: जेएसजी संगिनी उमंग 2025-27 के नवीन पदाधिकारियों की हुई घोषणा
Thu, Jan 9, 2025
जेएसजी संगिनी उमंग की साधारण सभा शीतल धाम पर आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2025-27 के लिए सर्वसहमति से नवीन पदाधिकारियों की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष रमिला सकलेचा व वर्तमान अध्यक्ष संगीता कांठेड़ द्वारा इस प्रकार की गई ।
अध्यक्ष : श्रीमति रेनू लूनिया
उपाध्यक्ष के लिए बिंदु कटारिया
,
उपाध्यक्ष
उषा लुणावत
सेक्रेटरी : निर्मला पटवा, अनिता कोठारी
कोषाध्यक्ष : सुनीता डांगी व मधु चोपड़ा
पीआरओ : मिना कटारिया को मनोनीत किया गया।
: 10 से 15 जनवरी तक धूम-धाम से मनाया जाएगा, भगवान नेमिनाथ दिगंबर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव
Wed, Jan 8, 2025
भगवान नेमिनाथ दिगंबर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस आयोजन में धर्म प्रभावना के उद्देश्य से सकल दिगम्बर जैन महिला मंडल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम में श्री जिनवाणी को विराजमान कर बोर्ड सदस्य द्वारा मंगलाचरण किया गया। पंचकल्याणक में सभी मूर्ति विराजमान कर्ता, प्रमुख पात्र, इंन्द्र इंद्राणी व राजा रानि का बहुमान किया गया। भक्ति में अश्विन पण्डित जी ने संचालन किया।
निलेश गोधा, राजेश जैन रौनक जैन, सयंम पाटोदी, जितेंद्र जैन ने अपने भजनो से भक्ति मय माहौल बनाया । नेहा अग्रवाल, रंजना गर्ग, अर्पण गंगवाल, मनोज अग्रवाल, पीयूष गर्ग, जयंत जैन, ओम जी अग्रवाल, राजकुमार अजमेरा, प्रमोद पाटनी, संजय गोधा, कीर्ति बड़जात्या, भरत पाटनी, कमलेश पापरिवाल ,महेंद्र मोठ्या, अजय बाकीवाला, अनुराग जैन आदि उपस्थित रहे।
: प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्रीया सील, गंदगी करने पर जुर्माना
Tue, Jan 7, 2025
रतलाम 6 जनवरी । प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग एवं निर्माण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्रीयों को सील किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल के साथ मेहता प्लॉस्टिक दिलीप नगर में 2 फेक्ट्री, आतुर माहेश्वरी करमदी रोड, गुरूकृपा पैकेजिंग सालाखेड़ी रोड का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान निर्धारित मापदण्ड से कम मोटाई की पॉलीथीन निर्माण किये जाने पर फेक्ट्रीयों को सील किया गया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने हेतु मेरे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत पाया गया कि नाले-नालियों में अधिकाधिक की संख्या में पॉलीथीन होने से वे चॉक हो रही है तथा कचरा एवं गंदगी फैल रही है साथ ही पॉलीथीन में बची हुई खाद्य सामग्री फेंकने से गौवंश इन्हे खा लेते है और उनकी मृत्यु हो जाती है। पॉलीथीन के कारण हमारी धरती मॉं प्रदूषित होती जा रही है, धरती मॉं को बचाने के लिए पॉलीथीन का निर्माण व उपयोग बंद करना होगा। शासन द्वारा 120 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन का निर्माण व उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।
उक्त कार्यवाही के दौरान एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़, आशीष चौहान के अलावा कपील चौबे, तेजवीर चौधरी आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा भरावा की कुई क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी करने पर मंयक मजावदिया पर 250 रूपये का जुर्माना किया गया।