: बच्चों का जैनत्व संस्कार व उनसे मातृ पितृ वंदन करवाया गया
Tue, May 7, 2024
सकल दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा आयोजित एक तारीख से चल रहे जैनम बाल युवा शिविर में आज बच्चों को सर्वप्रथम देव वंदना करने के बाद मुनिराज के 22 परिषद समझाएं गए सामायीक प्रतिक्रमण व ईर्या समिति पढ़ाई गई । मंडल अध्यक्ष निविता गंगवाल द्वारा जैन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण क्रिया जल गालन विधि भी समझाई गई। जयदीप शास्त्री व अभिषेक शास्त्री द्वारा 6 लेश्या का वर्णन किया गया । तत्पश्चात ओम प्रकाश अरिहंत मोठिया परिवार द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया व जयंत जैन ने बच्चों को गलना उपहार में दिए । प्रीति गोधा व नेहा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में बचपन से संस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से आज सर्वप्रथम माता-पिता द्वारा मंत्र उच्चारण विधि से बच्चों के जैनत्व संस्कार किए गए फिर बच्चों ने अपने माता-पिता की चरण वंदना की जिसमें बड़जात्या परिवार की तीन पीढ़ी ने मिलकर मातृ पितृ वंदन किया। सभी समाज जन बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति प्रदान की। शिविर में सिर्फ बच्चों की धार्मिक ही नहीं बल्कि जीवन पर्यंत उपयोगी शिक्षाएं और संस्कार भी दिए जा रहे हैं बच्चों को दान धर्म सीखने के उद्देश्य से भूपेंद्र मोठिया ने बच्चों को मिट्टी की गुल्लक भेंट की । कार्यक्रम में विशेष निर्देशन अर्पण गंगवाल, संजय गोधा, मनोज अग्रवाल ने दिया। रवि मोठिया ,कमलेश गोधा, सलोनी बड़जात्या ,राधा पोरवाल, साधना पाटनी, अर्पिता पाटनी आदि उपस्थित रहे।
: स्वर्ण नगरी के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा की गई स्वर्णिम घोषणा
Mon, May 6, 2024
रतलाम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 13 मई को रिकॉर्ड मतदान के लिए जोर-शोर से मतदाता जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 13 मई को मतदान दिवस पर रतलाम जिला देश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित हो, इस मंशा को लेकर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने शनिवार को रतलाम शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों आदि की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की मतदान में सहभागिता कराने के लिए प्रेरित किया।
उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट
: कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर स्वर्ण नगरी रतलाम के स्वर्ण व्यापारियों के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा घोषणा की गई कि रतलाम शहर की सर्राफा दुकान पर आने वाला ग्राहक अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाएगा तो उसे सोने तथा चांदी के आभूषण की खरीदी पर छूट दी जाएगी।
स्वर्ण आभूषण खरीदी पर आधा प्रतिशत तथा चांदी आभूषण खरीदी पर एक प्रतिशत की छूट
: बैठक में सर्राफा एसोरिएशन अध्यक्ष श्री झमक भरघट ने कहा कि रतलाम का सर्राफा व्यापारी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिकाधिक मतदान हेतु अभियान में सम्मिलित है। कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारी, ज्वेलर्स अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मतदान के बाद अमिट स्याही लगी उंगली दिखाने पर स्वर्ण आभूषण पर प्रत्येक 10 ग्राम की खरीदी पर मूल्य का 0.5 % की छूट प्रदान करेंगे जो आज की स्थिति में लगभग 350 रुपए होती है। इसी प्रकार चांदी के आभूषण की खरीदी पर ग्राहक 1 % की छूट पाएगा जो आज की स्थिति में लगभग 600 रुपए है, यह छूट 13 मई से लेकर आगामी 20 दिनों तक दी जाएगी। झमक भरगट ने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन ने मतदान करने वालों को खरीदी में छूट देने के लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
: दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया
Sat, May 4, 2024
रतलाम
03
मई 2024/
लोकसभा निर्वाचन
2024
के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सैलाना
,
रतलाम शहर
,
रतलाम ग्रामीण तथा जावरा में दिव्यांग मतदाताओं एवं
85
वर्ष एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा नियुक्त किए गए मतदान दलों द्वारा
85
प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनको मताधिकार की सुविधा प्रदान की गई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में दिव्यांग श्रेणी के कुल
61
तथा
85
प्लस के कुल
342
मतदाता बताए गए हैं। इनमें से
85
प्लस के
319
तथा दिव्यांग श्रेणी के
58
मतदाताओं द्वारा अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। रतलाम ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में
85
प्लस के
41
मतदाताओं तथा
5
दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। यहां पर बचे हुए एक मतदाता को घर पर मताधिकार की सुविधा देने का कार्य आगामी
7
मई को किया जाएगा।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में
85
प्लस के
34
तथा दिव्यांग श्रेणी के
3
मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत रूप से दिव्यांग श्रेणी तथा
85
प्लस के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया गया है। इसके अलावा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में शुक्रवार को
85
प्लस के कुल
162
मत दाताओं में से
149
मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार दिव्यांग श्रेणी के कुल
33
मतदाताओं में से
32
ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में
4
तथा
5
मई को दिव्यांग तथा
85
प्लस मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।