: महापौर ने किया विधायक सभागृह का किया आकस्मिक निरीक्षण
Wed, Mar 1, 2023
रतलाम।आज दिनांक 1 मार्च 2023, बुधवार को बॉडी बिल्डिंग कोम्पीटीशन हेतु आयोजन समिति की महिला मंडल की बैठक रुद्र पैलेस में रखी गई। जो 4 व 5 मार्च को की जावेगी। जिसमें सभी महिलाओं को अपनी क्षमता अनुसार कार्य बांटे गये इसमें आयोजन समिति अध्यक्ष महापौर प्रहलाद पटेल, आयोजन समिति के संयोजक नीलेश पटेल सहसंयोजक सोनू यादव राकेश मिश्रा ,सचिव मोहित काला सहित महिला टीम प्रभारी रवि नींदाने मंचासीन थे। बैठक में सोनू नेका ,भारती पाटीदार, सपना दुबे, रेखा गौतम,सवि मेहता , रीना टांंक, ज्योति सोनी, जया सोमानी ,सुरेखा सेन,मंगला देवड़ा आदि महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थी।
आज सुबह महापौर प्रहलाद पटेल विधानसभा ग्रह पर निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर विधायक सभागृह का मुआयना किया तथा निगम के कर्मचारियों को साफ सफाई हेतु निर्देश भी दिए महापौर प्रहलाद पटेल के साथ राकेश मिश्रा मोहित काला भी उपस्थित थे। यह जानकारी आशीष वर्मा ने दी।
: बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता : जनसुनवाई में आये बच्चे को उनके स्कूल में दाखिला दिलवाया
Tue, Feb 28, 2023
रतलाम 28 फरवरी 2023/
बच्चों की शिक्षा के प्रति कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता मंगलवार
27
फरवरी की जनसुनवाई में पुनः देखने को मिली, जब हॉट रोड से आए बच्चे को उसके स्कूल में फीस के अभाव में बाहर निकाल दिया तो कलेक्टर ने स्कूल संचालक को जनसुनवाई में बुलवाया उससे कहा कि बच्चे की फीस रेडक्रॉस से दी जाएगी, बच्चे को पुनः स्कूल में एडमिशन दिलवाया। जनसुनवाई में बालक अहद अपनी माता के साथ आया था। कलेक्टर के अलावा और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया ने भी जनसुनवाई की। इस दौरान
63
आवेदन प्राप्त हुए जिन पर विभागों को दिशा निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में जावरा के दिलीप सूर्यवंशी द्वारा कमजोर आर्थिक परिस्थिति का हवाला देते हुए रोजगार के लिए गुमटी लगाने की इजाजत मांगी गई। आवेदन निराकरण के लिए जावरा नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। जावरा तहसील के ग्राम पिपलियाजोधा का किसान लतीफ खान पिता अजमेर का द्वारा आवेदन दिया गया कि वह जीवित है परंतु राजस्व विभाग द्वारा बेनेफिशरी स्टेटस में उसको मृत बताए जाने के कारण किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा तत्काल जावरा एसडीएम को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि गलती सुधारी जाकर किसान को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाया जाए।
इसी प्रकार सुभाष नगर निवासी मंजूनाथ द्वारा उसके पति की मृत्यु की जानकारी देते हुए आवेदन दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो पा रहा है। समस्या निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में रतलाम की राज बाग कॉलोनी के विकास कुमार जाट द्वारा शिकायत की गई कि उनकी कॉलोनी के प्लॉट नंबर
121
में अवैध रूप से छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिससे आसपास के लोगों की शांति व्यवस्था भंग होगी। निगम द्वारा अवैध अनुमति भवन निर्माण की दी गई है उसे तत्काल निरस्त कर अवैध निर्माण रोका जाए। कलेक्टर ने शिकायत पर आयुक्त नगर निगम को आवश्यक निर्देश जारी किए।
: विधायक निधि से 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य
Tue, Feb 28, 2023
रतलाम, 28 फरवरी 2023।
शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। श्री काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र भी उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को सौंप दिया गया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत कराने के निर्देश भी दिए।
अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक श्री काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रूपए की राशि दी है। उक्त राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे।
श्री काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके उसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।