: विधायक काश्यप के पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही रतलाम में जश्न
Tue, Oct 10, 2023
रतलाम 9 अक्टूबर 2023।
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और सभी श्री काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके। बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
श्री काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हे पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार, 56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहमंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
: आचार संहिता लागू होते ही शहर में राजनीतिक पोस्टर, होर्डिंग हटवाए
Tue, Oct 10, 2023
रतलाम
09
अक्टूबर
2023/ निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आचार संहिता लागू करने के पश्चात कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा को साथ लेकर शहर में निरीक्षण किया। संपत्ति विरुपण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शहर में प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर राजनीतिक व्यक्तियों एवं दलों से संबंधित पोस्टर बैनर, फ्लेक्स आदि हटवाए। इस दौरान साथ चल रहे निगम आयुक्त तथा निगम के अमले को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी इस दौरान शहर के डालु मोदी बाजार चौराहा, दो बत्ती, बस स्टैंड, राम मंदिर तिराहा, चांदनी चौक, माणक चौक इत्यादि प्रमुख बाजारों में पहुंचे।
: भारत माता प्रतिमा का अनावरण : भारत माता चैराहे के नाम से जाना जायेगा अलकापुरी चैराहा
Mon, Oct 2, 2023
रतलाम 1 अक्टूबर। अलकापुरी चैराहा पर रविवार षाम उत्साह, उल्लास, उमंग से सरोबार वातावरण में भारत माता प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। इस मौके पर जोरदार आतिषबाजी एवं भारत माता की जय-जयकार की गूंज हुई और उपस्थित जनों ने मां भारती की आरती की। समारोह में विधायक चेतन्य काष्यप, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काष्यप ने कहा कि व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प लें तो व कार्य अवष्य पूर्ण होता है, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल द्वारा भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्पापित करना इसका सषक्त उदाहरण है। उन्होने कहा कि आज पुरे विष्व में मॉं भारती का गुणगान हो रहा है यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। आज भारत माता की मूर्ति का जन लोकार्पण होने से नागरिकों में ओर अधिक प्रबल होगी।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जब मैं पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी, मैंने तब यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित होगा और उद्यान में मॉं भारती की प्रतिमा स्थापित होगी। जनता के आषीर्वाद से आज मेरा यह संकल्प पूरा हुआ है, इस कार्य के लिए मैं जनता का दिल से आभारी हूॅं कि मेरा संकल्प पूरा करने की उन्होने मुझे प्रबल शक्ति दी।
इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने मेरी माटी मेरा देष अभियान के तहत नगर के 49 वार्डो की एकत्रित की गई मिट्टी के कलष मंच से उपस्थितों दिखाते हुए बताया कि देष की राजधानी दिल्ली में निर्मित होने वाले सबसे बड़े उद्यान निर्माण हेतु दिल्ली पहुंचाया जायेगा।
गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी ने इस अवसर पर कहा कि आज विष्व के 178 देषों में भारत का गुणगान हो रहा है, भारत पुनः सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन श्री विकास शैवाल ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।