: पति को की किडनी दान : मेडीकल कॉलेज से ट्रांसप्लांट की अनुमति
Fri, Feb 23, 2024
रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज मनीष भारती उम्र 38 वर्ष निवासी उज्जैन को समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाली पत्नी निर्मला भारती उम्र 36 वर्ष ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता
ने बताया कि प्रकरण को सूक्ष्मता से देख कर स्वीकृति प्रदान की है| बीमार मरीज लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आज मरीज द्वारा मांगा गए दिनांक एवं समय दिया गया था| कॉलेज की प्रशासनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आवश्यक बैठक चल रही थी| उसके बावजूद मोबाइल फोन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रकरण को देखकर स्वीकृति प्रदान करी |
समाजसेवी गोविंद काकानी
ने लगातार तीन बैठकों से नहीं आ रहे मरीज के परिजनों से चर्चा की | पत्नी निर्मला भारती ने बताया कि पूर्व में मनीष की माताजी द्वारा किडनी देने का चल रहा था| इसी बीच माताजी की मृत्यु हो जाने के कारण आना संभव नहीं हो पाया | पश्चात मेरी जांच करने पर मालूम पड़ा कि मैं भी पति मनीष भारती को किडनी दे सकती हूं और आज इसलिए प्रत्यारोपण स्वीकृति के लिए आई हूं |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर ,डॉ अतुल कुमार एवं सहायक ओमप्रकाश गोड के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा| समिति द्वारा यहां नाम मात्र समय में स्वीकृति पाकर मरीज एवं उसके परिवार जन आश्चर्यचकित हो गए एवं सभी के द्वारा समिति सदस्य का परिवार की ओर से प्रशंसा कर धन्यवाद दिया|
: वार्ड 29 में 8 लाख व वार्ड 30 में 93 लाख के होंगे विकास कार्य
Thu, Feb 22, 2024
रतलाम 22 फरवरी । वार्ड क्रमांक 29 स्थित हयात टावर आनन्द कॉलोनी में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व वार्ड क्रमांक 30 स्थित मेकेनिक नगर में 16 लाख, संजय नगर में 15 लाख , रेहमत नगर में 34 लाख व कब्रस्तान परिसर महावीर नगर में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व महावीर नगर में 20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्री परमानन्द योगी, श्रीमती शबाना, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास हेतु दृढ़ संकल्पित होकर अब तक 250 करोड़ के विकास कार्य करवा चुकी है, नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य होने से आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। नगर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु हम 6 नवीन पेयजल टंकियों का निर्माण कराने जा रहे हैं।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद नगर के नागरिकों को नित नई सौगाते दे रही है, प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन किये जाकर तत्काल कार्य भी प्रारंभ किये जा रहे है।
: निजी चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही की शिकायत, 10,000 ₹ का जुर्माना लगाया गया
Thu, Feb 22, 2024
रतलाम 22 फरवरी 2024/ श्री सुनील गांधी उनकी माताजी श्रीमती मोहनबाई गांधी के उपचार में लापरवाही के संबंध में शिकायत की गई थी। जांच दल द्वारा मरीज श्रीमती मोहनबाई का उपचार डॉ. राजेश पाटनी द्वारा किया जाना पाया गया जबकि उक्त अवधि में डॉ. राजेश पाटनी के क्लिनिक का नर्सिंग होम एक्ट अर्थात म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 व नियम 1997 के प्रावधानो के अनुसार जीवित पंजीयन नहीं पाया गया। इस आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर द्वारा निजी चिकित्सक डॉ. राजेश पाटनी पर 10,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किये जाने का आदेश जारी किया गया, साथ ही कडी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य किए जाने पर डॉ. राजेश पाटनी के विरूद्व म.प्र. आयुर्विज्ञान परिषद को इनका पंजीयन निरस्तीकरण हेतु लिखा जाएगा ।