: ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी
Thu, Oct 10, 2024
दिनांक 09.10.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय मय हमराह फोर्स का.सउनि. सर्वेश द्विवेदि, आर. 1045 शिवकुमार के पंचेड़ रोड़,सागोद रोड़ व सालाखेडी पर मजदुरो से भरे ओव्हर लोड वाहनों की चैकिंग की गई एवं चैकिंग के दौरान 28 वाहनो जिसमे बस व पिकअप शामील है की जॉच की गई ओव्हर लोड एवं यातायात नियम के विरुध्द पाये गये 05 वाहनों के विरुध्द मो.व्ही. एक्ट के तहत वैधानीक कार्वयाही की गई साथ ही यातायात नियमो का पालन किये जाने हेतु वाहन चालको को समझाईश दी गई ।
यातायात पुलिस रतलाम द्वारा सभी वाहन चालको को हिदायत दी जाती है कि वाहन क्षमता से अधिक सवारी नही बैठायें एवं सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे । जिले में ओव्हर लोडिंग सवारी वाहनो के विरुध्द वैधानीक कार्यवाही की जाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी ।
: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किए मातारानी के दर्शन, कसेरा बाजार में बालिकाओं ने किए अनूठे गरबे
Thu, Oct 10, 2024
रतलाम 09
अक्टूबर। नवदुर्गा उत्सव अब चरम पर पहुंच गया है। रतलाम के विभिन्न गरबा पांडालों में साधिकाओं द्वारा आकर्षक गरबा किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पांडालों में पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर गरबा करने वाली बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। मंत्री श्री काश्यप, लक्ष्मी नगर, तेजा नगर, कसेरा बाजार एवं मिड टाउन पहुंचे थे। जहां आयोजन समिति द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।
मंत्री श्री काश्यप ने गरबा पांडाल में उपस्थित साधिकाओं के साथ क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, पार्षद परमानंद योगी, राधेश्याम मारू, मंगल लोढ़ा, आशीष पंडित, जलज सांकला, राजेंद्र पोरवाल, रवि मीणा, बाबूसिंह, विजय कसेरा, शैलेष सोनी, हर्षित सिसौदिया, प्रतिक सिसौदिया, संजय कसेरा, सीमा कसेरा, हर्षिता, अक्षरा आदि मौजूद रहे।
: जावरा में 97 दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण किए गए
Thu, Oct 10, 2024
रतलाम
09 अक्टूबर 2024/
दिव्यांग में ईश्वरीय शक्ति होती है, उनमें विशिष्ट कार्य प्रतिभा होती है। शासन इस प्रतिभा को सदैव प्रोत्साहित करता है। उक्त उदगार जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने बुधवार को जनपद परिसर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। शिविर में भारत सरकार की एडिप योजना अन्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।
कार्यक्रम में श्री शंभूलाल चन्द्रवँशी, श्री हेमराज हाड़ा, जनपद सदस्य श्री नागूलाल धनगर, श्री बालाराम पाटीदार, श्री महेंद्रसिंह, श्री राजेन्द्र सिंह देवड़ा, अनुविभागीय अधिकारी श्री त्रिलोचन गौड़, सीईओ जनपद पंचायत श्रीबलवंत नलवाया उपस्थित थे। शिविर में एडिप योजना अन्तर्गत 24 लाख 86 हजार मूल्य के 109 उपकरण 97 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क प्रदान किए गए जिसमें 46 बेटरी वाले तीन पहिया वाहन, 13 ट्रायसिकल, 13 व्हील चेयर एवं 25 अन्य दिव्यांगों को अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के कार्य सुचारू रूप से कर सके।
कार्यक्रम में श्री गणेश जोशी, खण्ड पंचायत अधिकारी, श्री रामेश्वर पडियार, श्री राजीव कुमार आर्य एवं डीडीआरसी एवं एलिमको की टीम के सदस्य एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।