: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 76 जोड़ों का विवाह संपन्न
Mon, Feb 27, 2023
रतलाम
27 फरवरी 2023/
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत रतलाम जिले के तीन स्थानों पर 27 फरवरी को आयोजन हुए जिनमें 76 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें से 5 जोड़ों का निकाह भी शामिल है। इस दौरान ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामपाल सिंह करजरे आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मौजूद विधायक श्री मकवाना तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने ने विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को बधाई दी और उनके भावी सुखद जीवन की कामना की। आयोजन में प्रत्येक कन्या को शासन द्वारा 55 हजार रूपए का लाभ दिया गया। इसमें 38 हजार रूपए की वैवाहिक सामग्री दी गई तथा 11 हजार रूपए का चेक वधु को प्रदान किया गया। सोमवार को संपन्न विवाह समारोह के दौरान धराड़ में 19, बरबड में 14 तथा नामली में 38 विवाह संपन्न हुए। नामली में संपन्न आयोजन में 5 निकाह भी सम्मिलित हैं।
: जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करें : कलेक्टर
Mon, Feb 27, 2023
रतलाम
27 फरवरी 2023/
जिले में ग्रीष्म के विकट दौर में पेयजल व्यवस्था के लिए अभी से तैयार रहें। अधिकारी कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ग्रीष्म में पेयजल व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेवे, प्रस्ताव तैयार करें। उन गांव को विशेष रूप से चिन्हित करें जहां पेयजल का संकट आ सकता है। कलेक्टर ने आंगनवाड़ियों, स्कूलों को भी चिन्हांकित करने के निर्देश दिए जहां पर पेयजल समस्या हो सकती है। कलेक्टर ने कहा कि जिले ग्रीष्म के दौरान पेयजल व्यवस्था के लिए शीघ्र ही एक महत्वपूर्ण बैठक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी जो संभवतः 1 मार्च को आयोजित की जा सकती है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग संबंधी जो बैठकें लंबित हैं उनका भी आयोजन मार्च माह में करवा लिया जाए। राजस्व अधिकारियों की बैठक आगामी 6 मार्च को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कलेक्टर द्वारा विशेष रूप से समीक्षा की गई जिसमें जिले द्वारा लगातार प्रदेश के सर्वाधिक अग्रणी जिलों में सम्मिलित होने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि इस महीने भी हमें जिले को अग्रणी स्थान प्रदेश स्तर पर दिलाना है। कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश में जिला विभागीय स्तर पर नामांतरण, बंटवारा के निराकरण में द्वितीय स्थान पर है परंतु चिंतनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में नामांतरण, बंटवारा से संबंधित शिकायतों के निराकरण में 21 नंबर पर है। हमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी नामांतरण, बंटवारा की शिकायतों के निराकरण में अव्वल स्थान प्राप्त करना है। इसी प्रकार के निर्देश कलेक्टर द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा, शहरी विकास अभिकरण, स्वास्थ्य इत्यादि विभागों को दिए गए।
कलेक्टर ने शासन द्वारा लागू पेसा एक्ट के संबंध में समीक्षा करते हुए सैलाना एसडीएम तथा बाजना, सैलाना के जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा संबंधित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पेसा एक्ट के संबंध में उनके क्षेत्र में की गई समस्त कार्रवाइयों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिले को उपलब्ध कराएं। जनजाति कार्य विभाग के अधूरे निर्माण कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में शिक्षा विभाग के स्कूलों में मरम्मत के लिए शासन से प्राप्त राशि के उपयोग का सत्यापन करने हेतु सभी एसडीएम तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक स्कूल के लिए शासन से 30 हजार रूपए प्राप्त हुए हैं, इसका शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों और मानदंडों के आधार पर उपयोग किया गया है अथवा नहीं। कार्य गुणवत्तापूर्वक हुआ अथवा नहीं, इसकी रिपोर्ट उपरोक्त अधिकारी समय सीमा में देंगे। यदि कार्य अपूर्ण है तो तत्काल समय सीमा बनाकर पूर्ण कर लिया जावे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिला परियोजना समन्वयक श्री एम.एल. सांसरी को निर्देशित किया कि उनके विभाग में जिन कार्यों के लिए टेंडर कोटेशन किए जाने हैं वे तत्काल कर लिया जावे। इस संबंध में डीपीसी से लिखित में लिया जाएगा कि कार्य गुणवत्तापूर्वक होंगे अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच तथा अन्य कार्रवाई की जाएगी।
: जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
Sat, Feb 25, 2023
रतलाम 2
5
फरवरी 2023/
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 5 साल 7 बार छूटे ना टीका एक भी बार के मुख्य संदेश पर आधारित जिला स्तरीय टीकाकरण संपन्न किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार पाल के मार्गदर्शन में श्री आशीष चौरसिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, श्री सैयद अली बीसीसीएम, श्री लोकेश वैष्णव, श्री विपिन शर्मा, श्री निलेश चौहान आदि ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण करने के कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और हैंड्स ऑन आधारित प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कार्य आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद डॉक्टर वर्षा से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को 5 वर्ष की आयु तक टीकाकरण अवश्य कराएं और 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएं।