: सफाई कर्मियों की अनियमत्ताओं पर निगम आयुक्त की सख्त कार्यवाही
Fri, May 3, 2024
30 अप्रैल को झोन क्रमांक 4 में पदस्थ उप स्वच्छता पर्यवेक्षक शरद खरे द्वारा सौंपे गये कार्यो में लापरवाही बरतने व सफाई संरक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता करने पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने शरद खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया तथा स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री विनयसिंह चौहान व वार्ड 34 के प्रभारी कमल शिंदे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
उप स्वच्छता पर्यवेक्षक शरद खरे निलंबित, स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी व वार्ड 34 के दरोगा को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने झोन क्रमांक 4 में पदस्थ उप स्वच्छता पर्यवेक्षक शरद खरे द्वारा सौंपे गये कार्यो में लापरवाही बरतने व नदारद सफाई संरक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। उप स्वच्छता पर्यवेक्षक शरद खरे द्वारा झोन क्रमांक 4 एवं वार्ड 34 के प्रभारी कमल शिन्दे द्वारा वार्ड 34 व झोन क्रमांक 4 की उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित सफाई संरक्षकों की उपस्थिति दर्ज कर पंजी में कांट-छांट, ओवरराईटिंग कर सफाई संरक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने अनियमितता करने पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी विनयसिंह चौहान व वार्ड प्रभारी कमल शिन्दे को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार प्रातः सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 19 सफाई कर्मियो का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।
2 मई गुरूवार को वार्डो में सफाई कर्मियो की उपस्थिति के दौरान प्रातः झोन क्रमांक 1 में मीनाबाई-मनोज, हिम्मत-रामसिंह, सुनिल-मुन्नालाल, राधाबाई-हिम्मत, मीराबाई-राजू, रामकन्याबाई-अर्जून, कुश-कमल, अंशुल-दिनेश व दिनेश-भानूलाल, झोन क्रमांक 2 में अनिताबाई-ताराचन्द, अर्जून-गोविन्द, विद्याबाई-सुमन, प्रदीप-विजय, उमेश-प्रहलाद, सतीश-राजेन्द्र, अर्जून-दीपक, पूनमबाई-कमल, सावित्रीबाई-राजेश व अर्जून-छगनलाल इस तरह 19 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
: रतलाम में सकल दिगम्बर जैन महिला मंडल की अनूठी पहल : पांच दिवसीय शिक्षण संस्कार शिविर की शुरुआत
Wed, May 1, 2024
ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को सिखाया जाएगा धर्म संस्कार और नैतिक शिक्षा का पाठ
मण्डल अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि ,रतलाम में आज से पांच दिवसीय जैनम बाल युवा शिक्षण संस्कार शिविर की शुरुआत हुई है। बच्चों में बचपन से ही जैन धर्म के संस्कार और सिद्धांतो को सिखाने, जीवन जीने की कला और धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर की शुरुआत की गई है। सकल दिगंबर जैन महिला मंडल कि यह अनुकरणीय पहल है। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन के बच्चे शामिल होने पहुंचे हैं। रतलाम में आज सुबह छोटे- छोटे बच्चे भव्य पथ संचलन निकालकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां जैन बाल युवा शिक्षण संस्कार शिविर शुरुआत की गई।
कार्यक्रम सचिव प्रीति गोधा, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, अर्पण जी गंगवाल , संजय जी गोधा व मनोज जी अग्रवाल के दिशा निर्देश में सम्पन्न किया गया । कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्रीमान संजय जी जैन व नाहर कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीलिमा जी बड़जात्या ने भी बच्चो को अपने मार्गदर्शन देते हुए जीवन मे गुरु का महत्व व विद्यार्थी के जीवन के नियम के बारे में बताया। श्रीमान ओम जी राकेश जी अग्रवाल परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।, कमलेश जी पापरिवाल, आज़ाद जैन, जिनेन्द्र जैन, परिवारों द्वारा जैन धर्म के चारों अनुयोगों की स्थापना की गई। डॉक्टर निर्मल जैन द्वारा कलश स्थापना की गई।
जयदीप जी जैन शास्त्री व अभिषेक जी जैन शास्त्री के निर्देशन में सभी बच्चों को कैसे स्मार्ट क्लासेस के साथ धार्मिक ज्ञान व संस्कारों को समझाने की बात कही गई व बच्चों को बचपन से ही जैन धर्म के संस्कार को साथ लेकर व अपने लक्ष्य बनाकर उसी पर मेहनत करने की बात कही है एवं बच्चो को इन पाँच दिन में खेल व मनोरंजन के साथ जैन धर्म के मर्म को कैसे जीवन मे उतारे व जैन धर्म की ध्वजा लहराते हुए आगे बढे यह सिखाया।
कार्यक्रम में ओम जी अग्रवाल, पीयूष जी गर्ग, प्रमोद जी पाटनी, कमल जी छाबड़ा, विकास जैन, रजत बड़जात्या, अरिहंत मोठ्या, आनंद जी पाटनी , जयंतीलाल जी पानोत, जिनेन्द्र जी पाटनी, मुकेश जी मोठीया, अजय बाकिवाला, कमल पाटनी, राधा पोरवाल, उपासना जैन, साधना पाटनी, सलोनी बड़जात्या, अर्पिता पाटनी, रचना जैन, आदि समाजजन मौजूद रहे।
: बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर का रतलाम दौरा
Wed, May 1, 2024
रतलाम 30 अप्रैल 2024/ मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने मंगलवार को रतलाम का दौरा किया। उन्होंने अधीक्षण यंत्री कार्यालय में बैठक ली, निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों, मतदान सामग्री वितरण स्थल, मतदान संबंधी प्रशिक्षण स्थल इत्यादि स्थानों पर बिजली आपूर्ति का माकूल इंतजाम किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से बिजली अधिकारी सतत संपर्क में रहे, ताकि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बेहतर समन्वय कायम रहे।
बूथों व मतदान सामग्री स्थलों पर बिजली आपूर्ति गंभीरता से की जाए
प्रबंध निदेशक ने रतलाम आगमन के दौरान नए अधीक्षण यंत्री कार्यालय भवन, स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम, मीटरों के टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण भी किया। प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने भवन निर्माण, टेस्टिंग और मीटरीकरण का कार्य मानक व गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम के अधीक्षण यंत्री श्री फ्रैंकलिन बेंजामिन ने बताया कि जिले के सभी 1297 मतदान केन्द्रों पर बिजली कनेक्शन की रूप से उपलब्धता है। निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों, अस्पतालों, पेयजल स्त्रोंतों के बिजली वितरण के संबंध में बिजली कंपनी मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्रीगण श्री विनोबा तिवारी रतलाम शहर, श्री शैलेन्द्र गुप्ता रतलाम ग्रामीण, श्री अमित पटेल जावरा, श्री महेंद्र मैड़ा आलोट व अन्य अधिकारी मौजूद थे।