आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 40 आवेदकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई में एसपी अमित कुमार एवं एएसपी राकेश खाखा ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की स्थिति एवं अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही नई प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण करने तथा आवेदकों को की गई कार्यवाही से अवगत कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और उनके निराकरण की प्रगति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।
एसपी अमित कुमार ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा जनसुनवाई की यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।
जनसुनवाई के दौरान निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक अनुराग यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।