: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बावड़ियों की सफाई निरंतर जारी
Fri, Jun 7, 2024
रतलाम 7 जून । प्राचीन बावड़ी एवं कुएं हमें विरासत में मिले है, विरासत में मिले प्राचीन जल स्त्रोतों को सहेजना तथा साफ स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है, रियासत काल में इन्ही जल स्त्रोतों से पेयजल उपलब्ध होता था। उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उंकाला रोड़ स्थित औदिच्य ब्राम्हण समाज धर्मशाला के समीप स्थित बावड़ी की साफ-सफाई के अवसर पर व्यक्त किये।
जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया ने इस अवसर पर कहा कि जिस तेज गति से हम भू-जल का दोहन कर रहें है उससे भू-जल स्तर गिरता जा रहा है। भू-जल स्तर को बढ़ाना अति आवश्यक है इस हेतु नागरिक अपने भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना जरूर करें। निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि जल और पर्यावरण को बचाने के लिए नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है, नागरिकों का भी दायित्व है कि वे जल का उपयोग मितव्ययिता से करें व पौधो का रोपण अवश्य करें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती उमा डोई, पार्षद प्रतिनिधि श्री रामचन्द्र डोई, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उंकाला रोड़ स्थित औदिच्य ब्राम्हण समाज धर्मषाला के समीप स्थित बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य किया साथ ही बावड़ी परिसर में पौधो का रोपण किया।
प्राचीन बावड़ियों को सहेजना हम सभी का दायित्व : श्रीमती मनीषा शर्मा
: जल व पर्यावरण बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, प्राचीन बावड़ीयो की हुई साफ सफाई : वीडियो
Thu, Jun 6, 2024
रतलाम 6 जून । जल व पर्यावरण को बचाने हेतु जिस प्रकार शासन सजग है उसी तरह से नगर के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वे जल का उपव्यय ना करें व नगर को हरियाली से आच्छदित करें।
उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में म.प्र. शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित जल सम्मेलन में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भू-जल स्तर के गिरने व पेड़ो की कमी होने से तापमान प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु में जब हम पटरी पार रेलवे कॉलोनी में जाते हैं तो हमें वहां का तापमान कम लगता है क्योंकि वहां की पेड़ो की अधिकता है । इसलिये हमें भी पौधो को रोपकर संकल्प के साथ पेड़ का स्वरूप देना होगा साथ ही अपने मकानों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर भू-जल स्तर को बढ़ाना होगा।
घी से ज्यादा पानी को महत्व दिया गया है-श्री सुरेश कटारिया
शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेश कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि पानी को घी से ज्यादा महत्व दिया गया है इसलिये पानी का उपयोग मितव्ययिता से करना होगा क्योंकि धरती पर जितना पानी है उसका एक प्रतिशत पानी ही पीने लायक है। आज की पीढ़ी द्वारा पानी को टंकियों के माध्यम से कैद करके रखा है इसे कैद करने के बजाय इस उपयोग मितव्ययिता से करना सीखों व इस हेतु प्रत्येक नागरिक को जागरूक करो।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जल व पर्यावरण को बचाने के लिए अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पेड़ो की संख्या कम होने से तापमान में वृद्धि हुई है यह हमारे लिये प्रकृति का संदेश है कि पर्यावरण को बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हे पेड़ बनाये साथ ही पानी का अपव्यय ना करते हुए भू-स्तर को बढ़ाये तथा शहर के प्राचीन जल स्त्रोतों को सहेजे।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट व निगम अधिकारियों ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया। उद्बोधन पश्चात अलकापुरी कम्युनिटी हॉल परिसर में पौधो का रोपण किया गया। जल सम्मेलन के पूर्व जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रातः सिविक सेंटर व न्यायालय परिसर स्थित बावड़ी तथा परिसर की साफ सफाई करवाई गई।
शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्रीमती मनीषा चौहान, निगम अधिकारी, कर्मचारी, व नागरिकों ने प्रातः सिविक सेंटर व न्यायालय परिसर स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई करवाई। इस अवसर पर पार्शद प्रतिनिधि श्री विजय सिंह चौहान इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक उपस्थित थे।
https://youtu.be/ZRAc4wIZpN0?si=wJb3yRtaytPDlDTg
: रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट का पहला राउंड हुआ पूरा : देखिए परिणाम
Tue, Jun 4, 2024
रतलाम शहर विधानसभा सीट
बीजेपी 5195
कांग्रेस 2442
लगभग 2753 लीड
सैलाना विधानसभा सीट
बीजेपी 3850
कांग्रेस 2890
लगभग 970 लीड
जावरा विधानसभा
बीजेपी 6968
कांग्रेस 2370
लगभग 4600 की लीड
रतलाम ग्रामीण विधानसभा
बीजेपी 6751
कांग्रेस 2655
लगभग 4096 की लीड
झाबुआ वैलेट पेपर की मतगणना में भाजपा 3950 , कांग्रेस 2949 , BAP 217