रतलाम। आगामी त्यौहार ईद-ए-मिलाद के अवसर पर दिनांक 05 सितम्बर 2025 को मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा पारंपरिक रूप से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस प्रातः 8 बजे आबकारी चौराहा से प्रारंभ होकर हरदैवलाला पिपली, तोपखाना, गणैश देवरी, डालुमोदी, महलवाडा गणेश मंदिर, महलवाडा, सूरजपोल, मोचीपुरा, एजेके थाना, हाथीखाना, मेहंदीकुई बालाजी, छत्रीपुल, स्टेशन रोड थाना, दो बत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर शराय शहीद चौक होते हुए पुनः आबकारी चौराहा पर संपन्न होगा।
जुलूस के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था, नो व्हीकल जोन एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है।
🚦 डायवर्जन व्यवस्था
जुलूस के दौरान निम्न स्थानों पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा :
1. सैलाना बस स्टैंड से नाहरपुरा, शहीद चौक की ओर
2. बाजना बस स्टैंड से हाट की चौकी व आबकारी चौराहा की ओर
3. नवकार नमकीन से तोपखाना की ओर
4. चांदनी चौक से तोपखाना की ओर
5. घास बाजार से डालुमोदी की ओर
6. नाहरपुरा तिराहा से डालुमोदी की ओर
7. नगर निगम तिराहा से महलवाड़ा की ओर
8. फव्वारा चौक से दो बत्ती चौराहा की ओर
9. सैलाना बस स्टैंड से दो बत्ती चौराहा की ओर
10. सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर
11. आरोग्यम अस्पताल से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर
🚫 नो-व्हीकल जोन
1. नवकार नमकीन से हाट की चौकी, आबकारी चौराहा तक
2. शहर शराय से शहीद चौक व आबकारी चौराहा तक
3. हरदैवलाला पिपली से आबकारी चौराहा तक
4. दो बत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर शराय तक
🛑 डायवर्जन पॉइंट ( भारी वाहन हेतु )
1. बंजली तिराहा से अल्कापुरी, राम मंदिर की ओर
2. वरोट माता मंदिर से वन विभाग, बाजना बस स्टैंड की ओर
3. प्रतापनगर ब्रिज से दो बत्ती चौराहा की ओर
4. करमदी से संत रविदास चौराहा की ओर
🚔 यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुलूस के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, मार्ग परिवर्तन में सहयोग प्रदान करें तथा असुविधा से बचें।