: आनंदम विभाग के तहत वक्ताओं ने संबोधित किया
Tue, Mar 7, 2023
रतलाम 07 मार्च 2023/
आनंद विभाग के तहत एक गोष्ठी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें उपस्थित वक्ताओं संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना
,
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा
,
जिला नोडल अधिकारी सुश्री सीमा अग्निहोत्री
,
सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने संबोधित करते हुए अल्पविराम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन आनंद के संबंध में भी अपनी अवधारणा व्यक्त की। व्यक्ति किस प्रकार जीवन में आनंदित रह सकता है
,
किन चीजों को हटाते हुए आनंद की दिशा में जाया जा सकता है। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर वक्ताओं ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए।
: माहेश्वरी समाज कार्यकारी मंडल के चुनाव में महेश पैनल के सभी 51 उम्मीदवार विजय
Tue, Mar 7, 2023
श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के चुनाव में शैलेंद्र डागा, माधव काकानी, डॉ. बी.ऐल. तापड़िया, नरेंद्र बाहेती, द्वारकादास भंसाली के नेतृत्व में महेश पैनल के सभी 51 सदस्यों को विजय प्राप्त हुई। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा एवम पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के निर्देशानुसार 51 सदस्यों के कार्यकारी मंडल का गठन करना था। मनोनीत चुनाव अधिकारी सी.ए. गोपाल काकानी, मुकेश मालपानी, कृष्ण गोपाल झवँर,राजेश डारिया द्वारा प्रथम चरण के चुनाव सम्पन्न करवाये गये। पर्यवेक्षक के रूप में प्रेमनारायण मालपानी सुखेड़ा उपस्थित थे।निर्वाचित 51 सदस्यों में माधव काकानी, सुनील लाठी,राजेश गोपालकृष्ण चोखडा,भूपेंद्र चिचानी, राजेश हीरालाल चोखडा,शेलेन्द्र डागा,डॉ. बी.एल. तापड़िया,गोविंद काकानी,द्वारका दास भंसाली,द्वारकाधीश धूत,डॉ. लक्ष्मण परवाल, विजय असावा,श्याम झवँर,कैलाश मालपानी, डॉ. सतीश लड्ढा, के.के.अजमेरा, नरेंद्र बाहेती,रमेश डारिया,महेन्द्र मंत्री,महेश भंसाली,कमल नयन राठी,चंद्रप्रकाश सारडा, पंकज गगरानी,मनीष मालपानी,राजेश दरक, दिनेश लड्ढा,घनश्याम लोहिया,सतीश मारोठिया,अनिल परवाल,रतन धूत,आशीष डागा,दिनेश धूत,नरेंद्र चोखडा,राजेश गेलड़ा, मोहनलाल तोषनीवाल, प्रह्लाद लड्ढा,दिनेश परतानी, गोपाल राठी,संतोष काबरा, के.के.भट्टर, पवन सोमानी,हरिवल्लभ लड्ढा,बाबूलाल राठी,गोपाल सोडानी,मुकेश गेलड़ा, एल. एन. धूत, अनुरूप सोमानी,नवीन मूंदड़ा, पुरुषोत्तम सोमानी,अमित डोडिया,शैलेन्द्र नामधरानी चुने गये।उक्त 51सदस्य दूसरे चरण के चुनाव में पदाधिकारी व कार्य समिति का चयन करेंगे। चुनाव परिणाम के पश्चात समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा ने सभी समाज जनो व चुनाव समिति का आभार माना।
: रतलाम के चांदनीचौक स्थित मावा व्यापारियों के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण
Mon, Mar 6, 2023
रतलाम 06 मार्च 2023/
राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने का कार्य सतत जारी है। सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे जा रहे है। सोमवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम शहर एवम् जावरा में कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने बताया कि चांदनीचौक रतलाम स्थित मावा व्यापारियों के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण किया जाकर दुकानों से मावे के सैंपललिए गए। अधिकारियों ने अशोक कटारिया मावावाला, शंकरलाल मावावाला, भंडारी दूध एवम् मावा भंड़ार से मावे के सैंपललिए। जावरा में कार्रवाई के तहत अभिनव मिष्ठान भंडार से मावे, राठौर दूध डेयरी से भैंस का दूध एवम् घी के सैंपललिए तथा ग्वालियर पानी पूरी सेन्टर से चटनी का सैंपललिया गया।
सभी सैंपलजांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। जिले में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सोमवार को की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरियां एवम् ज्योति बघेल शामिल थे।