: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Fri, May 26, 2023
रतलाम 25 मई 2023/
जिले के शा उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया। उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य श्री कुमावत
,
शिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा
12
वी में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में
5
वा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा
10
वी में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने
9
वा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।
कक्षा 10 वी का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में
90.7
प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में
43
प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
कक्षा
12
वी का परीक्षा परिणाम
85.25
प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में
71.4
प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में
13.8
प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का बेसब्री से प्रतीक्षारत विद्यालय परिवार के प्रधान श्री सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदम
,
श्रीमती माया मौर्या
,
सुश्री यशस्वी वर्मा
,
डॉ. ललित मेहता
,
मनोज मूणत
,
श्रीमती रीना कोठारी
,
सुरेश राठौड़
,
ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन आवेदन की अंतिम तिथि 31मई : ऑनलाइन लिंक से करे आवेदन
Fri, May 26, 2023
रतलाम
26
मई
2023/
जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के लिए सत्र
2023-24
के लिए कक्षा
11
वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली कक्षा
11
वीं (लेटरल इन्ट्री) चयन परीक्षा
2023
में भाग लेने के लिए आनलाईन आवेदन करे।
31.05.2023
तक
https:// cbseitms.nic.in/2023/jnvxi
के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के अन्तर्गत आलोट
,
जावरा एवं बाजना तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक
22
जुलाई
2023
शनिवार को पूर्वान्ह में निर्धारित केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। उक्त चयन परीक्षा में आलोट
,
जावरा एवं बाजना विकासखण्डों के कक्षा
10
वीं में सत्र
2022-23
में उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैं
,
जिनकी जन्म दिनांक
01.06.2006
से
31.07.2008
तक हो।
: जिला पंचायत CEO श्री मती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित
Fri, May 26, 2023
रतलाम 26 मई 2023/
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े ने शुक्रवार को जनपद आलोट की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। जनपद पंचायत सभाकक्ष में सचिवों की बैठक लेकर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान श्रीमती भिड़े द्वारा ग्राम पंचायत खेताखेड़ी
,
निपनिया लीला
,
लूनी एवं रिछाँ का भ्रमण किया गया।
खेताखेड़ी में नवीन स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन का निर्माणकार्य बंद पाया गया। निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है
,
सामान्य स्वच्छता की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। ग्राम सचिव गजेंद्रसिंह डोडिया का फटकार लगाकर दो दिवस में ग्राम की स्थिति सुधारने की हिदायत दी गई । अधूरे पड़े पंचायत भवन का निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निपनिया लीला में गौशाला
,
सेग्रीगेशन शेड एवं पौधारोपण का निरीक्षण किया गया। ग्राम सचिव को शीघ्र कचरा संग्रहण वाहन क्रय कर अपशिष्ठ प्रबंधन कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत रिछा एवं लूनी में ग्राम पंचायत भवन सेग्रीगेशन शेड एवं कचरा संग्रहण वाहन का निरीक्षण किया गया।
जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान
2,
लाड़ली बहना योजना
,
प्रधान आवास योजना ग्रामीण
,
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
,
मनरेगा
,
जीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी योजनाओं में शासन निर्देशानुसार लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने हेतु निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत माधोपुर की प्रगति सभी योजनाओं में नगण्य पाई गई इस पर ग्राम पंचायत सचिव श्री गोपालसिंह चंद्रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। ग्राम पंचायत कसारी चौहान के सचिव बैठक के अनुपस्थित पाये गये, उन्हें नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।