: अस्थाई अतिक्रमण कर्ताओं पर सिर्फ जुर्माना : अतिक्रमण की स्थिति यथावत
Mon, Oct 7, 2024
रतलाम 6 अक्टूबर । अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया । अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत गणेश देवरी, चांदनी चौक, आजाद चौक, त्रिपुलिया गेट से अतिक्रमण हटाकर सामान जप्त कर पंजरापोल जमा किया गया एवं त्रिपोलिया गेट स्थित डीके मोबाइल इलेक्ट्रिक पर 2500/-, अविनाश इलेक्ट्रॉनिक 2000/-, इमरान 500/- , कैलाश प्रजापति 250/-, अतिथि मेंसवेयर 250/- का जुर्माना किया गया साथ साई चबूतरा स्थित मटन की दुकान सील की गई व ईश्वर नगर स्थित गोलू कटरा की मटन की दुकान सील की गई । कार्यवाही दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार के अलावा पवन सोलंकी, ऋषि पंडिया, महेश व्यास, मुकेश मेहता, राकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, रवि टांक, कृष्णा बैरागी, हिमांशु टांक आदि उपस्थित थे।
चालानी करवाई का नहीं हुआ असर
चांदनी चौक से त्रिपोलिया गेट तक फल फ्रूट और सब्जी व्यवसायियों के साथ दुकान संचालकों द्वारा बिना अनुमती के 15-15 फीट तक के गेट चालान कटने के बाद भी यथावत स्थिति में है। निगम अमले द्वारा अतिक्रमण कर्ताओं को चालानी कार्यवाही करके अतिक्रमण को यथावत छोड़ दिया गया। पूर्व में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देश पर इस रोड पर लगने वाली सब्जी व फल फ्रूट की दूकानों को भी किया गया था त्रिवेणी में स्थानांतरित, नगर निगम करवाने वाला था शेड, शौचालय और पानी की व्यव्स्था पर निगम की निष्क्रिय के कारण हो गया दूसरो का कब्जा ।
क्या चालानी कार्रवाई के बाद मिल जाता है अतिक्रमण करने का अधिकार ?
: कसारा बाजार में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क : महापौर ने किया भूमि पूजन
Mon, Oct 7, 2024
रतलाम 6 अक्टूबर । वार्ड क्रमांक 43 स्थित कसारा बाजार में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा- अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 43 स्थित कसारा बाजार में पूर्व पार्षद विजय कसेरा के घर के पीछे सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य 8 लाख की लागत से कराया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना-गौरव त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड के अलावा वार्ड संयोजक प्रवीण सोनी, पूर्व पार्षद विजय कसेरा, पार्षद प्रतिनिधी संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, मदनलाल भाटी उस्ताद, श्रीमति मनीषा भाटी, श्रीमति सोनु कसेरा, रामचंद्र कसेरा, शेलेन्द सोनी, प्रवीण कसेरा (तेजू), राजेश भाटी, गोपाल कसेरा, महेश पण्डिया, और वार्ड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विजय कसेरा ने किया व आभार संजय कसेरा ने व्यक्त किया।
: अग्रवाल समाज महासभा द्वारा महोत्सव के रूप में मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जयंती
Thu, Oct 3, 2024
अग्रवाल समाज महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जयंती महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गयी। प्रवक्ता नीलू अग्रवाल ने बताया महाराजा अग्रसेन समानता के प्रति समर्पण और संकीर्ण विचारधारा के घोर विरोध के लिए प्रसिद्ध थे उन्होंने एक ईट ₹1 का विचार समाज को दिया। जिसके तहत प्रत्येक परिवार नगर में बसने वाले नए परिवार को ₹1 एक-एक प्रदान करेगा। इस कार्य ने नगर में बसने वाले नए परिवार को रहने के लिए घर एवं कारोबार शुरू करने के लिए रुपया प्रदान किया वे समाजवाद के प्रबल प्रणेता थे । 6 दिवसीय आयोजन के अंतिम दिवस 3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती पर सुबह 11:00 घट स्थापना पूजा यज्ञ व ध्वजा परिवर्तन के पश्चात अन्नपूर्णा अन्य क्षेत्र पर भोजन वितरण किया गया एवं शाम 4:15 पर श्रीमाली वास,श्री पूर्णेश्वर महादेव से एक विशाल भव्य चल समारोह अग्रवाल समाज महासभा द्वारा निकाला गया।
जिसका अनेक स्थानों पर समाज के अनुसांगिक संगठन अग्रवाल, युवा महासभा, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल प्रगति मंच, अग्रवाल सखी मंडल, अग्रवाल गर्ल्स क्लब, अग्र शोभा ग्रुप, अग्रसेन यूथ क्लब, अग्र गौरव कपल क्लब, अग्रसेन मैत्री ग्रुप, अग्र माधवी ग्रुप, राजवंशी समाज, घनश्याम प्रकाश, मांगीलाल अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, आदि ने भव्य स्वागत सत्कार पश्चात महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना अग्र बंधुओ ने की एवं माता महालक्ष्मी और अग्रसेन महाराज से शहर राज्य और देश की उन्नति की कामना की गई।
अग्रवाल की क्या पहचान दानी धर्मी और निष्ठावान जैसे नारों के साथ महिला पुरुषों एवं बच्चों ने बहुत ही सुंदर और हमेशा की तरह अनुशासित जुलूस का आयोजन किया गया। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल मंदिर समिति के अध्यक्ष मांगीलाल जी अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सुरेखा रजनीश गोयल पंकज पापड़ वाला एडवोकेट ऋषि अग्रवाल विवेक झंडी वाला पीयूष अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष दशरथ लाल बामणिया, गोपाल पापड़ वाला,विजय सक्सएरिया, ललित अग्रवाल सहित अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल सरला अग्रवाल महासभा के उपाध्यक्ष सपना झंडीवाला , प्रीति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्चना गर्ग, रंजना गर्ग, रीना अग्रवाल, वनश्री अग्रवाल, सपना रस्सी वाला, रुचिता अग्रवाल सहित समस्त समंजन चल समारोह में शामिल रहे उसके पश्चात अग्रसेन वाटिका पर एक सह भोज का आयोजन किया गया।