: थैलेसीमिया मुक्त म.प्र बनाने में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का सहयोग प्रशंसनी : डॉ सागर
Thu, May 9, 2024
8 मई विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के द्वारा संचालित थैलेसीमिया, सिकल सेल मरीजों के लिए डे केयर सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर एम एल सागर, डॉ अरविंद प्रताप सिंह, डॉक्टर आरसी डामोर, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी, डॉक्टर दीनदयाल काकानी , जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी थैलेसीमिया आइकॉन वर्षा पवार ने थैलेसीमिया बच्चों की मनपसंद टांफिया देकर कार्यक्रम की शुरुआत की|
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी
ने फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन के सभी सदस्य थैलेसीमिया, सिकल सेल, रक्तदान अंगदान, नेत्रदान ,लावारिस लोगों की देखभाल, मानसिक रोगी को मदद, अंतिम संस्कार ,शिक्षा सहित अनेक सेवा के कार्य मैं वर्षों से कार्य कर रहे है |इसी कड़ी में आज थैलेसीमिया बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है|
थैलेसीमिया आइकॉन वर्षा पवार
ने परिवार सदस्य एवं बच्चों को थैलेसीमिया बीमारी में रक्त का हीमोग्लोबिन ,आयरन लेवल सहित अन्य बातों की जानकारी देकर सुरक्षित रहने का तरीका बताया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर सागर सर
ने गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित थैलेसीमिया परिवार एवं बच्चों को जिला चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं में और विस्तार की बात कहते हुए कहां की आपको कोई भी परेशानी हो तो संपर्क कर सकते हैं |समस्या का निराकरण निश्चित होगा| आज दी गई जानकारी से आप अपने बच्चों को डॉक्टर के द्वारा बताए गई बातों का विशेष ध्यान रखें|
डॉ आर सी डामोर ने कहा कि
वर्षों से थैलेसीमिया बच्चों का इलाज यहां पर किया जा रहा है |उनके लिए आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाती है| इसी के साथ शासन से मिलने वाली योजनाओं में लगने वाले डिसेबिलिटी कार्ड भी तत्काल बनाने का कार्य किया जाता है|
डॉक्टर अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि
शासन द्वारा थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट तेजी से किया जा रहा है| जिससे उन्हें वापस रक्त चडाने की जरूरत नहीं पड़ती| इसमें शासन का पूरा योगदान मिल रहा है|
जिला रोगी कल्याण समिति एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी
ने
थैलेसीमिया, सिकल सेल के बच्चों की बढ़ती उम्र के बारे में बताते हुए कहा कि मानव सेवा समिति एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सक्रिय सहयोग जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया, सिकलसेल के बच्चों को निशुल्क सुरक्षित एवं तत्काल रक्त आपूर्ति होने से परिवारजन को कभी भी परेशानी नहीं होती है|
सुविधा में रतलाम डे केयर सेंटर प्रदेश में अग्रणी
जिला बाल चिकित्सालय में डे केयर सेंटर बन जाने से बच्चों को एक ही जगह पर सुरक्षित माहौल में रक्त चडाया जा रहा है |इस वार्ड में बच्चों की सुविधा के लिए 10 बेड, एसी, दवाइयां रखने हेतु फ्रिज, मनोरंजन के लिए टेलीविजन, पेनड्राइव, रिकॉर्ड रखने के लिए अलमारी, पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, विशेष प्रशिक्षित सिस्टर द्वारा सेवा दी जा रही है| जिला चिकित्सालय लेबोरेटरी के माध्यम से हीमोग्लोबिन, फेरिटिन सहित अनेक प्रकार की जांच भी निशुल्क समय-समय पर की जा रही है|
सेवा करने वालों को किया सम्मानित
इस पूरी व्यवस्था में सक्रिय सहयोग देने वाले सिविल सर्जन डॉक्टर सागर, डॉक्टर डामोर, डॉ ए पी सिंह, शुभम श्रीवास्तव, राजू भैया, प्रभारी सिस्टर हंसा मालवीय, शोभा सैनी, सिस्टर अलका टाटावत ,अर्चना परमार, राजू बाला, इंचार्ज सिस्टर रानी नेल्सन, रेखा वसुनिया ,रानू निनामा सोनू पडया, ललिता जॉन, राजाराम मौर्य (ब्लड बैंक), सफाई कर्मी बहन रीना को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों एवं थैलेसीमिया बच्चों द्वारा किया गया| समाजसेवी दीपक डोसी, रंजीत भाई, श्रीमती रक्षा मिश्रा (स्वर्गीय रमाकांत शुक्ला परिवार) , संजीव मोहनलाल काबरा मुंबई, अजीत चौबे बडौदा के सहयोग से आवश्यक सामग्री आदि की व्यवस्था की गई |
कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए
डॉक्टर दीनदयाल काकानी ने
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के स्वास्थ्य एवं विभिन्न सेवा कार्य में किए गए सहयोग करने वाले सदस्यों का धन्यवाद दिया व कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन, डॉक्टरों, स्टाफ, थैलेसीमिया परिवार के सदस्य एवं बच्चों का आभार माना|
: बच्चों का जैनत्व संस्कार व उनसे मातृ पितृ वंदन करवाया गया
Tue, May 7, 2024
सकल दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा आयोजित एक तारीख से चल रहे जैनम बाल युवा शिविर में आज बच्चों को सर्वप्रथम देव वंदना करने के बाद मुनिराज के 22 परिषद समझाएं गए सामायीक प्रतिक्रमण व ईर्या समिति पढ़ाई गई । मंडल अध्यक्ष निविता गंगवाल द्वारा जैन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण क्रिया जल गालन विधि भी समझाई गई। जयदीप शास्त्री व अभिषेक शास्त्री द्वारा 6 लेश्या का वर्णन किया गया । तत्पश्चात ओम प्रकाश अरिहंत मोठिया परिवार द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया व जयंत जैन ने बच्चों को गलना उपहार में दिए । प्रीति गोधा व नेहा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में बचपन से संस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से आज सर्वप्रथम माता-पिता द्वारा मंत्र उच्चारण विधि से बच्चों के जैनत्व संस्कार किए गए फिर बच्चों ने अपने माता-पिता की चरण वंदना की जिसमें बड़जात्या परिवार की तीन पीढ़ी ने मिलकर मातृ पितृ वंदन किया। सभी समाज जन बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति प्रदान की। शिविर में सिर्फ बच्चों की धार्मिक ही नहीं बल्कि जीवन पर्यंत उपयोगी शिक्षाएं और संस्कार भी दिए जा रहे हैं बच्चों को दान धर्म सीखने के उद्देश्य से भूपेंद्र मोठिया ने बच्चों को मिट्टी की गुल्लक भेंट की । कार्यक्रम में विशेष निर्देशन अर्पण गंगवाल, संजय गोधा, मनोज अग्रवाल ने दिया। रवि मोठिया ,कमलेश गोधा, सलोनी बड़जात्या ,राधा पोरवाल, साधना पाटनी, अर्पिता पाटनी आदि उपस्थित रहे।
: स्वर्ण नगरी के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा की गई स्वर्णिम घोषणा
Mon, May 6, 2024
रतलाम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 13 मई को रिकॉर्ड मतदान के लिए जोर-शोर से मतदाता जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 13 मई को मतदान दिवस पर रतलाम जिला देश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित हो, इस मंशा को लेकर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने शनिवार को रतलाम शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों आदि की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की मतदान में सहभागिता कराने के लिए प्रेरित किया।
उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट
: कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर स्वर्ण नगरी रतलाम के स्वर्ण व्यापारियों के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा घोषणा की गई कि रतलाम शहर की सर्राफा दुकान पर आने वाला ग्राहक अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाएगा तो उसे सोने तथा चांदी के आभूषण की खरीदी पर छूट दी जाएगी।
स्वर्ण आभूषण खरीदी पर आधा प्रतिशत तथा चांदी आभूषण खरीदी पर एक प्रतिशत की छूट
: बैठक में सर्राफा एसोरिएशन अध्यक्ष श्री झमक भरघट ने कहा कि रतलाम का सर्राफा व्यापारी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिकाधिक मतदान हेतु अभियान में सम्मिलित है। कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारी, ज्वेलर्स अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मतदान के बाद अमिट स्याही लगी उंगली दिखाने पर स्वर्ण आभूषण पर प्रत्येक 10 ग्राम की खरीदी पर मूल्य का 0.5 % की छूट प्रदान करेंगे जो आज की स्थिति में लगभग 350 रुपए होती है। इसी प्रकार चांदी के आभूषण की खरीदी पर ग्राहक 1 % की छूट पाएगा जो आज की स्थिति में लगभग 600 रुपए है, यह छूट 13 मई से लेकर आगामी 20 दिनों तक दी जाएगी। झमक भरगट ने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन ने मतदान करने वालों को खरीदी में छूट देने के लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है।