: पुलिस ने वाहनो में लगे फटाकेदार सायलेंसरो को रोलर से कुचला
Wed, Oct 9, 2024
दिनांक 09.10.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री अनिल कुमार रॉय के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार, का.सउनि. सर्वेश द्विवेदि, आर. 1166 मोहन धार्वे, आर. 1045 शिवकुमार, आर. चा. 673 राहुल कुशवाह ,सै. 250 घनश्याम तिवारी के रतलाम शहर मे वाहन चैकिंग के दौरान 97 दो पहिया वाहनो को चैक किया गया, जिसमे से 20 अवैध सायलेंसर पाये गये, चैक करने पर पाया गया कि वाहन मालीक द्वारा अलग से फटाकेदार सायलेंसर लगाये गये थे, जिन पर ध्वनी प्रदुषण के तहत चालानी कार्यावाही की गई, साथ ही वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के पश्चात वाहन के सायलेंसर जप्त कर
महाराजा सज्जन सिंह चौराहा
स्थित चौपाटी पर बुल्डोजर से नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
ट्राफिक पुलीस द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही के बाद भी फटाकेदार साइलेंसर वाले वाहन सड़कों पर पहले दौड़ते नजर आ रहे थे। चालानी कार्यवाही के साथ इन्हें निकाल कर नष्ट करना ही सही तरीका है। ट्राफिक द्वारा यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए लगातार जारी रहेगी ।
: नवरात्रि के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ ने किया 108 से अधिक बेटियों का सम्मान : Video
Mon, Oct 7, 2024
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर छोटू भाई की बगीची पर 108 से अधिक बेटियों का सम्मान किया गया जिसमें ग्रुप सदस्यों के माता-पिता व पूरे परिवार द्वारा बेटी के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष वैभव रांका ने बताया कि बेटी सम्मान के साथ-साथ ग्रुप के 20 से अधिक मसश्रमण व अट्ठई से अधिक तप करने वाले तपस्वीयों का बहुमान व पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम भी किया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विशाल धारीवाल, हर्ष जैन ,अर्पित मूणत,उज्वल कोठारी ,मयंक भटेवरा के संयोजन मे कार्यक्रम में पधारे माता-पीताओं का भी सम्मान किया गया साथ ही डांडिया रास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय वसंतवाना पुरस्कार से ग्रुप में ही निर्मित टीमों का पुरुस्कृत किया गया पुरस्कार का वितरण ग्रुप के अध्यक्ष वैभव रांका सौरभ सौरभ मूणत पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ,सौरभ छाजेड़ ,सौरभ नाहर ,अंकित जैन ,विनीत पीपाड़ा ,राहुल छाजेड़ ,अभिषेक राका, यतेंद्र मेहता ,अमित गोरेचा ,गर्वित गोखरू व कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त समाजजन प्रकाश मूणत, कांतिलाल छाजेड़ ,जवाहर लूनिया ,महेंद्र नाहर ,रमणीक सराफ , राजेंद्र लूनिया ,श्रीमती मीना महेंद्र जी गादिया ,श्रीमती सुशीला प्रकाश जी रांका ,महेंद्र पावेचा आदि कई माता-पीताओं द्वारा किया गया।
https://youtube.com/shorts/MwsP5vZk1Bw?si=RwvwY5oiNaVOZ3As
कार्यक्रम का संचालन सचिव सौरभ मूणत द्वारा किया गया निर्णायक के रूप में श्रीमती संगीता सुरेंद्र ललवानी व अभिषेक औसतवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे बेटी बचाओ बेटी सुरक्षा बेटी घर का सम्मान ऐसी कई विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती निकिता रांका, श्रीमती शिल्पा मूणत, श्रीमती अर्चिता जैन श्रीमती रिया, कोठारी ,श्रीमती मोनिका धारीवाल, श्रीमति निधि मूणत ,श्रीमती नूपुर भटेवरा द्वारा मंगलाचरण से की गई कार्यक्रम में बेटियों पर गीत प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ गीतों को अभिषेक औसतवाल ने प्रस्तुत किया अंत में आभार सौरभ मूणत ने माना।
: अस्थाई अतिक्रमण कर्ताओं पर सिर्फ जुर्माना : अतिक्रमण की स्थिति यथावत
Mon, Oct 7, 2024
रतलाम 6 अक्टूबर । अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया । अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत गणेश देवरी, चांदनी चौक, आजाद चौक, त्रिपुलिया गेट से अतिक्रमण हटाकर सामान जप्त कर पंजरापोल जमा किया गया एवं त्रिपोलिया गेट स्थित डीके मोबाइल इलेक्ट्रिक पर 2500/-, अविनाश इलेक्ट्रॉनिक 2000/-, इमरान 500/- , कैलाश प्रजापति 250/-, अतिथि मेंसवेयर 250/- का जुर्माना किया गया साथ साई चबूतरा स्थित मटन की दुकान सील की गई व ईश्वर नगर स्थित गोलू कटरा की मटन की दुकान सील की गई । कार्यवाही दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार के अलावा पवन सोलंकी, ऋषि पंडिया, महेश व्यास, मुकेश मेहता, राकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, रवि टांक, कृष्णा बैरागी, हिमांशु टांक आदि उपस्थित थे।
चालानी करवाई का नहीं हुआ असर
चांदनी चौक से त्रिपोलिया गेट तक फल फ्रूट और सब्जी व्यवसायियों के साथ दुकान संचालकों द्वारा बिना अनुमती के 15-15 फीट तक के गेट चालान कटने के बाद भी यथावत स्थिति में है। निगम अमले द्वारा अतिक्रमण कर्ताओं को चालानी कार्यवाही करके अतिक्रमण को यथावत छोड़ दिया गया। पूर्व में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देश पर इस रोड पर लगने वाली सब्जी व फल फ्रूट की दूकानों को भी किया गया था त्रिवेणी में स्थानांतरित, नगर निगम करवाने वाला था शेड, शौचालय और पानी की व्यव्स्था पर निगम की निष्क्रिय के कारण हो गया दूसरो का कब्जा ।
क्या चालानी कार्रवाई के बाद मिल जाता है अतिक्रमण करने का अधिकार ?