: पर्युषण पर्व के प्रथम दिन पशु वध करना व मटन विक्रय रहेगा प्रतिबंधित
Tue, Sep 12, 2023
रतलाम 11 सितम्बर । मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 12 सितम्बर मंगलवार को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है। निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।
: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को : CMHO डॉ. आंनद चंदेलकर
Mon, Sep 11, 2023
रतलाम
11
सितंबर
2023/रतलाम जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष की आयु समूह के बच्चे एवं किशोरी बालक, बालिकाओं को सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, मदरसों, छात्रावासों, केंद्रीय विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट 12 सितंबर को खिलाई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि इस वर्ष अभियान के दौरान 12 सितंबर को 581802 बच्चों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 12 सितंबर को गोली से वंचित बच्चों को 15 सितंबर मॉपअप दिवस के दिन गोलियां खिलाई जाएंगी। प्रजनन आयु वर्ग 19 से 49 वर्ष आयु समूह की महिलाओं (गर्भवती एवं धात्री माताओं को छोडकर) 12 सितंबर से 30 सितंबर तक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाऐंगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा करके पीसकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरा करके, 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएंगी।
एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल यति ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, थकावट एवं बीमारियों की आशंका रहती है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से लाभ होता है जिनमें अनीमिया नियंत्रण प्रतिरक्षा में सुधार पौष्टिकता बढना समुदाय में कृमि संक्रमण को कम करने में मदद, स्कूल, आंगनवाडी में एकाग्रता एवं उपस्थिति में सुधार कार्यक्षमता में सुधार आदि मुख्य हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार पाल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचने के लिए नाखून साफ एवं छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिऐं, खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद अपने हाथ साबुन से धोंएं, साफ पानी से फल और सब्जियों को धोएं, खाने को हमेशा ढंककर रखें, खुले में शौच ना करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें, पैरों में जूते, चप्पल पहनें।
: पुलिया निर्माण के साथ रोशनी से जगमगाएगा मथुरी : विधायक काश्यप
Mon, Sep 11, 2023
रतलाम, 11 सितंबर 2023।
शहर के समीपस्थ ग्राम मथुरी में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से 8 लाख रुपए स्वीकृत कर गांव में विकास के द्वार खोल दिए है। उक्त राशि के माध्यम से मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया का निर्माण होने के साथ ही गांव सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा। विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर मथुरी के सरपंच रूपचंद्र पाटीदार सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आकर विधायक श्री काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा मंचासीन रहे।
श्री काश्यप द्वारा स्वीकृत की गई राशि में से ग्राम मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है, इसी प्रकार ग्राम मथुरी में सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइटों को लगाए जाने के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। दोनों ही कार्यों के लिए ग्राम पंचायत मथुरी क्रियान्वयन एजेंसी रहेगी। इस मौके पर ऊंकारलाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, परमानंद पाटीदार, किशोर पाटीदार, भरत पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, गणेश पाटीदार, दिनेश भाभर, फूलचंद पाटीदार, तनसुखलाल पाटीदार, बसंतीलाल पाटीदार, विनोद पाटीदार, भंवरलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, विशाल पाटीदार, डॉ. विशाल पाटीदार, शिवम पाटीदार आदि उपस्थित रहे।