: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन
Sat, May 20, 2023
नवीन लाइसेंस को छोड़कर जिला दंडाधिकारी की समस्त शक्तियां, विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत जिला विवाह अधिकारी, ड्रग लाइसेंस लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना के अधिकार, अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी 25 लाख रुपए से अधिक मूल्य का हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सक्षम अधिकारी, जिला कार्यालय स्थापना के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न कार्य तंबाकू, धूम्रपान निषेध कार्य आकस्मिक व्यय के अंतर्गत 1 लाख रूपए तक की स्वीकृति के अधिकार, जिला सत्कार अधिकारी, मोबाइल टावर संबंधी अनुमति जारी करने, उत्तराधिकारी एवं संरक्षक प्रमाण पत्र, होमगार्ड जिला जेल रेडक्रॉस, शांति समिति, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, औद्योगिक सुरक्षा, जिला क्राइसिस ग्रुप, सिनेमैटोग्राफ प्रकरण, भारत निर्वाचन शाखा, कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा, जिला विभागीय जांच अधिकारी वर्जन, जिला सैनिक कल्याण, अग्रणी बैंक प्रबंधक, शस्त्र अनुज्ञा संबंधी प्रकरण, जिला मेला अधिकारी, पीसीपीएनडीटी आदि कार्य सौंपे गए हैं।
अपर कलेक्टर एवं भू प्रबंधन अधिकारी सुश्री निशा डामोर के पास कलेक्ट्रेट की प्रभारी जनगणना अधिकारी, ब्रिस्क, अल्प बचत, आवक जावक, लाइब्रेरी तथा स्टेशनरी शाखाएं रहेंगी। संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना के पास कलेक्ट्रेट की पुरातत्व, देवस्थान, वित्त शाखा, नजारत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण, सड़क दुर्घटना राहत प्रकरण, सीएम स्वेच्छानुदान, रीडर टू कलेक्टर, निष्क्रांत संपत्ति, अध्यात्म, धर्मस्व, राजस्व अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग, प्रतिलिपि, भूमि नीलामी की स्वीकृति, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व अभिलेखागार, निर्वाचन के अंतर्गत स्थानीय निर्वाचन, जल उपभोक्ता, निर्वाचन, मंडी निर्वाचन, सहकारिता निर्वाचन अन्य निर्वाचन गतिविधियां कार्य सौंपा गया है।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील जायसवाल के पास कलेक्ट्रेट की जिला सतर्कता अधिकारी, लोकायुक्त, ईओडब्लू, विभिन्न प्रकार के आयोग, सांसद विधायकों के पत्र, शिकायत एवं सतर्कता, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन समाधान एक दिवस, मंत्री प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि, शाखा प्रभारी अधिकारी, ई गवर्नेंस प्रभारी अधिकारी, लोक सेवा गारंटी, लोक सेवा केंद्रों का प्रबंधन, संपत्ति, वाद व्यवहारवाद, सांख्यिकी शाखाओं का कार्य रहेगा। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा के पास कलेक्ट्रेट की सामान्य शाखा, लोक सूचना अधिकारी, सूचना का अधिकार, अधीक्षक प्रभारी अधिकारी, भू अभिलेख एवं भू अभिलेख से संबंधित समस्त कार्य, बाढ़ राहत, प्राकृतिक आपदा, जिला प्रबंधक भू प्रबंधन एवं सीलिंग, कृषि संगणना, पशु संगणना, फसल बीमा योजना के कार्य रहेंगे।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत के पास कलेक्ट्रेट की किराया निर्धारण, विधानसभा, लोकसभा सेल, सामान्य अभिलेखागार, सहायक अधीक्षक, सामान्य के कार्य रहेंगे। श्री हिमांशु प्रजापति एसडीएम जावरा तथा संबंधित दांडिक एवं राजस्व कार्य एवं अन्य कार्य संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे, एसडीएम रतलाम शहर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा एसडीएम आलोट, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष जैन, एसडीएम सैलाना, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन एसडीएम रतलाम ग्रामीण रहेंगे।
: मिलावट की आशंका में नमूने लिए स्वच्छता नहीं पाए जाने पर लगाई फटकार
Sat, May 20, 2023
रतलाम 19 मई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले को निरंतर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने रतलाम बाजार में कुल्फी के नमूने लिए। मिलावट की आशंका में लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि नमूना फेल होता है तो संबंधित कुल्फी निर्माता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने बरबड़ स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ का सैंपल, अग्रवाल मटका कुल्फी बालाजी नगर से केसर पिस्ता कुल्फी एवं राजभोग कुल्फी का नमूना लिया।
स्वच्छता नहीं पाए जाने पर संस्थान संचालक को फटकार लगाई गई। सुधार सूचना पत्र जारी किया गया यदि वह 7 दिवस के अंदर सुधार कर जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दो बत्ती स्थित अनिल रेफ्रीजेसन जो कि आइसक्रीम एवं ज्यूस में प्रयोग होने वाले कस्टर्ड पाउडर, एसेंस, खाद्य रंग आदि का थोक विक्रेता है उनके यहां से आइसक्रीम, स्टेबलाइजर एवं कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए गए।
सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये जहां से जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
: पुलिस एवं सेना में भर्ती के लिए रतलाम में प्रशिक्षित हो रहे युवा
Thu, May 18, 2023
रतलाम 18 मई 2023/ जनजातीय कार्य विभाग, रतलाम द्वारा पुलिस एवं सेना मे भर्ती हेतु अनुसूचित जाति एंव जनजाति वर्ग के युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 जून 2023 तक जारी रहेगा।
जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन ने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इन युवाओ को शा.बा.उ.मा. बाजना में प्रशिक्षण देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। प्रशिक्षकों को आवास, भोजन एवं किट विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। प्रशिक्षण निःशुल्क है। विभाग की योजना का लाभ ले कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से दक्ष बनाया जा रहा है इसके साथ ही मानसिक, तर्कशक्ति, सामान्य अध्ययन संबंधी प्रश्न एवं लिखित परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का नियमित अभ्यास भी करवाया जा रहा है।