: रतलाम के चांदनीचौक स्थित मावा व्यापारियों के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण
Mon, Mar 6, 2023
रतलाम 06 मार्च 2023/
राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने का कार्य सतत जारी है। सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे जा रहे है। सोमवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम शहर एवम् जावरा में कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने बताया कि चांदनीचौक रतलाम स्थित मावा व्यापारियों के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण किया जाकर दुकानों से मावे के सैंपललिए गए। अधिकारियों ने अशोक कटारिया मावावाला, शंकरलाल मावावाला, भंडारी दूध एवम् मावा भंड़ार से मावे के सैंपललिए। जावरा में कार्रवाई के तहत अभिनव मिष्ठान भंडार से मावे, राठौर दूध डेयरी से भैंस का दूध एवम् घी के सैंपललिए तथा ग्वालियर पानी पूरी सेन्टर से चटनी का सैंपललिया गया।
सभी सैंपलजांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। जिले में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सोमवार को की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरियां एवम् ज्योति बघेल शामिल थे।
: रंग पंचमी के अवसर पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
Mon, Mar 6, 2023
रतलाम 06 मार्च 2023/ रंग पंचमी त्योहार 12 मार्च के अवसर पर शहर में निकलने वाली गेर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े संपूर्ण जिले की कानून व्यवस्था की प्रभारी रहेंगी। जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभारी रहेंगे। एसडीएम श्री संजीव पांडे को संपूर्ण रतलाम शहर में कानून व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो 12 मार्च को प्रातः 8:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे।
नियुक्त किए गए कार्यपालिक दंडाधिकारी तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गैर कार्यक्रम समाप्ति तक एसडीएम शहर की सहायक रहेगी। गेर कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पुलिस थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत आने वाली संपूर्ण सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना धानमंडी रतलाम से प्रारंभ होने वाली गेर के अंतिम भाग की कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार श्री मनोज चौहान धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गेर के दौरान संयुक्त कलेक्टर के सहायक रहेंगे। इसके बाद वे माणकचौक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे।
तहसीलदार श्री गोपाल सोनी धानमंडी रतलाम से प्रारंभ होने वाली गेर के मध्य भाग की कानून व्यवस्था देखेंगे। गेर समाप्ति पश्चात पुलिस थाना स्टेशन रोड अंतर्गत कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गेर के दौरान तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी रतलाम ग्रामीण के सहायक रहेंगे। गेर कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार सुश्री पीहू कुरील पुलिस कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगी।
: युवा वैज्ञानिक आलोट में प्रारम्भ करेंगे साफ पानी के लिए सस्ते प्यूरीफायर का स्टार्टअप
Sat, Mar 4, 2023
रतलाम 03 मार्च 2023/
रतलाम जिले के युवा वैज्ञानिक जितेंद्र चौधरी संभवतः जिले का पहला स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं। वे साफ पानी के लिए सस्ता प्यूरीफायर उपलब्ध कराएंगें। जिले के आलोट के ग्राम रिछा के रहने वाले एंटरप्रेन्योर्स युवा वैज्ञानिक जितेंद्र चौधरी ने साफ पानी के लिए कम कीमत के वाटर प्यूरीफायर का आविष्कार किया है जो अभी प्रोटोटाइप अवस्था में है। शीघ्र ही प्यूरीफायर को फाइनल टच देने वाले हैं। इसे लेकर श्री चौधरी शुक्रवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी से मिले। कलेक्टर ने उनके आविष्कार के बारे में जानकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार यंग एंटरप्रेन्योर्स जितेंद्र को उनके स्टार्टअप के लिए प्रत्येक संभव मदद करेगा।
जितेंद्र ने उज्जैन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। नवाचार के लिए सदैव प्रोत्साहित रहने वाले जितेन्द्र ने शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सस्ते वाटर प्यूरीफायर
‘
शुद्धम
’
का आविष्कार किया है जिसका उत्पादन प्लांट जिले के आलोट में लगाने वाले हैं। यह कम कीमत एवं कम बिजली खर्च वाला वाटर प्यूरीफायर संभवतः 2023 से उपलब्ध करा देंगे। इसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपए रहेगी
,
जो आम आदमी की पहुंच में होगी। प्यूरीफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ ठंडा भी रखेगा
,
जो गर्मी में दोगुना उपयोगी रहेगा। इसमें पानी ऑटोमेटिक फिल्टर होकर शुद्ध होगा।
इसके अलावा जितेंद्र ने घरों से निकलने वाले गंदे पानी को रिसाइकल करके पुनः उपयोग में लाने के लिए भी मशीन का आविष्कार किया है जिसके पायलट प्रोजेक्ट पर इंदौर में कार्य कर रहे हैं। इंदौर सरवटे बस स्टैंड पर चल रहे पायलेट प्रोजेक्ट के नवाचार को ज्यादा किफायती बनाने के लिए जितेंद्र को भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा 20 लाख रुपए ग्रांट भी मंजूर की गई है जिसकी पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपए उन्हें मिल चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि जीतेंद्र को उनके नवाचारों एवं आविष्कारों के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड
,
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो अवार्ड तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्टार इनोवेशन अवार्ड भी दिए जा चुके है। उन्होंने आईआईटी कानपुर में भी रिसर्च किया है।