सुरक्षा घेरे में होगा ट्रेचिंग ग्राउंड : 1.48 करोड़ से बनेगी 2 किमी लंबी बाउंड्रीवॉल
Tue, Jan 27, 2026
शहर के कचरा निष्पादन को व्यवस्थित करने और जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने बड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा व एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में यहाँ लगभग 2 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल और टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।
सुरक्षा और सुविधा पर जोर
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए
₹1.48 करोड़
की लागत से 2 किलोमीटर लंबी और 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, कचरा निष्पादन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए
₹80.49 लाख
की लागत से एक विशाल टीन शेड भी बनाया जाएगा। यह शेड कचरे के प्रबंधन और उसे मौसम के प्रभाव (जैसे बारिश) से बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
इनकी रही उपस्थिति
भूमि पूजन के दौरान महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित और पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी मौजूद थे। साथ ही निगम के सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, शिवम् गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
महापौर प्रहलाद पटेल : इस निर्माण कार्य से न केवल ग्राउंड की सीमाएं सुरक्षित होंगी, बल्कि भविष्य में कचरे से खाद बनाने या अन्य प्रोसेसिंग कार्यों में भी तेजी आएगी।
आम जनता परेशान व हैरान : सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए मुख्य सड़क बंद
Sat, Dec 27, 2025
रतलाम शहर में सब्जी विक्रेताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक अमृत सागर से बजना बस स्टैंड की तरफ ki प्रमुख सड़क को चार पहिया वाहनों के लिए बंद किए जाने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कई कॉलोनियों और बाजना क्षेत्र की ओर जाने का मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे वाहन चालकों को अचानक रास्ता बदलना पड़ रहा है। गढ़ कैलाश मार्ग मंदिर के पास wali सड़क पहले से ही संकरी है, वहीं संत रविदास चौराहे से चांदनीचौक और लक्कड़पीठा तक मकानों की तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।
सब्जी विक्रेताओं के लिए सड़क बंद किए जाने से जहां उन्हें कुछ राहत मिली है, वहीं आम नागरिकों, बसों और विद्यार्थियों को लंबा चक्कर लगाकर रिंग रोड से जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के साथ-साथ आम जनता की परेशानी को भी ध्यान में रखा जाए। सड़क बंद करने से पहले स्पष्ट सूचना, उचित संकेतक और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी वर्ग को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
निगम अपडेट : स्वास्थ्य प्रभारी ने बदले जोन प्रभारियों के कार्यक्षेत्र
Wed, Dec 24, 2025
नगर निगम स्वास्थ्य प्रभारी राजेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि शहर की सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वार्डों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। इस नए आदेश के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नए जोन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और कुछ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
प्रमुख जोन और प्रभारियों की सूची :
निगम द्वारा जारी नई व्यवस्था के अनुसार वार्डों को चार प्रमुख जोनों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है:
अलकापुरी क्षेत्र (जोन-1): यहाँ वार्ड क्रमांक 1 से 14 तक की जिम्मेदारी किरण चौहान (जोन प्रभारी) को दी गई है। (संपर्क: 74711 44932)
अम्बेडकर भवन/पोलो ग्राउंड क्षेत्र (जोन-2): वार्ड क्रमांक 28 से 39 तक का जिम्मा आशीष चौहान (जोन प्रभारी) संभालेंगे। (संपर्क: 6260542435)
अमृत सागर तालाब क्षेत्र (जोन-3): वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 22, 23, 45, 46, 47, 48 और 49 की जिम्मेदारी तरुण राठौर (जोन प्रभारी) को सौंपी गई है। (संपर्क: 8305078784)
माली कुआं क्षेत्र (जोन-4): वार्ड क्रमांक 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 40, 41, 42, 43 और 44 की जिम्मेदारी पर्वत हार्ड (जोन प्रभारी) को सौंपी गई है। (संपर्क: 7471144931)
प्रशासकीय कार्रवाई :
क्षेत्रीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं:
दुष्यंत ऊटवाल (दरोगा): श्याम प्रसाद नगर बस स्टैंड से इनका प्रभार हटाकर बरखास्त कर दिया गया है।
विनय चौहान: जुलवानिया स्थित बंधीकरण केंद्र पर पदस्थ किया गया है।
स्वास्थ्य प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार, इस नए बंटवारे से वार्डों की मॉनिटरिंग बेहतर होगी और जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।