: खाद्य एवं औषधि विभाग ने विभिन्न संस्थानों से लिए नमूने
Wed, Feb 22, 2023
रतलाम 22 फरवरी 2023
/कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त जांच अभियान में नापतोल विभाग एवं खाद्य एवम औषधी प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई ताकि आमजन को शुद्ध एवम् गुणवात्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। दल द्वारा सबसे पहले धानमंडी स्थित फार्मों पर कार्यवाही करते हुए रतन ट्रेडिंग कंपनी से खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा दीप उत्सव सोयाबीन तेल एवम् गुड़ के नमूने लिए गए
,
वही नापतोल विभाग द्वारा दीप उत्सव सोयाबीन तेल एवम् परी कुकिंग ऑयल कम्पनीयो पर विधिक माप विज्ञान (पैक बंद वस्तुएं) नियम 6 एवं 27 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रामेश एंड कंपनी से प्रेस्टीज सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया तथा नयागांव रतलाम स्थित परवार एंड महाकाल बेकर्स से टोस्ट एवम् मैदे के नमूने लिए गए। सभी लिए गए नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर नियमनुसार कार्यवाही की जायेगी। सभी फार्मों को साफ सफाई रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण
,
सग्रहण एवम् विक्रय करने के निर्देश दिए गए। दल में नापतोल विभाग के सहायक नियंत्रक नसीम खान
,
खाद्य एवम् औषधि प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा
,
प्रीति मंडोरियां एवम् ज्योति बघेल सम्मिलित रहे। आगे भी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
: कलेक्टर ने धराड़ एसबीआई शाखा पहुकर हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत कराये
Wed, Feb 22, 2023
रतलाम 22 फरवरी 2023/
गरीब कमजोर वर्गों के प्रति सदैव संवेदनशीलता रखने वाले कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बुधवार को जिले के धराड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पहुंच गए। दरअसल कलेक्टर को पता चला था की शाखा में शासन की कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ देने हेतु कुछ हितग्राहियों के प्रकरण अटके पड़े थे जिनका निदान विभागीय अधिकारी के स्तर से संभव नहीं हो पा रहा था।
कलेक्टर दोपहर में धराड़ शाखा में पहुंचे वहां शाखा प्रबंधक से चर्चा कर 5 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत करवाएं। इनमें कोलवाखेड़ी के मुकेश पिता भेरूलाल का बिरसामुंडा योजना में 4 लाख 80 हजार रुपए का प्रकरण शामिल है। बिरसा मुंडा योजना में ही ग्राम रातीतलाई के तेजराम निनामा का 4 लाख का प्रकरण
,
धराड़ के राजाराम परमार का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 1 लाख का प्रकरण
,
ग्राम बढछापरा की संध्या का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 50 हजार का प्रकरण तथा ग्राम नौगांव जागीर के संतोष मुनिया का टंट्या मामा योजना में 1 लाख रुपए का प्रकरण कलेक्टर ने मौके पर स्वीकृत कराया। वहां मौजूद हितग्राहियों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया कि हमारी खातिर कलेक्टर बैंक शाखा में आए और समस्या का निराकरण किया।
: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों ने पंजीयन कराया
Tue, Feb 21, 2023
रतलाम
21
फरवरी
2023/
रतलाम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन जारी है जो 28 फरवरी तक चलेगा । मंगलवार तक जिले में 9408 किसान पंजीयन करा चुके थे । आलोट क्षेत्र में सर्वाधिक 2329 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया। इसके अलावा रतलाम ग्रामीण में 2148, ताल में 1462, जावरा में 1474, ताल में 1462, पिपलोदा में 1244, रतलाम नगर में 518, सैलाना में 143, रावटी में 82 तथा बाजना में 08 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस. एच. चौधरी ने बताया कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज सुगम बनाने के लिए मोबाइल में भी पंजीयन सुविधा दी गई है। घर बैठे एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, इससे पंजीयन केंद्र पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केंद्रों पर भी फसल पंजीयन निशुल्क करा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे को पंजीयन कार्रवाई करने के पूर्व सक्षम अधिकारी से विधिवत ऑथराइजेशन प्राप्त करना होगा। पंजीयन के लिए 50 रूपए शुल्क निर्धारित है। केंद्रों पर पंजीयन सुविधा एवं राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही किसान का पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य है। सीकमी, बटाईदार, कोटवार, वन पट्टाधारी, किसान के पंजीयन के सुविधा केवल सहकारी समिति तथा विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध है।