: कलेक्टर के निर्देश पर 7 अवैध कालोनी के कॉलोनाइजरों पर होगी F.I.R
Tue, Mar 5, 2024
रतलाम
05
मार्च 2024/
जिले के जावरा क्षेत्र में 7 अवैध अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों पर एफ.आई.आर. लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके लिए एसडीएम जावरा को अधिकृत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से जुडी सात अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं के द्वारा स्वयं की आधिपत्य की भूमियों के टुकड़े कर विक्रय किए जाने से अवैध कालोनी विकसित किया जाना पाया गया है।
जिन कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं उनमें जावरा के सुनील कुमार, बाबू शाह, हिम्मत सिंह आंजना निवासी ग्राम कामलिया, जावरा के अनिल कुमार, ग्राम नांदलेटा के सिकंदरसिंह, रतलाम के सुभाषचंद्र, जावरा के नूर खां तथा नादिर शाह शामिल है। कॉलोनाइजरों की भूमियों के संबंध में एसडीएम जावरा को उक्त भूमि स्वामियों के भूमि के सर्वे क्रमांकों के भू अभिलेख के कालम क्रमांक 12 में अवैध कॉलोनी की भूमि दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंजीयन रतलाम तथा उप पंचायत जावरा को भूमियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपसंचालक ग्राम तथा नगर निवेश को आवासीय, व्यावसायिक अधिन्यास मानचित्र के अनुमोदन पर रोक लगाई जाने तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को आवासीय या व्यावसायिक निर्माण आदि की अनुमति पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर सात अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों पर एफआईआर करने हेतु एसडीएम को अधिकृत किया
।
: प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार इंगित गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
Tue, Mar 5, 2024
रतलाम।
रतलाम प्रेस क्लब द्वारा सोमवार को क्लब के वरिष्ठ साथी इंगित गुप्ता के असमय दिवंगत होने पर उनके जन्मदिन 4 मार्च को ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर आयोजित सभा में रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं साथियों के अलावा शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने भी आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने इस दौरान इंगित गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि वे लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे थे। सैकड़ों बार समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी कलम से उन्होंने अपना धर्म निभाया है। उनकी ईमानदारी और व्यवहारिकता के कारण उनकी बहुत बड़ी मित्र मंडली रही।
अचानक हुई दुखद चिकित्सकीय समस्याओं के चलते वे असमय ही दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन अपने पिता सुरेश आनंद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपनी लेखनी और व्यवहार से हमेशा जीवित रहेंगे। श्री गोस्वामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी बेटी और परिवार के साथ पूरा रतलाम प्रेस क्लब परिवार की ही तरह खड़ा है और आगे भी रहेगा। पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने भी कहा कि इंगित गुप्ता ने जीवन पर्यंत ईमानदारी से पत्रकारिता के धर्म को निभाया और इस कारण परिवार के प्रति अपनी आर्थिक जिम्मेदारी उतनी सहगता से नहीं निभा सके। लेकिन ऐसे ईमानदार व्यक्ति का जाना समाज के लिए भी क्षति है और अब समाज को मिलकर परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
जन्मदिन पर इस तरह किया गया याद
इस दौरान शोक सभा में आई पत्रकार इंगित गुप्ता की बेटी काची गुप्ता और उनकी बड़ी बहन ईला अग्रवाल और रिश्तेदार अभिषेक असाठी मौजूद रहे। काची ने बताया कि 4 मार्च को श्री इंगित का जन्मदिन परिवार में हमेशा उत्सव की तरह मनता था और अब इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब उन्हें याद कर रहा है। परिवार ने कहा कि किसी के जाने के बाद इतने लोगों द्वारा उन्हें स्मरण करना उपलब्धि है। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने स्वेच्छा से बिटिया की पढ़ाई आदि हेतु सहयोग भी किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, चिंतक विष्णु बैरागी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व पार्षद सूरज जाट, जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका, संघ के वीरेंद्र वाफगांवकर, गोविंद काकानी, गोपाल काकानी, भाजपा नेता पवन सोमानी, कांग्रेस नेता जोएब आरिफ, फैय्याज मंसूरी, एडवोकेट उमाकांत उपाध्याय, सुनील पारिख, राकेश शर्मा, यंतेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी कचरु राठौड़, नीलू अग्रवाल, शैलेंद्र गोठवाल समेत रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य, पत्रकार आदि मौजूद थे।
: देश की आईसीएआई ब्रांच रतलाम के अध्यक्ष सीए अभिषेक रांका नियुक्त हुए
Fri, Mar 1, 2024
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की न्यू रोड रतलाम ब्रांच में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमे वर्ष 2024-25 के लिए सीए अभिषेक रांका को सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना गया। नवीन समिति में सीए मोहित श्रीमाल उपाध्यक्ष, सीए अंकित बरमेचा सचिव, सीए प्रणिता जैन कोषाध्यक्ष, सीए आकाश मित्तल सीकासा अध्यक्ष, सीए अंचल मूणत कमिटी सदस्य चुने गये।
ब्रांच सचिव सीए अंकित बरमेचा ने बताया की देश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच के गौरव के साथ अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्रांच के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए ब्रांच की भूमि पर भवन निर्माण करवाना व ब्रांच की प्रतिष्ठा को उत्तरोतर वृद्धि कर उसे आगे बढ़ाना रहेगा। नव नियुक्त अध्यक्ष सीए अभिषेक रांका ने बताया क़ी पूरी मैनेजिंग कमिटी नए उत्साह एवं विश्वास के साथ आगामी कार्यक्रमो के लिए तैयार है ब्रांच अध्यक्ष ने बताया की किस तरीके से अर्थव्यवस्था के प्रमुख पायदान के रूप में हम देश व शहर को आर्थिक मजबूती प्रदान कर सके प्रयत्न रहेगा एवं सभी सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ब्रांच को एक नए शिखर पर ले जाने का प्रयास करेंगे।