: मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया
Sat, May 18, 2024
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के साथ ही साथ अधोसंरचनात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में पुरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सघन निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में 16 एवं 17 मई, 2024 को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ देवास, लक्ष्मीबाई नगर, राऊ-डॉ. अम्बेडकर नगर दोहरीकरण, डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन इत्यादि का गहन निरीक्षण एवं किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
16 मई 2024 को फतेहाबाद चंद्रावतिगंज उज्जैन खंड में समपार संख्या 4/सी का निरीक्षण कर गेट की कार्यशीलता, पटाखे, विभिन्न प्रकार के निरीक्षण रजिस्टर की जांच की गई तथा ऑन ड्यूटी गेटमैन से गेट के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन की जानकारी ली गई। इसके साथ ही देवास एवं लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया तथा यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयावधि में शीघ्रता से पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
17 मई 2024 को मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री रजनीश कुमार द्वारा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में राऊ से डॉ. अम्बेडकर नगर यार्ड के मध्य ब्लॉक लेकर किए जा रहे दोहरीकरण कार्य का काफी गहनता से निरीक्षण किया गया। राऊ से समपार संख्या 258 तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया गया तथा खंड में किए जा रहे दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान राऊ, हरनिया खेड़ी एवं डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पर किये जा रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधा के कार्यों आदि का निरीक्षण कर कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा समपार संख्या 157/सी का निरीक्षण कर ऑन ड्यूटी गेटमैन से गेट संचालन के साथ संरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी ली गई। इन दो दिवसिय निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(उत्तर), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(दक्षिण), वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (दक्षिण) , वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर टीआरडी एवं पावर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(कार्य) सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अपने अपने खंड में उपस्थित रहे।
: जनसहयोग से स्थापित सीसीटीवी की मदद से किया गया चोरियो का खुलासा
Sat, May 18, 2024
जीआरपी थाना क्षेत्र में हुए चोरी के 3 प्रकरणों का रतलाम पुलिस द्वारा जनसहयोग से स्थापित सीसीटीवी की मदद से किया गया खुलासा
फरियादी सुखी देवी पति रामकुंवर विश्नोई निवासी थला की ढाणी ग्राम रेण मेड़ता सिटी नागोर राजस्थान दिनाक 18/04/24 को सुबह 06.15 बजे प्लेटफार्म no.2 रेलवे स्टेशन रतलाम से ट्रेन इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस से अजमेर जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे इसी दौरान फरियादी के लेडीज पर्स जो कंधे पर लटकाया हुआ था जिसमे एक छोटे पर्स में जेवरात ( रखड़ी सेट ) सोने का 4 तोला, झेला झूमर सोने का 2.5 तोला, दो नाका लौंग सोने का 2 ग्राम, चांदि की पायजेब 100 ग्राम, चांदी की एक चेन 30 ग्राम, नगद 6000 संपति का कुल मूल्य 2,83,000/- जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स की चेन खोलकर चोरी कर लिया था । जिसका उपरोक्त मजमून से घटनास्थल जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 0143/24 पंजीबद्ध किया गया।
एक अन्य मामले में फरियादी कमलेश पिता मोहन सिंह निवासी मकनपूर तह.सैलाना जिला रतलाम का होकर दिनाक 09/04/24 को ट्रेन से सूरत से रतलाम की यात्रा कर रहा था यात्रा समाप्त होने के बाद में प्लेटफार्म के बहार आकर करीब सुबह 4.30 से 0500 बजे के बीच सो गया था तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने फरियादी की पैंट की जेब से 20000/- निकाल लिये जिसका थाना जीआरपी रतलाम में अपराध क्रमांक 126/24 पंजीबद्ध किया गया।
एक अन्य मामले में फरियादी पेमा पिता उनकार लाल निवासी हरकाझर थाना बदनावर जिला धार दिनाक 06/04/24 को ट्रेन से बाड़मेर राजस्थान से मय परिवार के यात्रा कर रहा था यात्रा समाप्त होने के बाद में प्लेटफार्म के बहार आकर दिनाक 07/04/2024 करीब 01.00 बजे के बीच सो गया था तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने फरियादी पैंट की जेब से 60000/- निकाल लिये जिसका थाना जीआरपी रतलाम में अपराध क्रमांक 124/24 पंजीबद्ध किया गया।
उक्त तीनों प्रकरणों में जन सहयोग से लगाये गए सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई तथा हिरासत में लेकर आरोपियों से चोरी गया मशरुका बरामद किया गया।
सराहनीय भूमिका –
उक्त तीनों प्रकरणों में आरोपियों की पहचान में निम्नलिखित अधि/ कर्म. की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
1.उनि (रेडियो) राजा तिवारी सीसीटीवी प्रभारी,
2.स उ नि. हरिनारायण चौधरी आरपीएफ स्पेशल टीम रतलाम,
3.सउनि देवेंद्र ठाकुर सीसीटीवी कार्यालय रतलाम,
4.प्र आरक्षक.योगेंद्र सिंह आरपीएफ स्पेशल टीम रतलाम,
5.प्र आर शांतिलाल डोडिया सीसीटीवी कार्यालय रतलाम,
6.आरक्षक 03 पारस चावला सीसीटीवी कार्यालय रतलाम,
7.आरक्षक 1203 लाखन धाबाई सीसीटीवी कार्यालय रतलाम,
8.आरक्षक 141 रवि मुनिया सीसीटीवी कार्यालय रतलाम
9.आर 1122 विनोद सूर्यवंशी सीसीटीवी कार्यालय जिला रतलाम
10.आर.रे 141 रवि मोनिया सीसीटीवी कार्यालय जिला रतलाम
11.आर देवेंद्र डोडियार सीसीटीवी कार्यालय रतलाम
: खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम ने शुरू की कार्यवाही
Fri, May 17, 2024
रतलाम 17 मई । रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने हेतु नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से घर-घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है साथ ही ऐसे नागरिक जो कि घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य के बाद भी खुले में कचरा डाल रहे हैं उनके विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने जावेद पिता जफर खान द्वारा नेहरू स्टेडियम क्षेत्र कचरा फेंकने पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार 500 रूपये का जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की समझाईश दी। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागो में डालकर रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। जुर्माने की कार्यवाही झोन प्रभारी श्री विनयसिंह चौहान व स्पाट फाईन दल द्वारा की गई।