: डीएसपी अनिल कुमार राँय द्वारा स्कूल बसों का किया गया निरीक्षण
Thu, Sep 26, 2024
दिनांक 26.09.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार राँय द्वारा बच्चो की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित स्कूलो में बच्चो को लाने ले जाने के लिए परिवहन में चलने वाली स्कूल बसों की जांच की गई। मोर्निंग स्टार हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम व गुरु तेग बहादुर स्कूल बरबड़ रोड़ रतलाम मे प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति मे स्कूल बसों का बारिकी से निरीक्षण कर बसों में स्पीड गवर्नर, अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, सीसीटीवी कैमरे, ब्रेक, वाहनों का फिटनस, बीमा, वाहन चालक का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक की ड्रेस, वाहन चालक व कंडेक्टर की नेम प्लेट आदि सुरक्षा सम्बंधी निरीक्षण किया गया।
प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बस चालको/परिचालको का पुलिस चरित्र सत्यापन भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया जाकर 03 दिवस के अंतर्गत कार्यालय थाना यातायात को अवगत कराएंगे एवं स्कूल बसों मे बच्चो को लाने ले जाने हेतु एक महिला अटेन्डर भी अनिवार्य रूप से रखेंगे, उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार राँय द्वारा बस चालक व कंडेक्टर से चर्चा कर यातायात के नियमों के पालन करने सम्बंधी जानकारी एवं समझाईश दी गई जिससे बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके । बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए स्कूल बसों का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।
: पुलिस अधीक्षक ने पिपलौदा थाने एवं सुखेड़ा चौकी पर किया जनसंवाद
Thu, Sep 26, 2024
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा प्रतिदिन एक थाना और एक चौकी का निरीक्षण कर कर्मचारियों से संवाद करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़कर जनसंवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं सुनने एवं उनका निराकरण करने के क्रम में आज दिनांक 26.09.24 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जावरा ग्रामीण अनुभाग अंतर्गत पिपलौदा थाना क्षेत्र का भ्रमण किया।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पिपलौदा पहुंचकर निरिक्षण किया तथा थाना क्षेत्र के अपराध एवम कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। थाना की हवालात, मलखाना, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। थाना स्टाफ से परिचय प्राप्त कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। चौकी सुखेड़ा पहुंचकर भी निरीक्षण कर चौकी प्रभारी एवं स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा एसडीओपी जावरा ग्रामीण श्री शक्तिसिंह चौहान एवम थाना प्रभारी निरी श्रीमति रेखा चौहान के साथ पिपलौदा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याएं सुनी एवम लोगो से सुझाव लिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
: एक दिवस एक रोड अभियान : दिलबहार चौराहा से रेल्वे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को किया गया दुरुस्त
Wed, Sep 25, 2024
दिनांक 25.09.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. होतीलाल विश्वकर्मा, का.उनि. करण सिंह कटारा, का.सउनि. बलिस्टर यादव, प्रआर. 699 गुलाब चंद्र मीणा, प्रआर. 488 लक्ष्मण सिंह, आर. 1166 मोहन धार्वे , आर. 1106 अजय चौहान , आर. 533 मयंक गुजेटिया,सैनिक 1132 गोपाल डाबी व नगर निगम रतलाम टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत आज दिनांक 25.09.24 को दिलबहार चौराहा से रेल्वे स्टेशन तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहन, चालको, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वालो , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया जाकर दिलबहार से रेल्वे स्टेशन तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया।
यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे ।