बाल विवाह रोकथाम अभियान : रतलाम में कंट्रोल रूम स्थापित
Tue, Oct 28, 2025
बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने रतलाम जिले में देव उठनी ग्यारस के अवसर पर होने वाले विवाह समारोहों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। बाल विवाह रोकथाम अभियान-2025 के तहत, जिले के समस्त महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
अवधि: 31 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक।
समय: नियमित रूप से प्रातः 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक खुला रहेगा।
त्वरित कार्रवाई हेतु अधिकारी तैनात : कंट्रोल रूम में संबंधित परियोजना अधिकारी और एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी बाल विवाह से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत परियोजना अधिकारी को सूचित करेंगे। परियोजना अधिकारी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे और कृत कार्यवाही से कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास को अवगत कराएंगे।
इन नंबरों पर दें बाल विवाह की सूचना : आमजन बाल विवाह की जानकारी निम्नलिखित विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर दे सकते हैं:
जिला कार्यालय : श्री रविन्द्र मिश्रा : 9425992575
श्री पी.सी. चौहान 9424042226
श्रीमती भारती डांगी : 7987717357
रतलाम शहर क्र. 01 : श्रीमती चेतना गेहलोत : 9907398071
रतलाम शहर क्र. 02 : श्रीमती अर्चना नाहोर : 8103324325
रतलाम ग्रामीण क्र. 01 : श्रीमती प्रियंका बैरागी : 8103990514
रतलाम ग्रामीण क्र. 02 : श्रीमती शशीकला मण्डराह 8989005242
सैलाना : श्रीमती ज्योति गोस्वामी : 7354501090
पिपलोदा : श्रीमती सरोज पुरोहित : 9179288140
बाजना : श्रीमती एहेताम अंसारी : 9752853252
जावरा ग्रामीण/शहर : श्रीमती अंकिता निडोदिया : 7772804252
आलोट : श्रीमती मोनिका शुक्ला : 8839500955
इसके अतिरिक्त, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर भी शिकायत दर्ज करवाने पर त्वरित और गोपनीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सामाजिक बुराई को रोकने में सहयोग करें।
दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम : दीप मिलन समारोह सम्पन्न
Mon, Oct 27, 2025
दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, रतलाम द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर दीप मिलन समारोह का आयोजन मंडी प्रांगण रतलाम में किया गया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम.एस. मुनिया, संयुक्त संचालक, कृषि विपणन बोर्ड उज्जैन थे। विशिष्ट अतिथि सुश्री आर्ची हरित, एस.डी.एम. एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति रतलाम, श्रीमती लक्ष्मी भंवर, सचिव मंडी समिति और वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
व्यापारी हितों की चर्चा : संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चत्तर ने मंडी प्रांगण में बढ़ती आवक, सीमित संसाधन, गोदामों की कमी, प्लेटफॉर्म संरचना के अभाव और यातायात की समस्या पर विस्तृत रूप से विचार रखे। उन्होंने मंडी के सुचारु संचालन हेतु कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
अतिथियों का संबोधन : मुख्य अतिथि श्री मुनिया ने मंडी प्रशासन की योजनाओं और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की जानकारी दी। एस.डी.एम. सुश्री आर्ची हरित ने मंडी में सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। श्रीमती लक्ष्मी भंवर ने मंडी परिसर में व्यापारी वर्ग के सहयोग से नई सुविधाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया।
आभार प्रदर्शन : कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय श्री कांतिलाल चोपड़ा ने किया। संस्था के सचिव श्री हितेश मेहता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
धामनोद में फूड पॉइजनिंग : मावा भट्टी सील, खराब मावा नष्ट, नमूने भोपाल लेब भेजे
Mon, Oct 27, 2025
ग्राम धामनोद में एक गोद भराई कार्यक्रम में नाश्ता और भोजन खाने से मेहमानों में फूड पॉइजनिंग उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी को सील कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायत की जांच के लिए धामनोद का दौरा किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा और तहसीलदार श्री संदीप इवने शामिल थे।
कार्यवाही के मुख्य बिंदु:
मावा भट्टी सील: जांच के दौरान पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी का खाद्य रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। भट्टी को आगामी आदेश तक के लिए सिलबंद कर दिया गया।
खराब मावा नष्ट: मौके पर मिले खराब मावे को टीम द्वारा नष्ट करवाया गया।
नमूने जब्त: कार्यक्रम में बनाए गए खाद्य पदार्थों के सभी नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम
2006
के अंतर्गत नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही दशरथ पाटीदार के घर हुए कार्यक्रम में फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर की गई है।