: रोजगार दिवस का आयोजन अब 23 फरवरी को
Mon, Feb 20, 2023
रतलाम
20
फरवरी
2023/
आगामी
2
3 फरवरी को प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथि में कटनी में आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा ने बताया कि रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष
2022-23
में जिले में लाभान्वित किए गए हितग्राहियों को आमंत्रित करके उनको स्वीकृति तथा वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिए जाएंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों तथा बैंकों की भागीदारी होगी।
: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम निक्षय मित्र द्वारा 3 टीबी रोगियों को पोषण टोकरी प्रदाय की गई
Mon, Feb 20, 2023
रतलाम
20
फरवरी
2023/
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी रोगियों को अतिरिक्त पोषण सहायता हेतु आज जिला चिकित्सालय रतलाम के डॉ. रचित अग्रवाल तथा श्री हितेन्द्र राठोर द्वारा क्षय रोग से ग्रस्त एक-एक क्षय रोगी को फुड बास्केट राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम रतलाम में पोषण सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक अरोरा जिला क्षय अधिकारी रतलाम द्वारा समस्त निक्षय मित्रों का आभार व्यक्तय करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर जिले के समस्त क्षय रोगियों को गोद लिया जाना है। इस व्यवस्था हेतु समाजसेवी संस्थायें, एनजीओ, प्रधानमंत्रीजी के टीबी मुक्त भारत 2025 के संकल्प में सहयोग प्रदान करे।
: ग्राम बड़लीपाड़ा में 19.66 लाख रुपए की निर्मित होने वाले अमृत सरोवर तालाब का भूमिपूजन
Mon, Feb 20, 2023
रतलाम
20
फरवरी
2023/
भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-न तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली जा रही प्रदेशव्यापी विकास यात्रा ग्राम बड़लीपाड़ा पहुँची। ग्राम बड़लीपाड़ा में
19.66
लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अम्रत सरोवर तालाब का भूमिपूजन किया।
विभिन्न गांवो में पहुँची विकास यात्रा में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण के साथ हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये गए। इस दौरान विधायक श्री दिलीप मकवाना
,
यात्रा प्रभारी श्री लालबहादुर पाटीदार
,
जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना बद्रीलाल जायसवाल
,
मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार
,
श्री आनंदीलाल राठौर
,
सरपंच सरवड़ श्री भरत राठौड़
,
जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़
,
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री पवन जाट
,
जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण पाटीदार
,
जनपद पंचायत सदस्य पेपाबाई बंजारा
,
अन्य जनप्रतिनिधि
,
पार्टी पदाधिकारी
,
प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम रेन
,
ग्राम पंचायत सरवड़ के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।