसके पास लिये बैग मे कुल 9,73,750 रुपये कि राशि बैग सहित उसके मुह पर पास बैठे व्यक्ति ने कुछ लिकविड नुमा पदार्थ उडाया जिससे फरियादी कि आंखों मे जलन हुई तथा गहरी निन्द लग गई। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी फरियादी का रुपयो से भरा बैग लेकर गायब हो गया, फरियादी पचौर के व्यापारी के यहां विगत 20 वर्षो से मुनिम के रुप मे रुपये उगाई का कार्य करते आया है ।
प्रकरण मे फरियादी मुनिम द्वारा अपने साथी मुकेश सक्सेना के साथ मिलकर षडयंत्र पुर्वक योजना बनाई कि वे दोनो मिलकर व्यापारी अनिल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता निवासी पचौर के रुपये योजना बध्द तरीके से व्यापारी एवं पुलिस को गुमराह कर झुठी जानकारी देकर अवैध लाभ कमा लेंगे और किसी को कोई शंका भी नही होगी। इस प्रकार फरियादी मुनिम द्वारा स्वयं ही झुठी कहानी बनाकर व्यापारी के रुपये अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करवाये तथा बेहोश होने का ढोंग किया और बस मे जान बुझकर सोता रहा।
गिरफ्तार आरोपी :
1.कैलाश पिता बापु नागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ
2. मुकेश पिता राजेन्द्र सक्सेना उम्र 35 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ
जप्तशुदा मश्रुका : 9,50,000 /- रुपये (नौ लाख पचास हजार रुपये ) मय बैग ।
सराहनीय भूमिका : नि.री रणजीत सिंगार, उ.नि के.एल.रजक, स.उनि योगेश निनामा, सायबर सेल रतलाम से प्र.आर मनमोहन शर्मा, प्र.आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार, आर. राहुल पाटीदार, प्र.आर 80 ज्ञानेन्द्र सिंह, प्र.आर 154 शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. 416 दिलीप रावत(थाना माणक चौक), आर. 954 प्रेम निनामा, आर. 1161 शंकर राव शिन्दे, आर. 1136 किशन मचार, आर. 1165 दरबार जमरा, आर. 709 नरवर मईडा की सराहनीय भुमिका रही है ।