: वार्ड 29 में 8 लाख व वार्ड 30 में 93 लाख के होंगे विकास कार्य
Thu, Feb 22, 2024
रतलाम 22 फरवरी । वार्ड क्रमांक 29 स्थित हयात टावर आनन्द कॉलोनी में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व वार्ड क्रमांक 30 स्थित मेकेनिक नगर में 16 लाख, संजय नगर में 15 लाख , रेहमत नगर में 34 लाख व कब्रस्तान परिसर महावीर नगर में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व महावीर नगर में 20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्री परमानन्द योगी, श्रीमती शबाना, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास हेतु दृढ़ संकल्पित होकर अब तक 250 करोड़ के विकास कार्य करवा चुकी है, नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य होने से आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। नगर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु हम 6 नवीन पेयजल टंकियों का निर्माण कराने जा रहे हैं।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद नगर के नागरिकों को नित नई सौगाते दे रही है, प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन किये जाकर तत्काल कार्य भी प्रारंभ किये जा रहे है।
: निजी चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही की शिकायत, 10,000 ₹ का जुर्माना लगाया गया
Thu, Feb 22, 2024
रतलाम 22 फरवरी 2024/ श्री सुनील गांधी उनकी माताजी श्रीमती मोहनबाई गांधी के उपचार में लापरवाही के संबंध में शिकायत की गई थी। जांच दल द्वारा मरीज श्रीमती मोहनबाई का उपचार डॉ. राजेश पाटनी द्वारा किया जाना पाया गया जबकि उक्त अवधि में डॉ. राजेश पाटनी के क्लिनिक का नर्सिंग होम एक्ट अर्थात म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 व नियम 1997 के प्रावधानो के अनुसार जीवित पंजीयन नहीं पाया गया। इस आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर द्वारा निजी चिकित्सक डॉ. राजेश पाटनी पर 10,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किये जाने का आदेश जारी किया गया, साथ ही कडी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य किए जाने पर डॉ. राजेश पाटनी के विरूद्व म.प्र. आयुर्विज्ञान परिषद को इनका पंजीयन निरस्तीकरण हेतु लिखा जाएगा ।
: राधाकृष्ण मंदिर से मार्निंग स्टार स्कूल तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
Wed, Feb 21, 2024
रतलाम 20 फरवरी । राधाकृष्ण मंदिर नयागांव से इन्द्रलोक नगर मार्निंग स्टार स्कूल तक 25 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने किया।इस अवसर पर कहा कि इन वार्डो में हो रहे करोड़ो के विकास कार्यो का श्रेय में नागरिकों को देता हूॅं क्योंकि उनका विश्वास ही मुझे विकास कार्य करने का संबल प्रदान करता है। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किये थे उन्हे हम दृढ़ इच्छा शक्ति से तेजी से पुरा कर रहे है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पुरे किये जायेगें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने रतलाम नगर के विकास हेतु करोड़ो के विकास कार्य कर इतिहास लिख दिया है शहर का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हो। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद श्री पप्पु पुरोहित व श्री शक्तिसिंह राठौर ने दिया।
वार्ड क्रमांक 7 में 22 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
वार्ड क्रमांक 7 स्थित जनता नगर, राजगढ़, नयागांव में 22 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि हुआ।