रतलाम पुलिस व नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से रतलाम शहर में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान चलाया जा रहा जिसके तहत दिनांक 23.11.24 को डालुमोदी बाजार, गणेश देवरी, नौलाईपुरा, चौमुखीपुल से कसेरा बाजार तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहन, सब्जी फ्रुट की ठैलागाडी, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया गया।
कुछ व्यापारी ने निगम टीम पर कार्यवाही में भेदभाव का आरोप लगाते हुए लाइन से लाइन मिलाने की बात कही व दूसरी दुकानों का अतिक्रमण बताया गया। इस दौरान सामने वाले दुकानदार द्वारा उनपर उंगली उठाने के पहले खुदकी बगल झाकने की बात कही गई। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षकों को बीच बचाव कर शांत किया गया।
https://youtu.be/RY3etny6x7I
नगर निगम द्वारा की गई चालानी कार्यवाही पर एक नजर
प्रफुल्ल -500
अशोक -500
मासूमा -1500
अशोक -3000
कपिल - 250
मनीष - 250
नगर निगम अस्थाई अतिक्रमण प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह पंवार, पवन सोलंकी, ऋषि पंड्या, राकेश शर्मा, कृष्णा बैरागी, कमल ठाकुर एवं यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार, प्रआर. 222 धीरेन्द्र दीक्षित, आर. 967 रणजीत सिंह आर. 1166 मोहन धार्वे, आर. 1052 भगत सिंह उपस्थित रहे।
यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।