: यह चुनाव मोदी जी के लिए है, इस चुनाव में रतलाम का दायित्व सबसे ज्यादा : मंत्री चेतन्य काश्यप
Sat, Mar 16, 2024
रतलाम 16 मार्च।
लोकसभा चुनाव में हमे हर पल तैयार रहना है। कार्यक्रमों के माध्यम से हम आपस में मिलते रहे। हमे मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री जी बनाना है, तो हमे अभी से चुनाव में लगना पड़ेगा। पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो सर्वमान्य होगा। यह चुनाव मोदी जी के लिए है, इस चुनाव मे रतलाम का दायित्व सबसे ज्यादा है। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रंगोली सभागार में आयोजित रतलाम विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कही।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में मतों के प्रतिशत को बढ़ाना है। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग अच्छी होती है, लेकिन नगरिय क्षेत्रों में कम होती है, इसीलिए हमने विधानसभा चुनाव में कहा था कि जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होगा, वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा और किया भी है। अब इसी तरह से हमे लोकसभा चुनाव में मेहनत करना है और पिछली जीत के आंकड़ों को बढ़ाना है। इतना ही नहीं हमे हर बूथ पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। चौराहा की चर्चा में हम केंद्र बिंदु के रूप में मोदी जी को रखकर चुनाव लड़ना है। विपक्ष की बातो को ज्यादा तवज्जो नहीं देना है, अगर आपकी मेहनत रही तो सारे रिकॉर्ड हम तोड़ेंगे और रतलाम से हम नई संभावनाओं के साथ नई लीड देंगे।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक कामकाजी बैठक है। हमे मंडल और बूथ तक पहुंचना है। इसके लिए हमे जहां कार्यक्रम में जाना है, वहीं से फोटो अपलोड कर कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करना है। इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा जो पार्टी ने दिया है, उसे पूरा करना है। मोदी जी ने राष्ट्र को सर्वाेपरि रखा है, हमे सबको आगे बढ़ाना है और एक बार फिर से भाजपा को जिताने के लिए काम करना है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए चिंतन मनन होता है, जो आपकी सक्रियता से आता है। इसमें कोई रिटायर नहीं होता है, पार्टी हर एक को अपने कार्य के लिए उपक्रत करती है। आज मोदी जी को पूरे विश्व में सुना जाता है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जो मोदी जी भी मानते है। उन्ही के बल पर उन्होंने 400 पार का नारा दिया है, हमे इस पूरे काम को रतलाम से लोकसभा जिताकर उन्हें पूरा करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। अब तारीख भी घोषित हो चुकी है। हमारी प्रत्याशी अनिता चौहान का एक दौरा हो चुका है। अब उनका परिचय मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से होगा। बूथ विजय सम्मेलन के अंतर्गत जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे है, हमे प्रत्येक बूथ पर जाना है और प्रतिदिन 2 घंटे तक जाना है। हमे सभी पन्ना प्रमुख, लाभार्थी से सम्पर्क, महिला सम्मेलन, युवा सम्मलेन बूथ स्तर पर करना है। प्रधानमंत्री जी ने जो विकासशील कार्य किये है, उनको जनता तक ले जाना है और प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है, उसके लिए अभी से कार्य योजना बनाना है।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि बैठक में आईटी विभाग प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया और संगठन एप के संबंध में जानकारी दी। बैठक के दौरान पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य 'मामाजी', महापौर प्रहलाद पटेल भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं आभार रतलाम विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौर ने माना।
: पत्रकार वार्ता आयोजित : जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू
Sat, Mar 16, 2024
रतलाम 16 मार्च 2024/
कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि जिले में भी आदर्श आचरण संहिता लागू की जा चुकी है जिले में 11 लाख 03 हजार 422 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। इनमें 551180 पुरूष तथा 552208 महिला मतदाता है एवं अन्य मतदाता 34 है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई भी उपस्थित थे।
श्री बाथम ने चुनाव की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 33924 नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जिले में 1295 मतदान केंद्र है। इनमें सीमावर्ती मतदान केंद्रों की संख्या 39 है जो बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व झालावाड़ की सीमा से लगे हुए है। रतलाम शहर के 2 तथा जावरा के 1 मतदान केंद्र के अंतर्गत 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण सहायक मतदान केंद्रों के प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किए गए है। स्वीकृति प्राप्त होने पर जिले के मतदान केंद्रों की संख्या 1298 हो जाएगी। इनमें 130 मतदान केंद्र पूर्ण महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में 79.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आचार संहिता प्रभावशील होते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
श्री बाथम ने बताया कि निर्वाचन कार्यों को संपादित करने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिसकर्मियों की तैनाती एवं अन्य व्यवस्थाएं भी हो चुकी है। आचार संहिता लागू की जा चुकी है अतएव राजनैतिक दलों व्यक्तियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु बिना अनुमति आमसभा,ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग, टेंट आदि का अस्थाई निर्माण आदि नहीं किया जा सकेगा ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।
निषेध आज्ञा लागू
: उन्होंने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, बिना बाधा के शांतिपूर्वक चुनाव कराने की दृष्टि से जिले में धारा 144 के तहत निषेध आज्ञा लागू की गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा चुके है। 24, 48 एवं 72 घंटे के भीतर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों का राजनैतिक और अन्य प्रयोजनों के लिए दुरूपयोग पर भी बंदिश लागू कर दी गई है।
सीमावर्ती नाकों पर निगरानी
: उन्होंने यह भी बताया कि जिले की सीमा से लगे राजस्थान राज्य की सीमा पर स्थापित नाकों पर वेबकास्टिंग द्वारा निगरानी की जाएगी। जिले में 14 अंतर्राज्य तथा 26 अंतर जिला नाके है। इन पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने भी जिले में निष्पक्ष एवं सुगमता पूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था की दृष्टि से किए गए कार्यों की जानकारी दी।
: ऑरो आश्रम बस्ती में हर घर को नल से जल वितरण का किया शुभारंभ
Sat, Mar 16, 2024
मध्य प्रदेश शासन और शहर के लोकप्रिय मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी का संकल्प हर घर को नल से जल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में स्थित ऑरो आश्रम बस्ती सैलाना रोड पर हर घर नल से जल वितरण का शुभारंभ शहर के लोकप्रिय महापौर श्री प्रह्लाद जी पटेल,निगम अध्यक्ष महोदया श्रीमती मनीषा जी शर्मा, जल समिति प्रभारी भगत जी भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी के आतिथ्य में द्वारा वॉल पर चाबी घुमाकर जल वितरण शुरू किया गया। इससे संपूर्ण बस्ती में हर्ष व्याप्त होकर मातृशक्ति ने अतिथियों स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर पार्षद हितेश शर्मा(कामरेड), योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, वार्ड संयोजक दीपक राजपुरोहित, आनंद पालीवाल की विशेष उपस्थित रही।
इस बस्ती में 7 लाख की लागत से 540 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई