: माताजी का निधन : परिजनों ने समाजहित में किया नेत्रदान
Sat, May 11, 2024
नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही संस्था का प्रत्येक सदस्य नेत्रदान करवाने में हमेशा सजक रहता है 9 मई को उधोग विभाग में कार्यरत संदीप पिंगे की माताजी श्रीमती कीर्ति पिंगे धर्मपत्नी स्व. कृष्णकुमार पिंगे के निधन की सूचना संस्था के गिरधारी लाल वर्धानी एवम महेन्द्र मांदलिया (उधोग विभाग) को प्राप्त हुई दोनों ने उनके उनके पुत्र नवीन,संदीप, अभय पिंगे को उनकी माताजी के नेत्रदान (कार्निया)दान करने की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था के हेमन्त मूणत ने गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कि नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के भगवान ढलवानी,नवनीत मेहता, गिरधारी लाल वर्धानी, ओमप्रकाश अग्रवाल,शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत,,मीनू माथुर ,पंकज बिलाला एवम उधोग विभाग के नीरज बरकड़े, महेन्द्र मांदलिया, नरेन्द्र शिवहरे मौजूद थे।
नेत्रम परिवार ने पिंगे परिवार का प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया
: देखिए कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में किस कांग्रेस पार्षद ने ली भाजपा की सदस्यता
Sat, May 11, 2024
रतलाम 10 मई।
लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान से पूर्व कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आने का दौर अब भी जारी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के विकास कार्यों एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्षद मनीषा चौहान पति विजय सिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। मनीषा चौहान शहर के वार्ड क्रमांक 33 से कांग्रेस पार्षद है। उनके साथ पति एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशांत राठौर, युवराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश तिवारी, रामसिंह चौहान, संजय भावसार, समीर चौबे, रूपेश देवड़ा, सुजाता चौबे, प्रभुसिंह तंवर एवं राजेश डोई ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा संयोजक एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली प्रभारी मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री राकेश परमार, व्यापारिक प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश गोयल, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, राजेंद्र सिंह गोयल आदि उपस्थित रहे।
: रतलाम पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
Fri, May 10, 2024
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के। निर्देशन में एवम अति.पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार खाखा के नेतृत्व में रतलाम पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.05.24 को नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, शहर के थाना प्रभारियों व पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों शेरानीपुरा, मोचिपुरा, महलवाड़ा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक श्री लोढा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नागरिकों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने के अपील की गई है।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक, थाना प्रभारी माणक चौक श्री रंजीत सिंगार , थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी आई ए रतलाम राजेन्द्र वर्मा, रक्षित निरीक्षक रतलाम मोहन भर्रावत, सूबेदार कैलाश बघेल, सूबेदार मोनिका सहित शहर के चारो थाने के बल एवं सहित शहर के चारो थाने के बल एवं एसएसडी कंपनी सहित कुल 150 पुलिस कर्मीचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे।