: अवैध उत्खनन करते हुए रिंगनोद मगरे से एक जेसीबी और एक डम्पर जब्त
Thu, Apr 18, 2024
रतलाम 1
7
अप्रैल 2024/
अवैध मुरम उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल द्वारा 17 अप्रैल को अवैध उत्खनन कार्य करते हुए एक जेसीबी और एक डम्पर रिंगनोद मगरे से जप्त कर रिंगनोद थाने की अभिरक्षा में खड़ा कर प्रकरण दर्ज किया गया।
: आबकारी विभाग द्वारा 64 हजार से अधिक की 65 लीटर अवैध शराब जब्त
Fri, Apr 12, 2024
रतलाम 11 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है।
इसी क्रम में 10 अप्रैल को को वृत्त प्रभारी संतोष मंडलोई द्वारा ग्राम अयाना, हरियाखेड़ा व बाराखेड़ा में दबिश देकर नीलेश पिता बाबूलाल,पार्वती बाई पति मांगीलाल व नारायण पिता धूलसिंह के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 95 पाव देशी मदिरा प्लेन, 133 देसी मदिरा मसाला, 22 बीयर केन तथा 39 पाव विदेशी मदिरा विस्की जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया । उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 47890/-है। उक्त कार्यवाही मे आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सांवरिया की सक्रिय भूमिका रही । अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
आबकारी विभाग द्वारा 11 अप्रैल को वृत सैलाना के आबकारी अमले द्वारा वृत के ग्राम आमलीपाड़ा में नानालाल पिता रतनलाल होरी के कब्जे से 38.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर 2.34 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्पिरिट , ग्राम सांसर में ओंकार पिता नानूराम मैडा 50 वर्ष के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, एवं ग्राम सकरावदा में सिंह पिता विषम के कब्जे से 10 लीटर ताड़ी जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल जब्त मदिरा 65.64 बल्क लीटर की अनुमानित कीमत 16955 आंकी गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक रामचरण पवार, नगर सैनिक चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।
: वैश्य महासम्मेलन मप्र मुख्य एवं युवा इकाई रतलाम द्वारा दी गई नववर्ष की शुभकामनाएं : Video 📸
Thu, Apr 11, 2024
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला और युवा इकाई रतलाम द्वारा गुड़ीपाड़वा के शुभ अवसर पर माणकचौक स्थित महालक्ष्मी जी मंदिर पर सभी वैश्य बंधुओ और व्यापारी भाइयो का तिलक लगाकर, भगवा दुप्पटा पहना कर व कैलेंडर वितरित कर नववर्ष का अभिनन्दन किया गया।
जिसमे जिला संयोजक संजय छाजेड, युवा इकाई अध्यक्ष राज लुनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित जी चोरडिया, अंकित खंडेलवाल, डॉ. निश्छल गुप्ता, कमलेश बम्ब, महेश अग्रवाल, संदीप छाजेड, राजेश कांकरिया, मनोज सिंगावत, जय नाहर, दिलीप चोपड़ा और सभी वैश्य भाई उपस्थित रहे।
https://youtu.be/-jg74amJTYI?si=Oa8457or2YPjgDbt