: खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा बगैर लाइसेंस की मिर्ची फैक्ट्री की गई सील
Tue, Mar 7, 2023
रतलाम 07 मार्च 2023/
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी है विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं उनको जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है इस क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवं सुश्री प्रीति मनडोरिया द्वारा कार्रवाई करते हुए बगैर लाइसेंस की एक मिर्च फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
सील करने की कार्रवाई करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर मैं मंगलवार को की गई जहां राजोद मिर्ची फैक्ट्री के निरीक्षण में पाया गया कि मालिक राजेंद्र राठौड़ द्वारा बिना लाइसेंस के फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम
2006
के नियमों का उल्लंघन है, इस पर अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री को सील कर दिया गया वहां से लाल मिर्च पाउडर और सेव मिर्च पाउडर नमूने भी लिए गए।
इसी प्रकार अधिकारियों के दल ने दीनदयाल नगर स्थित हजारीमल नमकीन से मिक्चर एवं चटपटे दाने के नमूने लिए। माणक चौक स्थित प्रसिद्ध घी की दुकान पूरी वाले बाबा साहब के यहां से घी का नमूना लिया व माणक चौक में पारस दूध भंडार से भैंस के दूध एवं पनीर के नमूने लिए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम
2006
के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी सभी संस्थानों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
: 9, 10 एवं 11 मार्च को होगा अन्न उत्सव का आयोजन
Tue, Mar 7, 2023
रतलाम
07 मार्च 2023/
शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में
9, 10
एवं
11
मार्च को प्रातः
9.00
बजे से जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्नउत्सव आयोजित किया जाएगा । कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार राशन का प्रदाय सुनिश्चित करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी ने बताया कि जिले की
521
उचित मूल्य दुकानों पर
9, 10
एवं
11
मार्च को स्थानीय जनप्रतिनिधियों
,
सतर्कता समितियों एवं दीनदयाल अंत्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
2013
के अंतर्गत माह फरवरी
2023
के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा तथा माह मार्च
2023
का नियमित खाद्यान्न में नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। उत्सव के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी रहेंगे।
हितग्राहियों से आह्वान किया गया है कि यदि उनके द्वारा ईकेवाईसी एवं मोबाइल सेटिंग नहीं करवाई गई है तो उसे दुकान के विक्रेता के पास जाकर अनिवार्य रूप से करवाने में ताकि भविष्य में उनके मोबाइल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की गई है उसकी सूचना भी मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए जाएंगे जिले के आयोजन की मानिटरिंग के लिए संचनालय भोपाल से सहायक संचालक श्री के.एस. पेन्ड्रो को नियुक्त किया गया है
,
वे जिले में भ्रमण करके आयोजन की मानिटरिंग करेंगे। उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई हो तो जिला स्तरीय पीडीएस हेल्पलाइन नंबर
07412 270414
पर अपनी शिकायत कार्यालय इन समय में दर्ज करा सकते हैं।
: आनंदम विभाग के तहत वक्ताओं ने संबोधित किया
Tue, Mar 7, 2023
रतलाम 07 मार्च 2023/
आनंद विभाग के तहत एक गोष्ठी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें उपस्थित वक्ताओं संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना
,
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा
,
जिला नोडल अधिकारी सुश्री सीमा अग्निहोत्री
,
सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने संबोधित करते हुए अल्पविराम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन आनंद के संबंध में भी अपनी अवधारणा व्यक्त की। व्यक्ति किस प्रकार जीवन में आनंदित रह सकता है
,
किन चीजों को हटाते हुए आनंद की दिशा में जाया जा सकता है। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर वक्ताओं ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए।