दिनांक 12.04.2024 को हनुमान जन्मोत्सव पर्व व धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, भण्डारे आदि कार्यक्रम के दौरान बंजली मेडिकल काँलेज से सैलाना बस स्टेण्ड के आस पास के मार्गो पर यातायात पुलिस रतलाम द्वारा निम्नानुसार नो व्हीकल झोन, यातायात डायवर्शन प्लान तैयार किया है जिसमे समस्त प्रकार के भारी वाहनो का आवागमन शाम:-17.00 बजे से रात:-24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें । जो निम्नानुसार है।
1.
मेडिकल काँलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर बडबड रोड व राम मंदिर व सैलाना बस स्टेण्ड क्षैत्र तक कार्यक्रम के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे समस्त प्रकार के भारी वाहनो का आवागमन शाम:-17.00 बजे से रात:-24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।
2.
रतलाम शहर से सैलाना व बाँसवाडा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेडी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड फंटा से ग्राम पंचेड ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना,बासवाडा की ओर जाएंगे।
3.
सैलाना, बाँसवाडा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन बंजली से सेजावता फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे।
4.
वन विभाग से बडबड रोड राम मंदिर, सैलाना बस स्टेण्ड कि तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।
5.
दो बत्ती से सैलाना बस स्टेण्ड व राम मंदिर तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे ।
6.
80 फीट से राम मंदिर व बंजली तरफ आने वाले वाहन भारी वाहन बंद रहेगे।